केसरिया तो हमारे तिरंगे का भी हिस्सा है..." राजगढ़ के विराट कवि सम्मेलन में देशभक्ति के स्वर, सुबह 4 बजे तक झूमे श्रोता राजगढ़ (धार)। धर्मनगरी राजगढ़ में प्रभु श्री राम, भगवान महावीर और श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में एक भव्य अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित और सराफा एसोसिएशन व दत्तीगांव सोशल ग्रुप के सहयोग से संपन्न हुआ यह गौरवमयी कार्यक्रम नगर के मुख्य चौराहे, भगवा चौक (मेन चौपाटी) पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निलेश सोनी ने बताया कि यह काव्य संध्या नगर की दिवंगत पुण्यात्माओं स्व. राजा श्री प्रेमसिंह दत्तीगांव, स्व. श्री चांदमल सोनी, स्व. श्री शांतिलाल सुराणा, स्व. श्री सुमेंतिलाल सराफ, स्व. श्री दिपेश फरबदा, स्व. श्री विशाल-श्रीमती गौरी सोनी और स्व. श्री राजेश ठाकर की पावन स्मृति को समर्पित रही। कवियों ने अपनी मार्मिक रचनाओं के माध्यम से इन विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान नगर के प्रमुख समाजसेवियों का अभिनंदन भी किया गया। मंच का सफल संचालन लाला माहेश्वरी ने किया, जबकि स्वागत भाषण निलेश सोनी ने दिया और आभार प्रदर्शन अजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। रात्रि 9 बजे शुरू हुआ यह काव्योत्सव अलसुबह 4 बजे तक चला, जिसमें देश के विख्यात कवियों ने अपनी ओजस्वी और सुरीली प्रस्तुतियों से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर गहरा प्रहार किया। "शहर वालों ने पैसा तो खूब कमाया पर सभ्यता नहीं दिखी, पालतू कुत्ते खूब नज़र आए पर गौ माता एक भी नहीं दिखी" जैसी पंक्तियों ने श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। राष्ट्रभक्ति का शंखनाद करते हुए कवियों ने कहा कि "गौत्र हमारा राष्ट्र धर्म, कुलदेवी भारत माता है"। उज्जैन की कवयित्री निशा पंडित ने प्रेम और आस्था का संगम प्रस्तुत करते हुए कहा कि "विष को भी अमृत कर दे, प्रेम वो अमर बूटी है"। उन्होंने अयोध्या के गौरव पर प्रहार करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि "बाबर के बाप-दादा की जागीर नहीं है, बरसों से हमारी थी और हमारी ही रहेगी अयोध्या"। कवि नगेन्द्र ठाकुर ने ओजपूर्ण स्वर में देशद्रोहियों को ललकारते हुए कहा कि "सोने की चिड़िया रहे भारत, सोने का शेर बनाएंगे हम, पर औरंगजेब-बाबर की जयकार करने वाली औलाद नहीं चाहिए"। शाजापुर के पंडित अशोक नागर ने केसरिया के महत्व को तिरंगे से जोड़ते हुए कहा कि "जिस केसरिया में लोगों को उग्रवाद की बू आ रही है, वो तो हमारे तिरंगे का सबसे ऊपर वाला हिस्सा है"। वहीं व्यंग्यकार अर्जुन अल्हड़ ने समसामयिक मुद्दों पर तीखे कटाक्ष किए। इस विराट आयोजन में उमड़े अपार जनसमूह ने पूरी रात उत्साह के साथ कवियों का साथ दिया।

- धार जिला मुख्यालय पर धार जिला कांग्रेस #अध्यक्ष_स्वतंत्र_जोशी_जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #LPG_गैस की किल्लत व बढ़ते दामों को लेकर, #बिजली मूल्य वृद्धि को कम की जाए उसको लेकर व किसानों के #गेहूं की खरीदी #1अप्रैल से शुरू की जाए इन मांगो को लेकर SDM महोदय को ज्ञापन दिया.... Indian National Congress - Madhya Pradesh Umang Singhar Indian National Congress Jitendra Patwari Harish Chaudhary Indian Youth Congress Surendra Singh Honey Baghel Hiralal Alawa Rahul Gandhi3
- Post by Journalist Akki1
- मांडू में साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प चालू टीन शेड, रंगीन दुकान 10 से 15 दिन में चालू पेवर्स और पानी की टंकी लगेगी, सारी दुकान होगी एक जैसी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू में नगर परिषद ने दुकानों की प्लेसमेंट का काम चालू कर दिया है। 10 से 15 दिन में दुकान बन कर हो जाएगी तयार फल-सब्जी, किराना, चाय-कॉफी, नाश्ता, सैलून,अनाज, कपड़े, कटलरी और जूते-चप्पल की दुकानें अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर लगेंगी। इस व्यवस्थित योजना से बाजार को एक नया और आकर्षक स्वरूप मिलेगा। बाजार में मूलभूत सुविधाओं पर हमारा पहला फोकस भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद जयराम गावर द्वारा बताया गया कि मांडू में आने वाले पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए ओर मांडू नगर वाशियो का रोजगार बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा आकर्षक रूप से नगर परिषद के द्वारा मांडू के साप्ताहिक हाट बाजार सर्व सुविधायुक्त करने जा रहे हैं यहां पर हम सारी दुकान एक तरह की बनवा रहे हैं जो दिखने बहुत ही सुंदर लगेगी और नगर वाशियो को व्यवसाय के लिए अच्छा काम काज मिले गा। पिछले कई वर्षों से यहां आने वाले बाजार से जुड़े व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उसी को देखते हुए हमने इस बाजार के कायाकल्प को लेकर यह नवाचार की पहल की है जो, उनके लिए सुविधाजनक रहेगी।4
- meghnagar ghatna1
- ना रोड बन रहा है ना नाल1
- पेट्रोल डीजल को ला रहे जहाज से नेवी के जवान ने किया विडिओ वाइरल, कहाँ दुनिया मे पेट्रोल डीजल के भाव दुगुने हो गए है क्युकी युद्ध चल रहा है। परन्तु हमें गर्व होना चाहिए की हम भारतीय है और हमारे देश मे पेट्रोल, डीजल के भाव नहीं बड़े है। जो पहले भाव थे आज भी वही है। हम् भारतीय है हमें अपने देश का साथ देना चाहिए और भारतीय सरकार पर गर्व करना चाहिए।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- धार के धामनोद के समीप ग्राम बिखरोन मे शादी मे डांस को लेकर बच्चो मे विवाद,1