logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शहनाइयों की मधुर गूंज संग रामगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर बिखेर रही हैं मंगलमय सदायें....* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 की तैयारियां पूरे शबाब पर* *सांसद सह गायक मनोज तिवारी बांधेंगे सुरों का समां, राघव पंडित के मंगलाचरण संग 101 जोड़े थामेंगे जीवनभर का दामन* *सांसद मनीष जायसवाल का अनुकरणीय उपकार, जरूरतमंद 101 कन्याओं की बसेगी गृहस्थी, साथ ही दूल्हों की मिलेगा स्वावलंबन व रोजगार* *हजारीबाग/रामगढ़* रामगढ़ की पावन धरती, जो कभी रामगढ़ राजघराने का केंद्र रही, जिसने 1857 के विद्रोह से लेकर 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन तक स्वतंत्रता संग्राम को धार दी और जहाँ माँ छिन्नमस्तिका की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो देश का ऊर्जा स्रोत का प्रमुख केंद्र है। ऐसी रामगढ़ की धरती आगामी 08 फरवरी 2026 को एक ऐसे सामाजिक कीर्तिमान की साक्षी बनने जा रही है, जो इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाला 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026' 101 जोड़ों के जीवन में नई रोशनी लाएगा साथ ही समाज के सामने सेवा का एक अमिट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सांसद मनीष जायसवाल की यह अनूठी सेवा पहल यात्रा की शुरुआत हजारीबाग सदर विधायक के रूप में 14 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने अपने दो जुड़वा भाइयों के विवाह की रजत जयंती पर 25 बेटियों के हाथ पीले कराए थे। उस आयोजन की सफलता और आत्मिक संतोष ने उन्हें इसे व्यापक रूप देने की प्रेरणा दी। जिसके फलस्वरूप 2025 में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत 101 जोड़ों का विराट सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जहाँ विदाई में बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी जैसी के साथ गृहस्थ में उपयोग होने वाली सौगातें दी गईं। वर्तमान वर्ष सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत कार्य का विस्तार करते हुए इसे रामगढ़ की ऐतिहासिक भूमि पर आयोजित करने का निर्णय लिया है । सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 आयोजन की शुरुआत 08 फरवरी को सुबह 09:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड, रामगढ़ छावनी परिषद से होगी। यहाँ से 101 गाड़ियों में सजे दूल्हों की एक विशाल महा-बारात निकलेगी, जिसकी अगुवाई स्वयं सांसद मनीष जायसवाल और प्रसिद्ध गायक व सांसद श्री मनोज तिवारी 'मृदुल' करेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ यह बारात सुभाष चौक और झंडा चौक होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुँचेगी। हजारों बारातियों का उत्साह और उत्सव का यह दृश्य रामगढ़ के इतिहास में पहली बार दिखने वाला एक अलौकिक अनुभव होगा। रामगढ़ का सिद्धू कान्हु मैदान नयनाभिराम शादी मंडपों में तब्दील हो रहा है। शहनाइयों की गूंज यहां सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। आयोजन समिति से जुड़े लोग शिद्दत से अपने कार्य में जुटे हैं तो वहीं 202 दुल्हा- दुल्हन, उनके परिजन, रिश्तेदार बेहद रोमांचित हैं। ग्रैंड शाही शादी की तर्ज़ पर यह सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र खासा उत्साहित है। सिद्धू-कान्हु मैदान में 101 आकर्षक विवाह मंडप तैयार किए जा रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी, जहाँ देश-दुनिया में विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ राघव पंडित एवं उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों के खास समूह द्वारा 'म्यूजिकल फेरे' एवं मंगलाचरण के साथ शादी संपन्न कराया जाएगा। सांसद जायसवाल ने इन जोड़ों की गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के आवश्यक सामान देने का संकल्प लिया है। चयनित जोड़ों में 4 दिव्यांग और अधिकतर ऐसे अनाथ जोड़े हैं, जिनके पास कोई सहारा नहीं था। सांसद मनीष का यह प्रयास इन जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नहीं है। इस विवाह उत्सव की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला और बुधवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के नेतृत्व में हल्दी, मेंहदी और संगीत का भव्य अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में निमंत्रण पत्रों का वितरण जारी है और लाखों लोगों के इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने की उम्मीद है। दुल्हा के लिए कोर्ट-पैंट और दुल्हन के लिए आकर्षक लहंगा तैयार करने में स्थानीय कलाकार युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं । इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा कि बेटियां समाज पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वे हमारा सम्मान हैं। एक सक्षम समाज वही है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में जरूरतमंद पिताओं का संबल बने। