logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,पुलिस गश्त पर उठे सवाल; समाधान दिवस में भी पहुंची चोरी की शिकायत *अमृतपुर। फर्रुखाबाद* अमृतपुर चौकी क्षेत्र में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण लगातार अपनी फसलों की सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर, मोनोब्लॉक और पंपसेट गंवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *7 अगस्त की रात मोनोब्लॉक चोरी, नामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार* करनपुर दत्त निवासी छंगेलाल पुत्र सीताराम ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित उनके निजी खेत पर सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक पंप लगा था। इसका बिजली कनेक्शन उनके भाई सोवरन के नाम कराया गया था। आरोप है कि 7 अगस्त 2026 की रात सुनील पुत्र योगेंद्र सिंह व कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर तथा नन्हे पुत्र सुरेंद्र निवासी भुवनपुर खेत से मोनोब्लॉक चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जानकारी करने पर उक्त लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। *30 अगस्त को ट्यूबवेल से मोटर चोरी, समाधान दिवस में पहुंचा मामला* वहीं 5 सितंबर 2026 को तहसील समाधान दिवस में करनपुर दत्त निवासी जोगिंदर पुत्र छोटे सिंह ने शिकायती पत्र देकर दूसरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर के मुताबिक मढ़ैया और नयागांव के बीच करनपुर दत्त में उनका खेत है, जिसमें सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली गई। जोगिंदर ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने खेत के आसपास कई बार कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर और नन्हे पुत्र सुरेंद्र को देर रात घूमते देखा था। उनका कहना है कि आरोपितों का आसपास कोई खेत नहीं है, इसके बावजूद वे रात में खेतों की ओर घूमते दिखाई देते हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने मोटर चोरी में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। *पहले भी पंपसेट का इंजन चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल* ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले एक खेत में लगे राकेश कुमार के पंपसेट का इंजन भी चोरी हो चुका है। इस मामले में भी थाने पर शिकायत दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं हुई। लगातार खेतों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपितों पर शिकंजा कसा जाता तो शायद लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश लग सकता था। *पुलिस गश्त पर भी सवाल, एक महीने में आधा दर्जन चोरियों का दावा* ग्रामीणों का दावा है कि अमृतपुर क्षेत्र में एक ही महीने में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका सवाल है कि आखिर लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस सक्रिय कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है। रात के समय खेतों में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी न होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। *थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली होगी तो जांच कर कार्रवाई होगी* इस संबंध में अमृतपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की शिकायत किसे दी गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया होगा तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार सामने आ रही खेतों से चोरी की घटनाओं में पुलिस कब तक कार्रवाई करती है और ग्रामीणों को चोरों के आतंक से कब राहत मिलती है।

2 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
2e7aa61c-1725-4671-b394-92a4f9e5677d

*अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,पुलिस गश्त पर उठे सवाल; समाधान दिवस में भी पहुंची चोरी की शिकायत *अमृतपुर। फर्रुखाबाद* अमृतपुर चौकी क्षेत्र में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण लगातार अपनी फसलों की सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर, मोनोब्लॉक और पंपसेट गंवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *7 अगस्त की रात मोनोब्लॉक चोरी, नामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार* करनपुर दत्त निवासी छंगेलाल पुत्र सीताराम ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित उनके निजी खेत पर

सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक पंप लगा था। इसका बिजली कनेक्शन उनके भाई सोवरन के नाम कराया गया था। आरोप है कि 7 अगस्त 2026 की रात सुनील पुत्र योगेंद्र सिंह व कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर तथा नन्हे पुत्र सुरेंद्र निवासी भुवनपुर खेत से मोनोब्लॉक चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जानकारी करने पर उक्त लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। *30 अगस्त को ट्यूबवेल से मोटर चोरी, समाधान दिवस में पहुंचा मामला* वहीं 5 सितंबर 2026 को तहसील समाधान दिवस में करनपुर दत्त निवासी जोगिंदर पुत्र छोटे सिंह ने शिकायती पत्र देकर दूसरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर के मुताबिक मढ़ैया और नयागांव के बीच करनपुर दत्त में उनका खेत है, जिसमें सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली गई। जोगिंदर ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने खेत के

