logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई एवं रुपये वापसी की मांग बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा के एक खाताधारक के खाते से बिना अनुमति राशि निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण कुमार महतो ने साइबर क्राइम थाना, समस्तीपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके बैंक खाते से 19, 23, 24 और 25 जुलाई तथा 24 अगस्त 2026 को कुल 30,700 रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं यह लेन-देन नहीं किया। पीड़ित के अनुसार बैंक स्टेटमेंट से उन्हें उक्त निकासी की जानकारी मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बैंक खाते का किसी प्रकार से अनधिकृत उपयोग किया गया है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना के साथ-साथ बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है तथा मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।

2 days ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
2 days ago

बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई एवं रुपये वापसी की मांग बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा के एक खाताधारक के खाते से बिना अनुमति राशि निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण कुमार महतो ने साइबर क्राइम थाना, समस्तीपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके बैंक खाते से 19, 23, 24 और 25 जुलाई तथा 24 अगस्त 2026 को कुल 30,700 रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं यह लेन-देन नहीं किया। पीड़ित के अनुसार बैंक स्टेटमेंट से उन्हें उक्त निकासी की जानकारी मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बैंक खाते का किसी प्रकार से अनधिकृत उपयोग किया गया है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना के साथ-साथ बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है तथा मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Rajkumar Paswan
    2
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)। समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
    1
    समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है। अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।" आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल
सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।
अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"
आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Central Government Office Samastipur, Bihar•
    8 hrs ago
  • श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    1
    श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान।
बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो।
टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    1
    रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    1
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर की घटना; घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा आरोप है कि घटना से आहत होकर छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाशिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा के फरार होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की। इस मामले में जेडीयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई। बताया गया है कि विशाल कुमार की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। गंभीर आरोप होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
    1
    समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर की घटना; घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा
आरोप है कि घटना से आहत होकर छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाशिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा के फरार होने की बात सामने आई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की। इस मामले में जेडीयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई।
बताया गया है कि विशाल कुमार की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। गंभीर आरोप होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    16 min ago
  • आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप! 6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप! 6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
    1
    आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप!

6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप!
6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
    user_Raja kumar
    Raja kumar
    Local News Reporter वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.