logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक #खनन #मद्य निषेध #शिक्षा विभाग के अफसरों को दिए गए निर्देश नवादा लाइव नेटवर्क। जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार 9मार्च को समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, नारकोटिक्स नियंत्रण, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि फरवरी माह में शराब की बरामदगी एवं गिरफ्तारी की संख्या जनवरी माह की तुलना में सभी पक्षों द्वारा बढ़ी है। समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया कि लगभग 23,000 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महुआ फूल चुनने के समय कुछ लोगों द्वारा ककोलत एवं आसपास के जंगलों में आग लगाने की घटनाएँ पूर्व में सामने आती रही हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिहरण वादों की समीक्षा में पाया गया कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता, नवादा सदर के पास 159 मामले लंबित हैं। इस संबंध में बताया गया कि समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कर दी गई है तथा 28.03.2026 की तिथि निर्धारित की गई है, जिस दिन सभी मामलों के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा लंबित अधिकरण वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नीलामी हेतु जब्त वाहनों के मूल्यांकन की समीक्षा में पाया गया कि 164 वाहनों का मूल्यांकन लंबित है, जिनमें पुलिस थाना के 41 एवं उत्पाद विभाग के 121 वाहन शामिल हैं। वहीं 168 वाहनों का मूल्यांकन प्राप्त हो चुका है, जिनकी नीलामी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि लंबित वाहनों का मूल्यांकन शीघ्र पूरा किया जाए। नारकोटिक्स समन्वय से संबंधित समीक्षा में यह निर्णय लिया गया कि ड्रग्स से संबंधित प्रवृत्तियों के संबंध में आसूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा जिले में अवैध अफीम एवं गांजा की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय कांडों के अनुसंधान की प्रगति का अनुश्रवण किया जाएगा। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र में मादक पदार्थों के सेवन एवं बिक्री से संबंधित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो सुनसान हैं अथवा प्रत्यक्ष रूप से जन-निगरानी में नहीं रहते, वहाँ इस प्रकार की गतिविधियों की संभावना अधिक रहती है। ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नवादा एवं उत्पाद विभाग को दिया गया। शिक्षा विभाग से आए डीपीओ (एसएस) को निर्देश दिया गया कि स्कूली संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू आदि की बिक्री न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया तथा आवश्यकता पड़ने पर कोटपा (COTPA) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षक, मद्य निषेध द्वारा बताया गया कि विभाग को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से संबंधित सेल्फ-अधेसिव पोस्टर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें होली से पूर्व ही संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है। यदि इन पोस्टरों को शिक्षण संस्थानों में लगाया जाता है, तो आम जनता, विशेषकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस विषय में जागरूक किया जा सकेगा। अवैध खनन की समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल वार्षिक लक्ष्य 13,657.04 लाख रुपये के विरुद्ध 12,261.21 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई है। अवैध खनन के विरुद्ध अप्रैल 2025 से अब तक की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया गया कि कुल 1,478 छापेमारी, 236 प्राथमिकी, 70 गिरफ्तारी, 475 वाहन जब्त तथा 602.81 लाख रुपये की वसूली की गई है।जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण में भी सहायता मिलेगी। ईंट भट्ठों के संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 231 ईंट भट्ठे संचालित हैं, जिनमें से 110 द्वारा पूर्ण भुगतान किया गया है, जबकि 121 ईंट भट्ठे शून्य भुगतान की श्रेणी में हैं। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा सदर, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग नवादा एवं रजौली के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, डीपीओ शिक्षा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

18 hrs ago
user_Varunendra kumar (Nawada Live)
Varunendra kumar (Nawada Live)
Nawada, Bihar•
18 hrs ago
6f6d8113-3534-42c0-9a35-3707cfc29e06

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक #खनन #मद्य निषेध #शिक्षा विभाग के अफसरों को दिए गए निर्देश नवादा लाइव नेटवर्क। जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार 9मार्च को समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, नारकोटिक्स नियंत्रण, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि फरवरी माह में शराब की बरामदगी एवं गिरफ्तारी की संख्या जनवरी माह की तुलना में सभी पक्षों द्वारा बढ़ी है। समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया कि लगभग 23,000 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महुआ फूल चुनने के समय कुछ लोगों द्वारा ककोलत एवं आसपास के जंगलों में आग लगाने की घटनाएँ पूर्व में सामने आती रही हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिहरण वादों की समीक्षा में पाया गया कि भूमि

