संत समाज जन पहुंचे खाटू श्याम मंदिर वर वधु को दिया आशीर्वाद.. 54 निर्धन, दिव्यांग जोड़ो ने लिए सात फेरे... पूर्व विधायक पंचीलाल मेड़ा पहुंचे सामूहिक विवाह सम्मेलन में धामनोद।धार जिले के धामनोद में निर्धन व दिव्यांग कन्याओ का नि : शुल्क विवाह समारोह आयोजन हुआ। इस सामूहिक सम्मेलन में लगभग 54 जोड़ो ने 7 वचनों के साथ वैदिक पद्धति के साथ फेरे लिए। मंगलवार प्रात: 10 बजे वर पक्ष बारात लेकर नगर के प्रमुख मार्ग से डीजे, ढोल के साथ निकल कर मां रेवा खाटू श्याम मंदिर प्रांगण समीप विवाह स्थल पहुंची। लगभग 8 बीघा जमीन में विशाल पांडाल तेयार किया गया। जिसमें 55 जोड़ो के लिए अलग - अलग मंडल बनाए गए। कन्याओं को मंदिर समिति द्वारा वर - वधु को शादी का जोड़ा,दहेज सामाग्री के स्थान सोने का मंगलसूत्र मोती सहित, पायल और बिछिया और अनेकों उपहार दिए गए। आयोजन समिति द्वारा ठंडाई के लिए रसना पिलाई गई। लकड़ी के चूल्हे पर बना 5 हज़ार व्यक्तियों का भोजन -विवाह सम्मेलन में लगभग 5 हजार से अधिक पधारे व्यक्तियों का भोजन लकड़ी की भट्टियों पर बनाया गया। सुबह अल्पाहार के लिए पोहे और 11 बजे भोजन आरम्भ किया गया। साथ ही बताया कि पूर्व में एल पी जी सिलेंडर की समस्या के कारण कमी को लेकर चिंता आई थी। किंतु पुरानी पद्धति पर प्रकाश डाला और लकड़ी की हाथ से ही निर्मित भट्टी तैयार कर भोजन बनाया गया। विवाह स्थल पर मंच पर खाटू श्याम का मनमोहक दरबार सजाया गया। साथ ही मंच पर अतिथि के रूप में गौ सेवक मौनी बाबा बलगांव गौशाला, महामंडलेश्वर डॉ दादू महाराज इंदौर, महंत विजय रामदास महराज गुलवड़, श्यामदास महाराज, पारेश्वर धाम धामनोद, आचार्य दिलीप सोनी महेश्वर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा धरमपुरी, वंदना राठौड़ ठीकरी भाजपा,पार्षद, कांग्रेस पूर्व विधायक पंचीलाल मेड़ा, नगर अध्यक्ष विकास पटेल, संजय पवार , भारतीय पत्रकार संघ संरक्षक कपिल तिवारी, अक्षय परमार,पत्रकार आदि शामिल रहे। आयोजन में प्रधान सेवक आशीष बिल्लौरे, विजय शर्मागुजरात, सुनील शर्मा महाराष्ट्र, विकाश शर्मा महाराष्ट्र, गजेंद्र शर्मा नीमच, पवन अग्रवाल बरुफाटक, ॐ सेन धामनोद, संजय पटेल बलगांव, दिनेश पटेल बलगांव, लोकेश शिन्दे धामनोद, रामेश्वर पटेल बिखरोंन, सुनील सन्नी राठौड़ धामनोद ओपी पटेल संतोष पटेल, अनुज अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग से सफल आयोजन रहा।

- Post by SNY R LIVE MP1
- सेंधवा। मध्यप्रदेश शासन के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सेंधवा में 6 पार्षदों की नियुक्ति के बाद शहर में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मार्निंग ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य सुनील अग्रवाल एवं अनिल वाघ को पार्षद बनाए जाने पर ग्रुप द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 6 बजे मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने नव नियुक्त पार्षदों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद निवाली रोड पर ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप से जुड़े अन्य पार्षद छोटू चौधरी एवं प्रकाश निकुम भी उपस्थित रहे और उन्होंने नव नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। ग्रुप के संरक्षक गिरधारी गोयल ने कहा कि यह पूरे ग्रुप के लिए गर्व का क्षण है और अब उनके सदस्य शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं गिरीश दर्शे एवं नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री राजेश मिश्र ने भी इसे शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। नव नियुक्त पार्षद सुनील अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। वहीं अनिल वाघ ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए शहर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे। इस दौरान प्रदीप नाईक, ललित पाटिल, सुभाष शर्मा, कमलेश पालीवाल, दिनेश अग्रवाल, राजू सोनी, अनिल सिंधाने, दिलीप चौहान, विनोद शर्मा, प्रभाकर पाटिल, मनोज शिम्पी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मार्निंग ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- गैस किल्लत और महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहनः धार बस स्टैंड पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, बढ़ती कीमतों पर जताया आक्रोश राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें गैस संकट का तत्काल समाधान, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक और 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग की गई।गेहूं से भरी तगारी सौंपकर किसानों की समस्या उठाई किसानों की समस्याओं को उजागर करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से गेहूं से भरी तगारी एसडीएम को सौंपी और मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का आग्रह किया। प्रदर्शन में धीरज दीक्षित, हरदेव सिंह जाट, सुहेल निसार, परितोष सिंह, राधेश्याम मुवेल, कमल सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। संगठन मजबूत करने पर दिया जोर इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महावीर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौड़ ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया और सभी ने अपने-अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।3
