logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में लापरवाही पर डीएम ने की करवाई सुपौल की BDO कृष्णा कुमारी हटाई सुपौल में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच सुपौल प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सुपौल बीडीओ के पद के कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सुपौल में प्रतिनियुक्त कर दिया है। वहीं छातापुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को अतिरिक्त प्रभार देते हुए सुपौल प्रखंड के बीडीओ के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री का सुपौल जिले में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यालय में उपस्थित रहकर समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 8 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा किसी आवश्यक कार्यवश सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी की खोज की गई, लेकिन बीडीओ कृष्णा कुमारी मुख्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। प्रशासन का कहना है कि उनके अनुपस्थित रहने से मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम से जुड़े कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीडीओ कृष्णा कुमारी द्वारा समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों में अपेक्षित अभिरुचि नहीं ली जा रही थी, जिससे कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही थी। कार्य की महत्ता को देखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के अनुसार कृष्णा कुमारी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से सुपौल प्रखंड के बीडीओ का पूरा प्रभार छातापुर के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को सौंपते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सुपौल में अपना योगदान सुनिश्चित करें। वहीं प्रवीण कुमार रजक को भी निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 तथा बिहार वित्तीय नियमावली के नियम-110 के तहत सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

22 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    23 min ago
  • सुपौल में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच सुपौल प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सुपौल बीडीओ के पद के कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सुपौल में प्रतिनियुक्त कर दिया है। वहीं छातापुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को अतिरिक्त प्रभार देते हुए सुपौल प्रखंड के बीडीओ के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री का सुपौल जिले में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यालय में उपस्थित रहकर समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 8 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा किसी आवश्यक कार्यवश सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी की खोज की गई, लेकिन बीडीओ कृष्णा कुमारी मुख्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। प्रशासन का कहना है कि उनके अनुपस्थित रहने से मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम से जुड़े कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीडीओ कृष्णा कुमारी द्वारा समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों में अपेक्षित अभिरुचि नहीं ली जा रही थी, जिससे कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही थी। कार्य की महत्ता को देखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के अनुसार कृष्णा कुमारी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से सुपौल प्रखंड के बीडीओ का पूरा प्रभार छातापुर के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को सौंपते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सुपौल में अपना योगदान सुनिश्चित करें। वहीं प्रवीण कुमार रजक को भी निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 तथा बिहार वित्तीय नियमावली के नियम-110 के तहत सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    सुपौल में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच सुपौल प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सुपौल बीडीओ के पद के कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सुपौल में प्रतिनियुक्त कर दिया है। वहीं छातापुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को अतिरिक्त प्रभार देते हुए सुपौल प्रखंड के बीडीओ के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री का सुपौल जिले में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यालय में उपस्थित रहकर समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया था।
इसी क्रम में 8 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा किसी आवश्यक कार्यवश सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी की खोज की गई, लेकिन बीडीओ कृष्णा कुमारी मुख्यालय से बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गईं। प्रशासन का कहना है कि उनके अनुपस्थित रहने से मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम से जुड़े कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीडीओ कृष्णा कुमारी द्वारा समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्यों में अपेक्षित अभिरुचि नहीं ली जा रही थी, जिससे कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही थी। कार्य की महत्ता को देखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के अनुसार कृष्णा कुमारी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से सुपौल प्रखंड के बीडीओ का पूरा प्रभार छातापुर के ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार रजक को सौंपते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सुपौल में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
वहीं प्रवीण कुमार रजक को भी निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 तथा बिहार वित्तीय नियमावली के नियम-110 के तहत सुपौल प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by मिथलेश कुमार यादव
    2
    Post by मिथलेश कुमार यादव
    user_मिथलेश कुमार यादव
    मिथलेश कुमार यादव
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    40 min ago
  • Post by Shoaib Alam
    2
    Post by Shoaib Alam
    user_Shoaib Alam
    Shoaib Alam
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • ​नौहट्टा (सहरसा)। रसोई गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर स्थानीय स्तर पर साफ दिखने लगा है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित मां भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें ​गैस एजेंसी के खुलते ही उपभोक्ताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े उपभोक्ताओं के चेहरों पर बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गैस के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। ​जानकारी के लिए भी पहुंचे लोग ​एजेंसी पर न केवल सिलेंडर लेने वाले, बल्कि कीमतों में हुई सटीक वृद्धि की जानकारी लेने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा। कई उपभोक्ता इस उम्मीद में पहुंचे थे कि शायद उन्हें पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल जाए। ​लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।लोगो का कहना हैँ हम सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।" — एक स्थानीय उपभोक्ता ​एजेंसी प्रबंधन की स्थिति ​भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि ऊपर से ही कीमतें बढ़ने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद नए रेट लागू कर दिए गए हैं। स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
    1
    ​नौहट्टा (सहरसा)। रसोई गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर स्थानीय स्तर पर साफ दिखने लगा है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित मां भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
​सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें
​गैस एजेंसी के खुलते ही उपभोक्ताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े उपभोक्ताओं के चेहरों पर बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गैस के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
​जानकारी के लिए भी पहुंचे लोग
​एजेंसी पर न केवल सिलेंडर लेने वाले, बल्कि कीमतों में हुई सटीक वृद्धि की जानकारी लेने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा। कई उपभोक्ता इस उम्मीद में पहुंचे थे कि शायद उन्हें पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल जाए।
​लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।लोगो का कहना हैँ हम सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।" — एक स्थानीय उपभोक्ता
​एजेंसी प्रबंधन की स्थिति
​भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि ऊपर से ही कीमतें बढ़ने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद नए रेट लागू कर दिए गए हैं। स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • मुसलमान से रहे सावधान मुला को आर्थिक बहिष्कार करो।
    1
    मुसलमान से रहे सावधान 
मुला को आर्थिक बहिष्कार करो।
    user_KAMALDEV RT
    KAMALDEV RT
    Social worker फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • Kamala bandh par tempu palat gaiya hi khairi gaw me bahut sad our very dengers road me khatra hii aur kovi v gari yeha par achha se chalana hii aur tempu ko v kuch nagu hua aur admi ko v kuch nahi hua
    1
    Kamala bandh par tempu palat gaiya hi khairi gaw me bahut sad our very dengers road me khatra hii aur kovi v gari yeha par achha se chalana hii aur tempu ko v kuch nagu hua aur admi ko v kuch nahi hua
    user_Abhinandan kumar Yadav
    Abhinandan kumar Yadav
    लखनौर, मधुबनी, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.