logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग मेयर प्रत्याशी माननीय *श्री विकास राणा जी* का नामांकन सम्पन्न। अब होगी हजारीबाग में शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, शहर का सुंदरीकरण एवं सर्वांगीण विकास।

8 hrs ago
user_Vinod Kumar Rana
Vinod Kumar Rana
Churchu, Hazaribagh•
8 hrs ago

हजारीबाग मेयर प्रत्याशी माननीय *श्री विकास राणा जी* का नामांकन सम्पन्न। अब होगी हजारीबाग में शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, शहर का सुंदरीकरण एवं सर्वांगीण विकास।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने किया नामांकन दाखिल -- विकास और जनमुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया समर्थन जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है लक्ष्य: तस्लीम अंसारी  हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने बुधवार को कांग्रेसजनों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सह सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पंचम पासवान, भोला अंसारी,  जिला महासचिव डॉ. प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और गरीबों के कल्याण प्राथमिकता रहेंगी। जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है। पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तस्लीम एक जमीनी नेता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम को नई दिशा मिलेगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा। नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद और महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तस्लीम की उम्मीदवारी से आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में भरोसा बढ़ा है। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने विकास, सामाजिक न्याय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया।
    1
    हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने किया नामांकन दाखिल
-- विकास और जनमुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया समर्थन
जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है लक्ष्य: तस्लीम अंसारी 
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने बुधवार को कांग्रेसजनों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सह सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पंचम पासवान, भोला अंसारी,  जिला महासचिव डॉ. प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और गरीबों के कल्याण प्राथमिकता रहेंगी। जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तस्लीम एक जमीनी नेता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम को नई दिशा मिलेगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद और महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तस्लीम की उम्मीदवारी से आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में भरोसा बढ़ा है। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने विकास, सामाजिक न्याय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    14 hrs ago
  • बोधिबागी में दस दिवसीय शहीद मेला आज से, तैयारी पूरी
    1
    बोधिबागी में दस दिवसीय शहीद मेला आज से, तैयारी पूरी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Dabang bihari Pandey ji
    1
    Post by Dabang bihari Pandey ji
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • आदिवासी आक्रोश रैली 1 मार्च 2026 को लेकर चर्चा किया गया | #Ramgarh
    1
    आदिवासी आक्रोश रैली 1 मार्च 2026 को लेकर चर्चा किया गया | #Ramgarh
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    17 hrs ago
  • हज़ारीबाग नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता : विकास राणा हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में मेयर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह समाजसेवी विकास राणा ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते गाते हजारों की संख्या में हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड से शहर का भ्रमण करते हुए नया समाहरणालय पहुंचे । नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। विकास राणा ने कहा कि मैं दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र काम करता आया हूं और इस बार पहली बार चुनावी मैदान में आया हूं । यदि जनता उन्हें मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो पूरे हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई, नियमित कचरा उठाव और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव कोई दलगत चुनाव नहीं है। यह जनता से जुड़ा चुनाव है और वे जनता के समर्थन, प्यार और विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को उनसे उम्मीदें हैं और वे उन उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान विकास राणा ने हजारीबाग की खासमहाल जमीन के रिन्यूअल को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों से लंबित है और इसका समाधान शहरवासियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से पहल कर उचित समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। विकास राणा ने कहा कि वे वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर शहर में बिजली की समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसे सुधारना प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना भी उनकी योजना में शामिल है। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए झीलों, ताल-तलैयों का सुंदरीकरण, पार्कों का विकास और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। विकास राणा ने खेल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल मैदानों का विकास, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। अंत में उन्होंने हजारीबाग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास मिला तो वे हजारीबाग के प्रत्येक वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाकर हजारीबाग को एक विशिष्ट नगर निगम का दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और हजारीबाग को सुंदर, सशक्त व विकसित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
    1
    हज़ारीबाग नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता : विकास राणा
हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में मेयर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह समाजसेवी विकास राणा ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते गाते हजारों की संख्या में हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड से शहर का भ्रमण करते हुए नया समाहरणालय पहुंचे । नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
