अढौ़ली के इण्डिया मार्का हैंण्डपम्प से पानी के साथ निकल रही हैं सूडियां, प्रधान और जल निगम से ग्रामीणों ने की नया बोरिंग कराने की मांग उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव अढ़ौली में पिछले चार दिनों से गांव में लगे एक इंडिया हैंडपम्प के पानी के साथ कीड़े निकलने से ग्रामीण खासे परेशान है और वह पीने के पानी को तरस गए है। ग्रामीण दूर दराज लगे नलों से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत ब्लाक अधिकारियों से तत्काल नया बोरिंग कराने की मांग की है ताकि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। गांव अढ़ौली में आबादी वाले स्थान पर लगे इंडिया हैंडपम्प से पिछले कुछ दिनों से पानी के साथ सुड़ियां भी निकल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि कुछ कीड़े नल के अंदर चले गए होंगे जिससे बाहर आ रहे है लेकिन यह क्रम पिछले चार-पांच दिनों से जारी रहा तो वह परेशान हो गए और पीने के लिए पानी दूर दराज स्थानों से लाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के साथ सुड़ियां क्यों निकल रही है यह तो नल सही करने वाले व्यक्ति ही बता सकते है लेकिन नल के आसपास रहने वाले सभी ग्रामीण संक्रामित रोगों के फैलने की संभावना से डर जरूर गए है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लाक अधिकारियों से उन सभी की आबादी वाले स्थान पर नया बोरिंग कर हैंडपम्प लगवाने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें साफ स्वच्छ पानी मिल सके।

- उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव अढ़ौली में पिछले चार दिनों से गांव में लगे एक इंडिया हैंडपम्प के पानी के साथ कीड़े निकलने से ग्रामीण खासे परेशान है और वह पीने के पानी को तरस गए है। ग्रामीण दूर दराज लगे नलों से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समेत ब्लाक अधिकारियों से तत्काल नया बोरिंग कराने की मांग की है ताकि उन्हें पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। गांव अढ़ौली में आबादी वाले स्थान पर लगे इंडिया हैंडपम्प से पिछले कुछ दिनों से पानी के साथ सुड़ियां भी निकल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि कुछ कीड़े नल के अंदर चले गए होंगे जिससे बाहर आ रहे है लेकिन यह क्रम पिछले चार-पांच दिनों से जारी रहा तो वह परेशान हो गए और पीने के लिए पानी दूर दराज स्थानों से लाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के साथ सुड़ियां क्यों निकल रही है यह तो नल सही करने वाले व्यक्ति ही बता सकते है लेकिन नल के आसपास रहने वाले सभी ग्रामीण संक्रामित रोगों के फैलने की संभावना से डर जरूर गए है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ब्लाक अधिकारियों से उन सभी की आबादी वाले स्थान पर नया बोरिंग कर हैंडपम्प लगवाने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें साफ स्वच्छ पानी मिल सके।1
- बदायूं में रविवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी गेट के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से दुकानों में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी2
- Post by Uttar Pradesh4
- नरवाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार शाम अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई। तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर गेहूं और सरसों की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर तक तेज ओलावृष्टि होती रही, जिससे खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। किसानों का कहना है कि फसल इस समय पकने की अवस्था में है, ऐसे में ओलों के गिरने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोग मौसम के अचानक बदले मिजाज को लेकर भी चिंतित नजर आए।1
- यही तस्वीर अगर विधानसभा चुनाव से पहले होता तो आज बिहार का मुकद्दर कुछ और होता, लेकिन आपलोगों को बिहार की जनता का कहां ख्याल है आपको तो बस अपनी कुर्सी का ख्याल है, जनता को सब याद है कि किस प्रकार आप लोग ढोल बाजा लेकर तेजस्वी यादव के दरबार में गए थे और तेजस्वी यादव अपने दरबार से आप लोगों को दुत्कार कर भगा दिया था, आज इस तेजस्वी के लिए आप लोगों ने दरी बिछाकर स्वागत किया ,लेकिन बिहार की जनता को इस एक राज्यसभा सीट से क्या फायदा जरा हमें बताइएगा1
- अलीगंज/ बरेली------ द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की मासिक बैठक थाना अलीगंज के पास एस, एस, पब्लिक स्कूल मे संपन्न हुई। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर के सहयोग से आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव और प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह यादव के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। बैठक में प्रदेश महासचिव अध्यक्ष सिंह यादव द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है। पत्रकारों पर उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पत्रकार साथियों से आपस में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव न रखने का भी आग्रह किया। बरेली जिला अध्यक्ष शहंशाह ने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर पत्रकार के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इसी दौरान अवधेश यादव प्रदेश महासचिव, विकास यादव मंडल संयोजक, निवास यादव मंडल अध्यक्ष ,सुधीर आचार्य जिला संयोजक, आरपी वर्मा मंडल सदस्य,शहंशाह जिला अध्यक्ष , सूरज सागर जिला उपाध्यक्ष ,सद्दाम खान जिला सचिव , तहसील प्रभारी अमर शर्मा,राजकमल चौहान तहसील अध्यक्ष ,निरंजन मौर्य तहसील उपाध्यक्ष ,अंशुल कुमार पुष्पांक तहसील उपाध्यक्ष ,भूपेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर, रवि साहू ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां , अवनीश यादव सदस्य अर्जुन दिवाकर सदस्य चन्दन शर्मा सदस्य आदि पत्रकार मौजूद रहे1
- बदायूं। शहर के खैराती चौक स्थित ज्योति गारमेंट्स की दुकान में आज अचानक आग लग गई जिससे लाखों रुपए का कपड़ा जल गया। जब दुकान में धुएं का गब्बर उठा तब बाजार में अफरा तफरी मच गई। आगजनी की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया तब तक दुकान स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने की बात कही जा रही है।1
- बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र की बुगरासी चौकी अंतर्गत गांव घूंगरावली फरीद राजबहे की कच्ची पटरी के पास खेत में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का सिर धारदार हथियार से धड़ से अलग किया गया है। मौके पर मिले धड़ की बाजू पर “बबली” नाम लिखा हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी दूसरे राज्य की हो सकती है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में महिला के कटे हुए सिर की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी मान रही है कि शव के साथ किसी जानवर ने छेड़छाड़ की हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी2
- Post by Uttar Pradesh6