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस 'महा-यज्ञ' में सम्मिलित होकर नव-दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और समाज के अन्य सक्षम लोग भी ऐसी सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आगे आएं। यह आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं का महापर्व है, जो रामगढ़ की गौरवशाली मिट्टी में सेवा और समर्पण की नई सुगंध घोलने को तैयार है । देश-प्रदेश के कई नामचीन हस्तियां यहाँ पहुंचकर लाखों लोगों के साथ जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का शुभाशीर्वाद देंगे। सांसद मनीष जायसवाल खुद निमंत्रण पत्र वितरण कर रहें हैं तो उनके अनुज निशांत जायसवाल और सुपुत्र करण जायसवाल समारोह स्थल में तैयारी के साथ आयोजन के सफलता के लिए रामगढ़ में कैंप कर रहें हैं। लगातार भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था सहित अतिथियों के स्वागत व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रभारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। सांसद मनीष जायसवाल की धर्मपत्नी निशा जायसवाल दुल्हनों के परिधान सहित उनके सौगात मिलने वाले सामग्री जुटाने में शिद्दत से लगी हैं। सांसद प्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक भी दिन रात आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पसीना बहा रहें हैं। इधर खुशियों की शहनाई और मांगलिक गीतों के गंज के साथ रस्म अदायगी का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला परिसर में रामगढ़ जिले के चयनित दुल्हनों का और बुधवार को हजारीबाग के प्रावेश रिसॉर्ट सभागार में हजारीबाग जिले के चयनित दुल्हनों का हल्दी और मेहंदी समारोह पारंपरिक तरीके से भाजपा महिला मोर्चा, रामगढ़ और हजारीबाग की बहनों के द्वारा निर्वहन किया गया। इस दौरान कन्याओं के हाथों में शगुन की मेंहदी लगी तो उनके चेहरे खिल उठे ।

14 hrs ago
user_Public News JH
Public News JH
Journalist Chisti Nagar, Hazaribagh•
14 hrs ago
a32e96e5-f181-4a5e-a20b-3b174a3f823f

*शहनाइयों की मधुर गूंज संग रामगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर बिखेर रही हैं मंगलमय सदायें....* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 की तैयारियां पूरे शबाब पर* *सांसद सह गायक मनोज तिवारी बांधेंगे सुरों का समां, राघव पंडित के मंगलाचरण संग 101 जोड़े थामेंगे जीवनभर का दामन* *सांसद मनीष जायसवाल का अनुकरणीय उपकार, जरूरतमंद 101 कन्याओं की बसेगी गृहस्थी, साथ ही दूल्हों की मिलेगा स्वावलंबन व रोजगार* *हजारीबाग/रामगढ़* रामगढ़ की पावन धरती, जो कभी रामगढ़ राजघराने का केंद्र रही, जिसने 1857 के विद्रोह से लेकर 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन तक स्वतंत्रता संग्राम को धार दी और जहाँ माँ छिन्नमस्तिका की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो देश का ऊर्जा स्रोत का प्रमुख केंद्र है। ऐसी रामगढ़ की धरती आगामी 08 फरवरी 2026 को एक ऐसे सामाजिक कीर्तिमान की साक्षी बनने जा रही है, जो इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाला 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026' 101 जोड़ों के जीवन में नई रोशनी लाएगा साथ ही समाज के सामने सेवा का एक अमिट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सांसद मनीष जायसवाल की यह अनूठी सेवा पहल यात्रा की शुरुआत हजारीबाग सदर विधायक के रूप में 14 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने अपने दो जुड़वा भाइयों के विवाह की रजत जयंती पर 25 बेटियों के हाथ पीले कराए थे। उस आयोजन की सफलता और आत्मिक संतोष ने उन्हें इसे व्यापक रूप देने की प्रेरणा दी। जिसके फलस्वरूप 2025 में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में सांसद सामूहिक

d7a59893-185d-43f8-8e5f-69246f78a59e

विवाह उत्सव-2025 के तहत 101 जोड़ों का विराट सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जहाँ विदाई में बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी जैसी के साथ गृहस्थ में उपयोग होने वाली सौगातें दी गईं। वर्तमान वर्ष सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत कार्य का विस्तार करते हुए इसे रामगढ़ की ऐतिहासिक भूमि पर आयोजित करने का निर्णय लिया है । सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 आयोजन की शुरुआत 08 फरवरी को सुबह 09:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड, रामगढ़ छावनी परिषद से होगी। यहाँ से 101 गाड़ियों में सजे दूल्हों की एक विशाल महा-बारात निकलेगी, जिसकी अगुवाई स्वयं सांसद मनीष जायसवाल और प्रसिद्ध गायक व सांसद श्री मनोज तिवारी 'मृदुल' करेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ यह बारात सुभाष चौक और झंडा चौक होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुँचेगी। हजारों बारातियों का उत्साह और उत्सव का यह दृश्य रामगढ़ के इतिहास में पहली बार दिखने वाला एक अलौकिक अनुभव होगा। रामगढ़ का सिद्धू कान्हु मैदान नयनाभिराम शादी मंडपों में तब्दील हो रहा है। शहनाइयों की गूंज यहां सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। आयोजन समिति से जुड़े लोग शिद्दत से अपने कार्य में जुटे हैं तो वहीं 202 दुल्हा- दुल्हन, उनके परिजन, रिश्तेदार बेहद रोमांचित हैं। ग्रैंड शाही शादी की तर्ज़ पर यह सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र खासा उत्साहित है। सिद्धू-कान्हु मैदान में 101 आकर्षक विवाह मंडप तैयार किए जा रहे हैं। सुबह 10:00 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी, जहाँ देश-दुनिया में विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ राघव पंडित