आसपास कई बार कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर और नन्हे पुत्र सुरेंद्र को देर रात घूमते देखा था। उनका कहना है कि आरोपितों का आसपास कोई खेत नहीं है, इसके बावजूद वे रात में खेतों की ओर घूमते दिखाई देते हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने मोटर चोरी में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। *पहले भी पंपसेट का इंजन चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल* ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले एक खेत में लगे राकेश कुमार के पंपसेट का इंजन भी चोरी हो चुका है। इस मामले में भी थाने पर शिकायत दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं हुई। लगातार खेतों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपितों पर शिकंजा कसा जाता तो शायद लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश लग सकता था। *पुलिस गश्त पर भी सवाल, एक

52971137-4563-45db-b9e4-804259faa3aa

महीने में आधा दर्जन चोरियों का दावा* ग्रामीणों का दावा है कि अमृतपुर क्षेत्र में एक ही महीने में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका सवाल है कि आखिर लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस सक्रिय कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है। रात के समय खेतों में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी न होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। *थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली होगी तो जांच कर कार्रवाई होगी* इस संबंध में अमृतपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की शिकायत किसे दी गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया होगा तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार सामने आ रही खेतों से चोरी की घटनाओं में पुलिस कब तक कार्रवाई करती है और ग्रामीणों को चोरों के आतंक से कब राहत मिलती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Devnarayan Rajput aapka samachar reporter aapke liye नई-नई khabar Hai Lata rahega jyada jyada life share Karen aur mere channel ko subscribe Karen humko support mil sake
    1
    Devnarayan Rajput aapka samachar reporter aapke liye नई-नई khabar Hai Lata rahega jyada jyada life share Karen aur mere channel ko subscribe Karen humko support mil sake
    user_Devnarayan
    Devnarayan
    Tailor कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संभावित बाढ़ को लेकर एडीएम ने कसारी गांव का किया निरीक्षण, दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जलालाबाद। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम अरविंद कुमार ने क्षेत्र के ग्राम कसारी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय की स्थापना, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा जरूरतमंद लोगों तक समय से राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह तथा सिंचाई विभाग के जेई अनुज मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    संभावित बाढ़ को लेकर एडीएम ने कसारी गांव का किया निरीक्षण, दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
जलालाबाद। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम अरविंद कुमार ने क्षेत्र के ग्राम कसारी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय की स्थापना, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा जरूरतमंद लोगों तक समय से राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं।
इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह तथा सिंचाई विभाग के जेई अनुज मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पचदेवरा थाने पर कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ कार्यक्रम आयोजित थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर थाना प्रांगण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय जनों को भोज पर आंमत्रित किया।
    3
    पचदेवरा थाने पर कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ कार्यक्रम आयोजित 
थाना प्रभारी पचदेवरा राकेश यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर थाना प्रांगण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय जनों को भोज पर आंमत्रित किया।
    user_अजीत प्रताप सिंह
    अजीत प्रताप सिंह
    Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रामज्ञान गुप्ता ने किया शिक्षकों को सम्मानित हरदोई 04 सितंबर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई जनपद के 51 शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है तथा शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है । परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार शिक्षा एवं विद्यालयों को बढ़ाने के बजाय उन्हें धीरे धीरे धीरे खत्म कर रही है जो कि देश के भविष्य के लिए घातक है। सरकार द्वारा निजी शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा देना तथा सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर करना कहीं न कहीं शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। यदि शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण तंत्र को निजी हाथों को सौंप दिया गया, तो देश का गरीब एवं मध्यम वर्ग को शिक्षा प्राप्त करना दूभर हो जाएगा। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि एक देश एक शिक्षा होनी चाहिए शिक्षा पर सबका एक समान अधिकार होना चाहिए जब सरकार शिक्षा को बढ़ावा देगी ‌तब समाज में असमानता खत्म होगी समान्ता आएगी। अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया एवं सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने कहा कि निजीकरण देश के निम्न एवं मध्यम वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र है और जिस तरह से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह कहीं न कहीं बहुत ही घातक सिद्ध होगा। इस मौके पर शिक्षक महेंद्र बर्मा, बृजलाल वर्मा, मोतीलाल यादव,ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, ,जय प्रकाश नारायण, पतिराज गुप्ता, निशात अफरोज खान, राजाराम यादव ,अशोक कुमार यादव, रामप्रताप सिंह, अजय कुमार, मो इस्लाम, अविनाश कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार मण्डल, अरुन कुमार, आशीष कुमार, मंजू गुप्ता, सौरभ यादव, शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विकास त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव धर्मेन्द्र यादव दीपू शोभित यादव, सोनू गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रामज्ञान गुप्ता ने किया शिक्षकों को सम्मानित 