- बड़वानी।जिले के ग्राम सजवानी में मक्का की फसल पूरी तरह से सूखकर बर्बाद होने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रभावित किसान संजय बर्फा (पिता हेमचंद बर्फा) एवं काना (पिता बाबुल राठौर) ने शिव एग्रो, सेगांव फाटा बड़वानी से मक्का 9459 सिखर किस्म का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि बीज विक्रेता द्वारा उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि उक्त बीज में “सुखने की बीमारी” नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत रही। किसानों के अनुसार, फसल की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद पौधे अचानक सूखने लगे और स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरी फसल बिना भुट्टे के ही नष्ट हो गई। खेतों में खड़ी मक्का सूखकर खत्म हो गई, जिससे किसानों को उत्पादन का एक भी दाना प्राप्त नहीं हुआ। इस नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर काफी खर्च किया था। पीड़ित किसान संजय बर्फा ने बताया, “हमें दुकानदार ने भरोसा दिलाया था कि इस बीज से कोई बीमारी नहीं आएगी और फसल अच्छी होगी, लेकिन पूरी फसल सूख गई। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। हमने कई बार दुकानदार से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।” मामले को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विभाग बड़वानी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है। आवेदन में बीज की गुणवत्ता की जांच कर संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। किसानों ने बिल की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न की है। वहीं इस पूरे मामले में शिव एग्रो के संचालक राधेश्याम काग ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बीज पूरी तरह सही था और यदि बीज में खराबी होती तो अंकुरण ही नहीं होता या पौधे विकसित नहीं होते। उनके अनुसार, यह समस्या “विल्ट” बीमारी के कारण हो सकती है, जो वर्तमान में कई प्रकार की मक्का वैरायटी में देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती है, न कि बीज की गुणवत्ता से।राधेश्याम काग ने बताया, “हमारे यहां से कई किसानों ने यही बीज लिया है, लेकिन ऐसी शिकायत कहीं और से नहीं आई है। यह जमीन की समस्या या मौसमी प्रभाव हो सकता है। फिर भी यदि जांच होती है तो हम सहयोग करेंगे।”1
- धार जिला मुख्यालय पर धार जिला कांग्रेस #अध्यक्ष_स्वतंत्र_जोशी_जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #LPG_गैस की किल्लत व बढ़ते दामों को लेकर, #बिजली मूल्य वृद्धि को कम की जाए उसको लेकर व किसानों के #गेहूं की खरीदी #1अप्रैल से शुरू की जाए इन मांगो को लेकर SDM महोदय को ज्ञापन दिया.... Indian National Congress - Madhya Pradesh Umang Singhar Indian National Congress Jitendra Patwari Harish Chaudhary Indian Youth Congress Surendra Singh Honey Baghel Hiralal Alawa Rahul Gandhi3
- Post by Journalist Akki1
- राजपुर, निप्र। नगर परिषद राजपुर के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद श्रीमती मयूरी सचिन जोशी द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए रहवासियों ने स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सचिन जोशी ने बताया कि वर्षों से आवागमन में बाधा बन रही पलसूद रोड की डीपी का करीब दो वर्षों के प्रयास के बाद स्थानांतरण कराया गया, जिससे रहवासियों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि यह डीपी दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी और बारिश में भय का माहौल रहता था। पार्षद द्वारा वार्ड में झामरिया घाट का जीर्णोद्धार, शिव मंदिर निर्माण, ब्लॉक कॉलोनी में सीसी रोड, डामरीकरण, पलसूद रोड पर सीसी गटर निर्माण, कन्या शाला के सामने जल निकासी हेतु क्रॉसिंग तथा पेयजल पाइपलाइन जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का भी स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने भी विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राजेंद्र इंगले, दीपक राठौड़, जगदीश गनवानी, लोंगाराम मग्गर, भीलूराम धनगर, अजय गुप्ता, रवि यादव, महेश उंदले सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।1