a0fb0714-35b7-458e-b3ed-28f868a80812

एवं उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों के खास समूह द्वारा 'म्यूजिकल फेरे' एवं मंगलाचरण के साथ शादी संपन्न कराया जाएगा। सांसद जायसवाल ने इन जोड़ों की गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के आवश्यक सामान देने का संकल्प लिया है। चयनित जोड़ों में 4 दिव्यांग और अधिकतर ऐसे अनाथ जोड़े हैं, जिनके पास कोई सहारा नहीं था। सांसद मनीष का यह प्रयास इन जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नहीं है। इस विवाह उत्सव की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला और बुधवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के नेतृत्व में हल्दी, मेंहदी और संगीत का भव्य अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में निमंत्रण पत्रों का वितरण जारी है और लाखों लोगों के इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने की उम्मीद है। दुल्हा के लिए कोर्ट-पैंट और दुल्हन के लिए आकर्षक लहंगा तैयार करने में स्थानीय कलाकार युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं । इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा कि बेटियां समाज पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वे हमारा सम्मान हैं। एक सक्षम समाज वही है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में जरूरतमंद पिताओं का संबल बने। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस 'महा-यज्ञ' में सम्मिलित होकर नव-दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और समाज के अन्य सक्षम लोग भी ऐसी सामाजिक व्यवस्था को

सुदृढ़ करने के लिए आगे आएं। यह आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं का महापर्व है, जो रामगढ़ की गौरवशाली मिट्टी में सेवा और समर्पण की नई सुगंध घोलने को तैयार है । देश-प्रदेश के कई नामचीन हस्तियां यहाँ पहुंचकर लाखों लोगों के साथ जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का शुभाशीर्वाद देंगे। सांसद मनीष जायसवाल खुद निमंत्रण पत्र वितरण कर रहें हैं तो उनके अनुज निशांत जायसवाल और सुपुत्र करण जायसवाल समारोह स्थल में तैयारी के साथ आयोजन के सफलता के लिए रामगढ़ में कैंप कर रहें हैं। लगातार भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था सहित अतिथियों के स्वागत व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रभारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। सांसद मनीष जायसवाल की धर्मपत्नी निशा जायसवाल दुल्हनों के परिधान सहित उनके सौगात मिलने वाले सामग्री जुटाने में शिद्दत से लगी हैं। सांसद प्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक भी दिन रात आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पसीना बहा रहें हैं। इधर खुशियों की शहनाई और मांगलिक गीतों के गंज के साथ रस्म अदायगी का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को रामगढ़ के ब्रह्मर्षि धर्मशाला परिसर में रामगढ़ जिले के चयनित दुल्हनों का और बुधवार को हजारीबाग के प्रावेश रिसॉर्ट सभागार में हजारीबाग जिले के चयनित दुल्हनों का हल्दी और मेहंदी समारोह पारंपरिक तरीके से भाजपा महिला मोर्चा, रामगढ़ और हजारीबाग की बहनों के द्वारा निर्वहन किया गया। इस दौरान कन्याओं के हाथों में शगुन की मेंहदी लगी तो उनके चेहरे खिल उठे ।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने किया नामांकन दाखिल -- विकास और जनमुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया समर्थन जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है लक्ष्य: तस्लीम अंसारी  हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने बुधवार को कांग्रेसजनों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सह सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पंचम पासवान, भोला अंसारी,  जिला महासचिव डॉ. प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और गरीबों के कल्याण प्राथमिकता रहेंगी। जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है। पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तस्लीम एक जमीनी नेता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम को नई दिशा मिलेगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा। नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद और महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तस्लीम की उम्मीदवारी से आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में भरोसा बढ़ा है। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने विकास, सामाजिक न्याय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया।
