शिवपुरी वार्ड 22 से पार्षद पद के लिए मिताली रश्मि ने दाखिल किया नामांकन वार्ड की समस्याओं का समाधान होगी पहली प्राथमिकता : मिताली रश्मि हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में महापौर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में शिवपुरी वार्ड संख्या 22 से वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार मिताली रश्मि ने बुधवार को दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले मिताली रश्मि ने दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ (दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर) में विधि विधान से पूजा कर परिजनों और मुहल्ले के गणमान्य लोगों से आशीर्वाद लेते हुए जीत के बाद विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया l नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिताली रश्मि ने कहा कि उन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की है और पिछले 15 वर्षों से कारपोरेट सेक्टर में कार्य करते हुए जो अनुभव अर्जित किया है, उसका उपयोग वे अपने वार्ड के विकास में करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शिवपुरी वार्ड 22 को एक आदर्श वार्ड बनाना है, जो आने वाले समय में पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए उदाहरण बने। उन्होंने आगे कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद हजारीबाग जैसे शहर में अपनी सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सड़क और नाली की मरम्मती, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिक योजनाओं में शामिल रहेगा। मिताली रश्मि ने बताया कि वे वार्ड के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूक करने के साथ-साथ बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य करेंगी। साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाकर वार्ड के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनता का समर्थन, विश्वास और उम्मीद ही उन्हें चुनावी मैदान में लेकर आया है। जनता के भरोसे पर खरा उतरना ही उनका मुख्य दायित्व रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महिला प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद उनके स्थान पर कोई और काम करता है, लेकिन वे स्वयं जनता के बीच जाकर समस्याओं को जानेंगी और समाधान करेंगी। अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि वार्डवासी उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाते हैं, तो वे निश्चित रूप से एक शिक्षित, कर्मठ और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बनकर वार्ड की सेवा करेंगी। नामांकन के समय उनके साथ परिवार के सदस्यों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में वार्ड क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित रहे ।

- *महापौर प्रत्याशी नज़मा खातून पति शहादत अंसारी हज़ारीबाग को दुबई जैसा खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं* *हज़ारीबाग रांची रामगढ़ आसपास की छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक जरूर सब्सक्राइब करें*👍1
- Post by Dabang bihari Pandey ji1
- हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 16 में चुनावी माहौल तेज़ होता जा रहा है। इस वार्ड से कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी शाहिद रज़ा ने अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है। शाहिद रज़ा पिछले 20 वर्षों से लगातार क्षेत्र के गरीबों, असहायों एवं ज़रूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा को केवल वादा नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या, नाली व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाहिद रज़ा हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसमर्पण को देखते हुए वार्ड संख्या 16 की जनता में उनके प्रति विशेष विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जेएमएम सिपाही सह प्रतिष्ठित समाजसेवी कमाल कुरैशी ने शाहिद रज़ा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड संख्या 16 पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है, जिसे अब शाहिद रज़ा जैसे समाजसेवी समाप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहिद रज़ा के नेतृत्व में वार्ड का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 16 से शाहिद रज़ा को एक मज़बूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।1
- महापौर प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ टुन्नू गोप ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ पूंजीपति और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक दबाव और लेन-देन के जरिए उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश कर रहे हैं। टुन्नू गोप ने स्पष्ट किया कि उनका जाति प्रमाण-पत्र पूरी तरह वैध है और 14 नवंबर 2025 को हजारीबाग के अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत जारी किया गया है, जिसे झारसेवा पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण-पत्र उस समय बना था, जब सीट के आरक्षण की जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका नामांकन अवैध रूप से रद्द किया गया, तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से निष्पक्षता की अपील की।1
- हजारीबाग मेयर प्रत्याशी माननीय *श्री विकास राणा जी* का नामांकन सम्पन्न। अब होगी हजारीबाग में शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, शहर का सुंदरीकरण एवं सर्वांगीण विकास।1
- रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दूजा दान (PVM) 🩸🩸🩸 पेलावल विकास मंच PVM BLOOD DONORS CLUB का 18वां रक्तदान शिविर थैलीसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए दिनांक 08/02/26 को पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर सह थैलेसिमिया ग्रसित Omlata Sharma जी की इस अपील को जरूर सुने एवं पालन करें तथा 8 तारीख को शिविर में आकर रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दें। मंच की ओर से ओमलता जी के जज्बे को दिल की गहराईयों से SALUTE.1
- Post by Dabang bihari Pandey ji1
- हजारीबाग एक छोटा सा शहर लेकिन इसका जलवा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली से रांची तक देखने को मिल रहा है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुश्रुत कुमार सिंह कर्तव्य पथ पर परेड देखने का निमंत्रण मिला. तो अब झारखंड सरकार ने उसे सम्मानित किया है.जिले के जुलू पार्क निवासी सुश्रुत कुमार सिंह के 8 सुझाव को झारखंड सरकार ने स्वीकार कार्य किया है. दरअसल झारखंड सरकार ने आम लोगों से बजट बनाने के लिए राय मांगी थी. पूरे राज्य भर से 2000 से अधिक बजट सजेशन सरकार को प्राप्त हुआ है. जिसमें से सरकार 34 सुझाव शॉर्टलिस्ट किए हैं. उन सजेशन में 8 सुश्रुत कुमार सिंह का है.सुश्रुत ने बताया आने वाले समय में सरकार के नीति में इसे देखने को भी मिलेगा. 29 जनवरी को रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .जिसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उसे सम्मानित किया. सुश्रुत कुमार सिंह ने खाद्य संस्करण, स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए बताए गए सुझाव को सरकार ने स्वीकार किया है. सुश्रुत कुमार सिंह की माता वर्षा सिंह और पिता सुशील कुमार सिंह उनके इस कामयाबी पर उत्साहित हैं. Byte....सुश्रुत कुमार सिंह , सम्मान पाने वाला युवक4
- आदिवासी आक्रोश रैली 1 मार्च 2026 को लेकर चर्चा किया गया | #Ramgarh1