पंचायती में सुलझा योजना को लेकर विवाद, विकास कार्य नहीं रोकने पर बनी सहमति ।। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत में पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह के बीच योजना को लेकर उत्पन्न विवाद को पंचायती के माध्यम से सुलझा लिया गया। विवाद को लेकर युगल किशोर सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। इसी मामले को लेकर पंचायत के सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। पंचायती की अध्यक्षता पंचायत की सरपंच नीरू श्रीवास्तव तथा उनके ससुर पूर्व सरपंच शशि भूषण श्रीवास्तव ने की। बैठक में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया। पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने चाहिए और सभी को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह ने आपसी विवाद समाप्त होने की बात कही। दोनों ने स्पष्ट किया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है तथा पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पंच जितेंद्र चौधरी, हरिशंकर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, पूर्व जिला पार्षद विवेक कुमार श्रीवास्तव, रफीक मियां, मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी, शेख जाहिर हुसैन, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पंचायती में सुलझा योजना को लेकर विवाद, विकास कार्य नहीं रोकने पर बनी सहमति ।। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत में पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह के बीच योजना को लेकर उत्पन्न विवाद को पंचायती के माध्यम से सुलझा लिया गया। विवाद को लेकर युगल किशोर सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को
आवेदन दिया गया था। इसी मामले को लेकर पंचायत के सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। पंचायती की अध्यक्षता पंचायत की सरपंच नीरू श्रीवास्तव तथा उनके ससुर पूर्व सरपंच शशि भूषण श्रीवास्तव ने की। बैठक में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद
समाप्त कराया। पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने चाहिए और सभी को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह ने आपसी विवाद समाप्त होने की बात कही। दोनों ने
स्पष्ट किया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है तथा पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पंच जितेंद्र चौधरी, हरिशंकर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, पूर्व जिला पार्षद विवेक कुमार श्रीवास्तव, रफीक मियां, मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी, शेख जाहिर हुसैन, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- पंचायती में सुलझा योजना को लेकर विवाद, विकास कार्य नहीं रोकने पर बनी सहमति ।। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत में पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह के बीच योजना को लेकर उत्पन्न विवाद को पंचायती के माध्यम से सुलझा लिया गया। विवाद को लेकर युगल किशोर सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। इसी मामले को लेकर पंचायत के सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। पंचायती की अध्यक्षता पंचायत की सरपंच नीरू श्रीवास्तव तथा उनके ससुर पूर्व सरपंच शशि भूषण श्रीवास्तव ने की। बैठक में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया। पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने चाहिए और सभी को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा एवं मुखिया प्रत्याशी युगल किशोर सिंह ने आपसी विवाद समाप्त होने की बात कही। दोनों ने स्पष्ट किया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है तथा पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर पंच जितेंद्र चौधरी, हरिशंकर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, पूर्व जिला पार्षद विवेक कुमार श्रीवास्तव, रफीक मियां, मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी, शेख जाहिर हुसैन, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4
- नौतन की 6 पंचायतों में ग्राम सभा, आवास प्लस-2024 की सूची पर लगी मुहर नौतन प्रखंड की कई पंचायतों में रविवार को ग्राम आम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत राज बरदाहा, दक्षिण तेल्हुआ, धुमनगर, बैकुंठवा, डबरिया और जमुनिया पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया राजहरन कुमार, मुनिया देवी, सुभाषनी देवी, अफरोज नैय्यर और बसंत साह ने की। ग्राम आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास प्लस-2024 की सर्वे सूची को ग्रामीणों के सामने रखा गया और योग्य लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन किया गया। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना है। सभा के दौरान अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आवास योजना में पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहें। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ प्रखंड कर्मी, आवास सहायक, पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य मौजूद रहे। मौके पर पंचायत सचिव नगीना पासवान, संटू कुमार, आवास सहायक अनुज कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, सुनीता कुमारी, दिनेश कुमार चौरसिया, सन्नी कुमार, रविरंजन कुमार, वार्ड सदस्य नंदकिशोर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद अब योग्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। 27 September. जिला पदाधिकारी ने आमजनों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों को पालन करने की अपील की। 27.09.2026.1
- सिसवनिया टोला में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा!#Sugauli #Motihari #EastChamparan #BiharNews #BreakingNews #KSRBiharNews 🚨 BREAKING NEWS | सुगौली सिसवनिया टोला में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा! अतिक्रमण हटाने के क्रम में अचानक दीवार महिला के ऊपर गिर गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया। 📍 सुगौली, पूर्वी चंपारण 📰 KSR BIHAR NEWS #Sugauli #Motihari #EastChamparan #BiharNews #BreakingNews #KSRBiharNews1
- नौतन के छह पंचायतों में ग्राम आम सभा का आयोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लिस्ट हुआ सार्वजानिक। नौतन / प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बरदाहा, दक्षिण तेल्हुआ, धुमनगर , बैकुन्ठवा, डबरिया और जमुनिया पंचायत में पंचायत के मुखिया राजहरन कुमार, मुनिया देवी, सुभाशनी देवी , अफरोज नैय्यर और बसंत साह की अध्यक्षता में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान प्रखंड कर्मी, आवास सहायक, पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।आम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवस प्लस 2024 की सर्व सुची को ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया। ताकि योग्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि आवास योजना में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। मौके पर पंचायत सचिव,नगीना पासवान, संटू कुमार, आवास सहायता अनुज कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, सुनीता कुमारी, दिनेश कुमार चौरसिया, सन्नी कुमार, रविरंजन कुमार , वार्ड सदस्य नंदकिशोर प्रसाद, आदि मौजूद रहे।।4
- नवरात्र के अवसर पर होने वाली डांडिया बिट्स 2026 के आयोजन की तैयारी जोरों पर, 23 अक्टूबर को राम भवन राम रिसोर्ट में किया जाएगा आयोजन।1
- चार दिन की बारिश से पश्चिम चंपारण बेहाल, उफान पर कई नदियां! बाढ़ का खतरा बढ़ा पश्चिम चंपारण जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ने शुरू कर दिए हैं। लगातार बारिश के कारण जिले की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांगुली नदी, पंडई नदी, बोडहा नदी, कटहा नदी और हड़बोड़ा नदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों की नजरें लगातार नदियों के जलस्तर पर टिकी हुई हैं। अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो निचले इलाकों में जलजमाव के साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल, बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। अब बारिश थमने के बाद ही साफ हो पाएगा कि नदियों का जलस्तर किस रफ्तार से नीचे आता है।1
- गोपालगंज -हथुआ में रात्रि जुलुस के दौरान युवक की ह/त्या, बहन ने कहा.. जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रुपंचक गांव में रविवार की मध्यरात्रि महावीरी जुलूस के दौरान 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रुपंचक निवासी बसंत यादव के पुत्र हिमांशु कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है।1