विकास राणा ने कहा कि मैं दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र काम करता आया हूं और इस बार पहली बार चुनावी मैदान में आया हूं । यदि जनता उन्हें मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपती है,  तो पूरे हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई, नियमित कचरा उठाव और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव कोई दलगत चुनाव नहीं है। यह जनता से जुड़ा चुनाव है और वे जनता के समर्थन, प्यार और विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को उनसे उम्मीदें हैं और वे उन उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान विकास राणा ने हजारीबाग की खासमहाल जमीन के रिन्यूअल को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों से लंबित है और इसका समाधान शहरवासियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से पहल कर उचित समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विकास राणा ने कहा कि वे वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर शहर में बिजली की समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसे सुधारना प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना भी उनकी योजना में शामिल है। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए झीलों, ताल-तलैयों का सुंदरीकरण, पार्कों का विकास और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
विकास राणा ने खेल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल मैदानों का विकास, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
अंत में उन्होंने हजारीबाग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास मिला तो वे हजारीबाग के प्रत्येक वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाकर हजारीबाग को एक विशिष्ट नगर निगम का दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और हजारीबाग को सुंदर, सशक्त व विकसित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • महापौर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ पूंजीपति और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव और लेन-देन के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश कर रहे हैं। टुन्नू गोप ने स्पष्ट किया कि उनका जाति प्रमाण-पत्र पूरी तरह वैध है और 14 नवंबर 2025 को हजारीबाग के अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत जारी किया गया है, जिसे झारसेवा पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उस समय बना था, जब सीट के आरक्षण की जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका नामांकन अवैध रूप से रद्द किया गया, तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की।
    1
    महापौर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ पूंजीपति और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव और लेन-देन के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश कर रहे हैं।
टुन्नू गोप ने स्पष्ट किया कि उनका जाति प्रमाण-पत्र पूरी तरह वैध है और 14 नवंबर 2025 को हजारीबाग के अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत जारी किया गया है, जिसे झारसेवा पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उस समय बना था, जब सीट के आरक्षण की जानकारी भी नहीं थी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका नामांकन अवैध रूप से रद्द किया गया, तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • *महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं* *हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
    1
    *महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं*
*हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Dabang bihari Pandey ji
    1
    Post by Dabang bihari Pandey ji
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 16 में चुनावी माहौल तेज़ होता जा रहा है। इस वार्ड से कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी शाहिद रज़ा ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है। शाहिद रज़ा पिछले 20 वर्षों से लगातार क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं ज़रूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा को केवल वादा नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या, नाली व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहिद रज़ा हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसमर्पण को देखते हुए वार्ड संख्या 16 की जनता में उनके प्रति विशेष विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जेएमएम सिपाही सह प्रतिष्ठित समाजसेवी कमाल कुरैशी ने शाहिद रज़ा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 16 पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसे अब शाहिद रज़ा जैसे समाजसेवी समाप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहिद रज़ा के नेतृत्व में वार्ड का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 16 से शाहिद रज़ा को एक मज़बूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 16 में चुनावी माहौल तेज़ होता जा रहा है। इस वार्ड से कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी शाहिद रज़ा ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है।
शाहिद रज़ा पिछले 20 वर्षों से लगातार क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं ज़रूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा को केवल वादा नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या, नाली व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहिद रज़ा हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसमर्पण को देखते हुए वार्ड संख्या 16 की जनता में उनके प्रति विशेष विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर जेएमएम सिपाही सह प्रतिष्ठित समाजसेवी कमाल कुरैशी ने शाहिद रज़ा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 16 पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसे अब शाहिद रज़ा जैसे समाजसेवी समाप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहिद रज़ा के नेतृत्व में वार्ड का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा।
आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 16 से शाहिद रज़ा को एक मज़बूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.