Shuru
Apke Nagar Ki App…
*महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं* *हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
*महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं* *हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
More news from झारखंड and nearby areas
- नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर हजारीबाग से बहुजन समाज पार्टी बसपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सूरज कुमार ने अंतिम दिन 4 फरवरी को करवाया नामांकन हजारीबाग की नगर निगम की समस्याओं की पूरी गिनती रखते हैं सूरज कुमार सभी समस्याओं को दूर करने की रणनीति कर रखी है तैयार बताते चलें सूरज कुमार बसपा नेत्री सुशीला देवी के पुत्र हैं और बसपा के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष1
- शिवपुरी वार्ड 22 से पार्षद पद के लिए मिताली रश्मि ने दाखिल किया नामांकन वार्ड की समस्याओं का समाधान होगी पहली प्राथमिकता : मिताली रश्मि हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में महापौर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में शिवपुरी वार्ड संख्या 22 से वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार मिताली रश्मि ने बुधवार को दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले मिताली रश्मि ने दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ (दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर) में विधि विधान से पूजा कर परिजनों और मुहल्ले के गणमान्य लोगों से आशीर्वाद लेते हुए जीत के बाद विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया l नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिताली रश्मि ने कहा कि उन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की है और पिछले 15 वर्षों से कारपोरेट सेक्टर में कार्य करते हुए जो अनुभव अर्जित किया है, उसका उपयोग वे अपने वार्ड के विकास में करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शिवपुरी वार्ड 22 को एक आदर्श वार्ड बनाना है, जो आने वाले समय में पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए उदाहरण बने। उन्होंने आगे कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद हजारीबाग जैसे शहर में अपनी सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सड़क और नाली की मरम्मती, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिक योजनाओं में शामिल रहेगा। मिताली रश्मि ने बताया कि वे वार्ड के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूक करने के साथ-साथ बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य करेंगी। साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाकर वार्ड के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनता का समर्थन, विश्वास और उम्मीद ही उन्हें चुनावी मैदान में लेकर आया है। जनता के भरोसे पर खरा उतरना ही उनका मुख्य दायित्व रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महिला प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद उनके स्थान पर कोई और काम करता है, लेकिन वे स्वयं जनता के बीच जाकर समस्याओं को जानेंगी और समाधान करेंगी। अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि वार्डवासी उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाते हैं, तो वे निश्चित रूप से एक शिक्षित, कर्मठ और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बनकर वार्ड की सेवा करेंगी। नामांकन के समय उनके साथ परिवार के सदस्यों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में वार्ड क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित रहे ।1
- बोधिबागी में दस दिवसीय शहीद मेला आज से, तैयारी पूरी1
- *शहनाइयों की मधुर गूंज संग रामगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर बिखेर रही हैं मंगलमय सदायें....* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 की तैयारियां पूरे शबाब पर* *सांसद सह गायक मनोज तिवारी बांधेंगे सुरों का समां, राघव पंडित के मंगलाचरण संग 101 जोड़े थामेंगे जीवनभर का दामन* *सांसद मनीष जायसवाल का अनुकरणीय उपकार, जरूरतमंद 101 कन्याओं की बसेगी गृहस्थी, साथ ही दूल्हों की मिलेगा स्वावलंबन व रोजगार* *हजारीबाग/रामगढ़* रामगढ़ की पावन धरती, जो कभी रामगढ़ राजघराने का केंद्र रही, जिसने 1857 के विद्रोह से लेकर 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन तक स्वतंत्रता संग्राम को धार दी और जहाँ माँ छिन्नमस्तिका की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो देश का ऊर्जा स्रोत का प्रमुख केंद्र है। ऐसी रामगढ़ की धरती आगामी 08 फरवरी 2026 को एक ऐसे सामाजिक कीर्तिमान की साक्षी बनने जा रही है, जो इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाला 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026' 101 जोड़ों के जीवन में नई रोशनी लाएगा साथ ही समाज के सामने सेवा का एक अमिट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सांसद मनीष जायसवाल की यह अनूठी सेवा पहल यात्रा की शुरुआत हजारीबाग सदर विधायक के रूप में 14 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने अपने दो जुड़वा भाइयों के विवाह की रजत जयंती पर 25 बेटियों के हाथ पीले कराए थे। उस आयोजन की सफलता और आत्मिक संतोष ने उन्हें इसे व्यापक रूप देने की प्रेरणा