हरदोई 04 सितंबर  
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई जनपद के 51 शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है तथा शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है । परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार शिक्षा एवं विद्यालयों को बढ़ाने के बजाय उन्हें धीरे धीरे धीरे खत्म कर रही है जो कि देश के भविष्य के लिए घातक है। सरकार द्वारा निजी शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा देना तथा सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर करना कहीं न कहीं शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। यदि शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण तंत्र को निजी हाथों को सौंप दिया गया, तो देश का गरीब एवं मध्यम वर्ग को शिक्षा प्राप्त करना दूभर हो जाएगा।  सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि एक देश एक शिक्षा होनी चाहिए शिक्षा पर सबका एक समान अधिकार होना चाहिए जब सरकार शिक्षा को बढ़ावा देगी ‌तब समाज में असमानता खत्म होगी समान्ता आएगी।
अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया एवं सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने कहा कि निजीकरण देश के निम्न एवं मध्यम वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र है और जिस तरह से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह कहीं न कहीं बहुत ही घातक सिद्ध होगा।
इस मौके पर शिक्षक
महेंद्र बर्मा, बृजलाल वर्मा, मोतीलाल यादव,ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, ,जय प्रकाश नारायण, पतिराज गुप्ता, निशात अफरोज खान, राजाराम यादव ,अशोक कुमार यादव, रामप्रताप सिंह, अजय कुमार, मो इस्लाम, अविनाश कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार मण्डल, अरुन कुमार, आशीष कुमार, मंजू गुप्ता, सौरभ यादव, शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विकास त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव धर्मेन्द्र यादव दीपू शोभित यादव, सोनू गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • *थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 395/26 व धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के संबंध में-* *थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 395/26 व धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के संबंध में-*
    1
    *थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 395/26 व धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के संबंध में-*
*थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 395/26 व धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के संबंध में-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    1 hr ago
  • कान्हा के जन्म पर भक्ति में डूबा पाली, माता पंत वाली मंदिर में गूंजे जयकारे राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कान्हा के जन्म पर भक्ति में डूबा पाली, माता पंत वाली मंदिर में गूंजे जयकारे राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    1
    कान्हा के जन्म पर भक्ति में डूबा पाली, माता पंत वाली मंदिर में गूंजे जयकारे

राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


कान्हा के जन्म पर भक्ति में डूबा पाली, माता पंत वाली मंदिर में गूंजे जयकारे
राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जलालाबाद/परशुरामपुरी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलभराव सहित अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे।
एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजीं। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
    1
    *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26  धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
*थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 591/26  धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त शस्त्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    5 hrs ago
  • पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और घरों में घंटा-घड़ियाल बजाए गए। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया। पचदेवरा थाने में भी हुआ आयोजन पचदेवरा थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। थाना परिसर में बने मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पचदेवरा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पचदेवरा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और घरों में घंटा-घड़ियाल बजाए गए। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया।
पचदेवरा थाने में भी हुआ आयोजन
पचदेवरा थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। थाना परिसर में बने मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे।
प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_N S SINGH
    N S SINGH
    पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.