    1
    हजारीबाग नगर निगम चुनाव: कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने किया नामांकन दाखिल
-- विकास और जनमुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया समर्थन
जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है लक्ष्य: तस्लीम अंसारी 
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने बुधवार को कांग्रेसजनों के साथ विधिवत रूप से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सह सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पंचम पासवान, भोला अंसारी,  जिला महासचिव डॉ. प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने कहा कि हजारीबाग नगर निगम चुनाव विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं—साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, रोजगार और गरीबों के कल्याण प्राथमिकता रहेंगी। जनता का भरोसा जीतकर हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना उनका लक्ष्य है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि तस्लीम एक जमीनी नेता हैं, जो आम जनता की समस्याओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग नगर निगम को नई दिशा मिलेगी। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तस्लीम के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
नगर अध्यक्ष प्रवेज अहमद और महिला कांग्रेस की नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि तस्लीम की उम्मीदवारी से आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में भरोसा बढ़ा है। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने विकास, सामाजिक न्याय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दोहराया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    14 hrs ago
  • बोधिबागी में दस दिवसीय शहीद मेला आज से, तैयारी पूरी
    1
    बोधिबागी में दस दिवसीय शहीद मेला आज से, तैयारी पूरी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Dabang bihari Pandey ji
    1
    Post by Dabang bihari Pandey ji
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 16 में चुनावी माहौल तेज़ होता जा रहा है। इस वार्ड से कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी शाहिद रज़ा ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है। शाहिद रज़ा पिछले 20 वर्षों से लगातार क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं ज़रूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा को केवल वादा नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या, नाली व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहिद रज़ा हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसमर्पण को देखते हुए वार्ड संख्या 16 की जनता में उनके प्रति विशेष विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जेएमएम सिपाही सह प्रतिष्ठित समाजसेवी कमाल कुरैशी ने शाहिद रज़ा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 16 पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसे अब शाहिद रज़ा जैसे समाजसेवी समाप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहिद रज़ा के नेतृत्व में वार्ड का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 16 से शाहिद रज़ा को एक मज़बूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 16 में चुनावी माहौल तेज़ होता जा रहा है। इस वार्ड से कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी शाहिद रज़ा ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है।
शाहिद रज़ा पिछले 20 वर्षों से लगातार क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं ज़रूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा को केवल वादा नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या, नाली व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहिद रज़ा हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसमर्पण को देखते हुए वार्ड संख्या 16 की जनता में उनके प्रति विशेष विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर जेएमएम सिपाही सह प्रतिष्ठित समाजसेवी कमाल कुरैशी ने शाहिद रज़ा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 16 पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसे अब शाहिद रज़ा जैसे समाजसेवी समाप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहिद रज़ा के नेतृत्व में वार्ड का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा।
आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 16 से शाहिद रज़ा को एक मज़बूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • महापौर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ पूंजीपति और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव और लेन-देन के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश कर रहे हैं। टुन्नू गोप ने स्पष्ट किया कि उनका जाति प्रमाण-पत्र पूरी तरह वैध है और 14 नवंबर 2025 को हजारीबाग के अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत जारी किया गया है, जिसे झारसेवा पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उस समय बना था, जब सीट के आरक्षण की जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका नामांकन अवैध रूप से रद्द किया गया, तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की।
    1
    महापौर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ पूंजीपति और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव और लेन-देन के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश कर रहे हैं।
टुन्नू गोप ने स्पष्ट किया कि उनका जाति प्रमाण-पत्र पूरी तरह वैध है और 14 नवंबर 2025 को हजारीबाग के अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत जारी किया गया है, जिसे झारसेवा पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उस समय बना था, जब सीट के आरक्षण की जानकारी भी नहीं थी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका नामांकन अवैध रूप से रद्द किया गया, तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • हजारीबाग मेयर प्रत्याशी माननीय *श्री विकास राणा जी* का नामांकन सम्पन्न। अब होगी हजारीबाग में शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, शहर का सुंदरीकरण एवं सर्वांगीण विकास।
    1
    हजारीबाग मेयर प्रत्याशी माननीय *श्री विकास राणा जी* का नामांकन सम्पन्न।
अब होगी हजारीबाग में शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, शहर का सुंदरीकरण एवं सर्वांगीण विकास।
    user_Vinod Kumar Rana
    Vinod Kumar Rana
    Churchu, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • *महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं* *हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
    1
    *महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं*
*हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Dabang bihari Pandey ji
    1
    Post by Dabang bihari Pandey ji
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • हजारीबाग एक छोटा सा शहर लेकिन इसका जलवा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली से रांची तक देखने को मिल रहा है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुश्रुत कुमार सिंह कर्तव्य पथ पर परेड देखने का निमंत्रण मिला. तो अब झारखंड सरकार ने उसे सम्मानित किया है.जिले के जुलू पार्क निवासी सुश्रुत कुमार सिंह के 8 सुझाव को झारखंड सरकार ने स्वीकार कार्य किया है. दरअसल झारखंड सरकार ने आम लोगों से बजट बनाने के लिए राय मांगी थी. पूरे राज्य भर से 2000 से अधिक बजट सजेशन सरकार को प्राप्त हुआ है. जिसमें से सरकार 34 सुझाव शॉर्टलिस्ट किए हैं. उन सजेशन में 8 सुश्रुत कुमार सिंह का है.सुश्रुत ने बताया आने वाले समय में सरकार के नीति में इसे देखने को भी मिलेगा. 29 जनवरी को रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .जिसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उसे सम्मानित किया. सुश्रुत कुमार सिंह ने खाद्य संस्करण, स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए बताए गए सुझाव को सरकार ने स्वीकार किया है. सुश्रुत कुमार सिंह की माता वर्षा सिंह और पिता सुशील कुमार सिंह उनके इस कामयाबी पर उत्साहित हैं. Byte....सुश्रुत कुमार सिंह , सम्मान पाने वाला युवक
    4
    हजारीबाग एक छोटा सा शहर लेकिन इसका जलवा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली से रांची  तक देखने को मिल रहा है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुश्रुत कुमार सिंह कर्तव्य पथ पर परेड देखने का निमंत्रण मिला. तो अब झारखंड सरकार ने उसे सम्मानित किया है.जिले के जुलू पार्क निवासी सुश्रुत कुमार सिंह के 8 सुझाव को झारखंड सरकार ने स्वीकार कार्य किया है. दरअसल झारखंड सरकार ने आम लोगों से बजट बनाने के लिए राय मांगी थी. पूरे राज्य भर से 2000 से अधिक बजट सजेशन सरकार को प्राप्त हुआ है. जिसमें से सरकार 34 सुझाव शॉर्टलिस्ट किए हैं. उन सजेशन में 8 सुश्रुत कुमार सिंह का है.सुश्रुत ने बताया आने वाले समय में सरकार के नीति में इसे देखने को भी मिलेगा.  29 जनवरी को रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .जिसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उसे सम्मानित किया.
सुश्रुत कुमार सिंह ने खाद्य संस्करण, स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए बताए गए सुझाव को सरकार ने स्वीकार किया है. 
सुश्रुत कुमार सिंह की माता वर्षा सिंह और पिता सुशील कुमार सिंह उनके इस कामयाबी पर उत्साहित हैं. 
Byte....सुश्रुत कुमार सिंह , सम्मान पाने वाला युवक
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.