दी। जिसके फलस्वरूप 2025 में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत 101 जोड़ों का विराट सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जहाँ विदाई में बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी जैसी के साथ गृहस्थ में उपयोग होने वाली सौगातें दी गईं। वर्तमान वर्ष सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत कार्य का विस्तार करते हुए इसे रामगढ़ की ऐतिहासिक भूमि पर आयोजित करने का निर्णय लिया है । सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 आयोजन की शुरुआत 08 फरवरी को सुबह 09:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड, रामगढ़ छावनी परिषद से होगी। यहाँ से 101 गाड़ियों में सजे दूल्हों की एक विशाल महा-बारात निकलेगी, जिसकी अगुवाई स्वयं सांसद मनीष जायसवाल और प्रसिद्ध गायक व सांसद श्री मनोज तिवारी 'मृदुल' करेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ यह बारात सुभाष चौक और झंडा चौक होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुँचेगी। हजारों बारातियों का उत्साह और उत्सव का यह दृश्य रामगढ़ के इतिहास में पहली बार दिखने वाला एक अलौकिक अनुभव होगा। रामगढ़ का सिद्धू कान्हु मैदान नयनाभिराम शादी मंडपों में तब्दील हो रहा है। शहनाइयों की गूंज यहां सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। आयोजन समिति से जुड़े लोग शिद्दत से अपने कार्य में जुटे हैं तो वहीं 202 दुल्हा- दुल्हन, उनके परिजन, रिश्तेदार बेहद रोमांचित हैं। ग्रैंड शाही शादी की तर्ज़ पर यह सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र खासा उत्साहित है। सिद्धू-कान्हु मैदान में 101 आकर्षक विवाह मंडप तैयार किए जा रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी, जहाँ देश-दुनिया में विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ राघव पंडित एवं उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों के खास समूह द्वारा 'म्यूजिकल फेरे' एवं मंगलाचरण के साथ शादी संपन्न कराया जाएगा। सांसद जायसवाल ने इन जोड़ों की गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के आवश्यक सामान देने का संकल्प लिया है। चयनित जोड़ों में 4 दिव्यांग और अधिकतर ऐसे अनाथ जोड़े हैं, जिनके पास कोई सहारा नहीं था। सांसद मनीष का यह प्रयास इन जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नहीं है। इस विवाह उत्सव की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला और बुधवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के नेतृत्व में हल्दी, मेंहदी और संगीत का भव्य अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में निमंत्रण पत्रों का वितरण जारी है और लाखों लोगों के इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने की उम्मीद है। दुल्हा के लिए कोर्ट-पैंट और दुल्हन के लिए आकर्षक लहंगा तैयार करने में स्थानीय कलाकार युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं । इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा कि बेटियां समाज पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वे हमारा सम्मान हैं। एक सक्षम समाज वही है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में जरूरतमंद पिताओं का संबल बने। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस 'महा-यज्ञ' में सम्मिलित होकर नव-दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और समाज के अन्य सक्षम लोग भी ऐसी सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आगे आएं। यह आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं का महापर्व है, जो रामगढ़ की गौरवशाली मिट्टी में सेवा और समर्पण की नई सुगंध घोलने को तैयार है । देश-प्रदेश के कई नामचीन हस्तियां यहाँ पहुंचकर लाखों लोगों के साथ जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का शुभाशीर्वाद देंगे। सांसद मनीष जायसवाल खुद निमंत्रण पत्र वितरण कर रहें हैं तो उनके अनुज निशांत जायसवाल और सुपुत्र करण जायसवाल समारोह स्थल में तैयारी के साथ आयोजन के सफलता के लिए रामगढ़ में कैंप कर रहें हैं। लगातार भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था सहित अतिथियों के स्वागत व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रभारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। सांसद मनीष जायसवाल की धर्मपत्नी निशा जायसवाल दुल्हनों के परिधान सहित उनके सौगात मिलने वाले सामग्री जुटाने में शिद्दत से लगी हैं। सांसद प्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक भी दिन रात आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पसीना बहा रहें हैं। इधर खुशियों की शहनाई और मांगलिक गीतों के गंज के साथ रस्म अदायगी का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला परिसर में रामगढ़ जिले के चयनित दुल्हनों का और बुधवार को हजारीबाग के प्रावेश रिसॉर्ट सभागार में हजारीबाग जिले के चयनित दुल्हनों का हल्दी और मेहंदी समारोह पारंपरिक तरीके से भाजपा महिला मोर्चा, रामगढ़ और हजारीबाग की बहनों के द्वारा निर्वहन किया गया। इस दौरान कन्याओं के हाथों में शगुन की मेंहदी लगी तो उनके चेहरे खिल उठे ।4
- Post by Dabang bihari Pandey ji1
- हजारीबाग (वार्ड संख्या 15)। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी माहौल तेज हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में महापौर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 15 से अंशिका प्रिया ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और वार्डवासी मौजूद रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंशिका प्रिया ने कहा कि वे वार्डवासियों की सेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, नाली और गली की स्थिति कई जगहों पर खराब है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में सबसे पहले सड़क-नाली की मरम्मती, गली-मोहल्लों की साफ-सफाई, कचरा उठाव और जलजमाव जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। अंशिका प्रिया ने कहा कि स्वच्छता को लेकर वे वार्ड के लोगों को लगातार जागरूक करेंगी। घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में समझाया जाएगा और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में डस्टबिन का उपयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कचरा इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति को रोका जा सके और वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड में बिजली की समस्या भी एक बड़ी परेशानी है। कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटना और स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को दिक्कत होती है। इस दिशा में संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क-नाली, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।1
- हज़ारीबाग नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता : विकास राणा हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में मेयर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह समाजसेवी विकास राणा ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते गाते हजारों की संख्या में हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड से शहर का भ्रमण करते हुए नया समाहरणालय पहुंचे । नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। विकास राणा ने कहा कि मैं दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र काम करता आया हूं और इस बार पहली बार चुनावी मैदान में आया हूं । यदि जनता उन्हें मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो पूरे हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई, नियमित कचरा उठाव और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव कोई दलगत चुनाव नहीं है। यह जनता से जुड़ा चुनाव है और वे जनता के समर्थन, प्यार और विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को उनसे उम्मीदें हैं और वे उन उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान विकास राणा ने हजारीबाग की खासमहाल जमीन के रिन्यूअल को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों से लंबित है और इसका समाधान शहरवासियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गंभीरता से पहल कर उचित समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। विकास राणा ने कहा कि वे वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर शहर में बिजली की समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे। कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसे सुधारना प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना भी उनकी योजना में शामिल है। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए झीलों, ताल-तलैयों का सुंदरीकरण, पार्कों का विकास और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। विकास राणा ने खेल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल मैदानों का विकास, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। अंत में उन्होंने हजारीबाग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास मिला तो वे हजारीबाग के प्रत्येक वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाकर हजारीबाग को एक विशिष्ट नगर निगम का दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और हजारीबाग को सुंदर, सशक्त व विकसित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने किया नामांकन दाखिल -- विकास और जनमुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया समर्थन जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है लक्ष्य: तस्लीम अंसारी हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने बुधवार को कांग्रेसजनों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सह सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पंचम पासवान, भोला अंसारी, जिला महासचिव डॉ. प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और गरीबों के कल्याण प्राथमिकता रहेंगी। जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है। पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तस्लीम एक जमीनी नेता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम को नई दिशा मिलेगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा। नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद और महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तस्लीम की उम्मीदवारी से आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में भरोसा बढ़ा है। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने विकास, सामाजिक न्याय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया।1