c5894350-b599-49d7-b01c-a8aa53ec4810

सुधार उपसमाहर्ता, नवादा सदर के पास 159 मामले लंबित हैं। इस संबंध में बताया गया कि समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कर दी गई है तथा 28.03.2026 की तिथि निर्धारित की गई है, जिस दिन सभी मामलों के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा लंबित अधिकरण वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नीलामी हेतु जब्त वाहनों के मूल्यांकन की समीक्षा में पाया गया कि 164 वाहनों का मूल्यांकन लंबित है, जिनमें पुलिस थाना के 41 एवं उत्पाद विभाग के 121 वाहन शामिल हैं। वहीं 168 वाहनों का मूल्यांकन प्राप्त हो चुका है, जिनकी नीलामी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि लंबित वाहनों का मूल्यांकन शीघ्र पूरा किया जाए। नारकोटिक्स समन्वय से संबंधित समीक्षा में यह निर्णय लिया गया कि ड्रग्स से संबंधित प्रवृत्तियों के संबंध में आसूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा जिले में अवैध अफीम एवं गांजा की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय कांडों के अनुसंधान की प्रगति का अनुश्रवण किया जाएगा। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके दुष्प्रभावों के संबंध में

ca9ef09c-04b2-421a-b7f2-387bdacdd609

जन-जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र में मादक पदार्थों के सेवन एवं बिक्री से संबंधित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो सुनसान हैं अथवा प्रत्यक्ष रूप से जन-निगरानी में नहीं रहते, वहाँ इस प्रकार की गतिविधियों की संभावना अधिक रहती है। ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नवादा एवं उत्पाद विभाग को दिया गया। शिक्षा विभाग से आए डीपीओ (एसएस) को निर्देश दिया गया कि स्कूली संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू आदि की बिक्री न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया तथा आवश्यकता पड़ने पर कोटपा (COTPA) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षक, मद्य निषेध द्वारा बताया गया कि विभाग को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से संबंधित सेल्फ-अधेसिव पोस्टर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें होली से पूर्व ही संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दिया गया है। यदि इन पोस्टरों को शिक्षण संस्थानों में लगाया जाता है, तो आम जनता,

08fdbbee-f6af-4b33-aba5-485f8669665b

विशेषकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस विषय में जागरूक किया जा सकेगा। अवैध खनन की समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल वार्षिक लक्ष्य 13,657.04 लाख रुपये के विरुद्ध 12,261.21 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई है। अवैध खनन के विरुद्ध अप्रैल 2025 से अब तक की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया गया कि कुल 1,478 छापेमारी, 236 प्राथमिकी, 70 गिरफ्तारी, 475 वाहन जब्त तथा 602.81 लाख रुपये की वसूली की गई है।जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण में भी सहायता मिलेगी। ईंट भट्ठों के संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 231 ईंट भट्ठे संचालित हैं, जिनमें से 110 द्वारा पूर्ण भुगतान किया गया है, जबकि 121 ईंट भट्ठे शून्य भुगतान की श्रेणी में हैं। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा सदर, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग नवादा एवं रजौली के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, डीपीओ शिक्षा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोविंदपुर में जमीन विवाद को लेकर आवेदन, न्याय की गुहार नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय पांडे ने प्रशासन को आवेदन देकर अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार संजय पांडे, पिता स्व. तीर्थराज शर्मा, निवासी दरमनिया बाजार, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा ने बताया कि उनकी माता आशा देवी के नाम से मौजा बिशनुपुर टोला दरमनिया बाजार में जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन का पुराना खाता संख्या 317 है, जिसमें प्लॉट संख्या 23 में 8 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 24 में 33.5 डिसमिल, कुल मिलाकर 41.5 डिसमिल जमीन वर्ष 1975 में रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। यह जमीन परमेश्वर सिंह तथा उनके पुत्र भुवनेश्वर सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई थी। संजय पांडे का आरोप है कि विनोद कुमार, बिंदी सिंह, प्रह्लाद कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कुछ लोग उक्त जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। संजय पांडे और विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की सही स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    गोविंदपुर में जमीन विवाद को लेकर आवेदन, न्याय की गुहार
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय पांडे ने प्रशासन को आवेदन देकर अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन के अनुसार संजय पांडे, पिता स्व. तीर्थराज शर्मा, निवासी दरमनिया बाजार, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा ने बताया कि उनकी माता आशा देवी के नाम से मौजा बिशनुपुर टोला दरमनिया बाजार में जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन का पुराना खाता संख्या 317 है, जिसमें प्लॉट संख्या 23 में 8 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 24 में 33.5 डिसमिल, कुल मिलाकर 41.5 डिसमिल जमीन वर्ष 1975 में रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। यह जमीन परमेश्वर सिंह तथा उनके पुत्र भुवनेश्वर सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई थी।
संजय पांडे का आरोप है कि विनोद कुमार, बिंदी सिंह, प्रह्लाद कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कुछ लोग उक्त जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
संजय पांडे और विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की सही स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Rahul bullet
    1
    Post by Rahul bullet
    user_Rahul bullet
    Rahul bullet
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • ईरान पर हमले को बताया निंदनीय | एजाज अली मुन्ना का बड़ा बयान
    1
    ईरान पर हमले को बताया निंदनीय | एजाज अली मुन्ना का बड़ा बयान
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    3 hrs ago
  • लव-कुश जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, एफएसएल टीम कर रही जांच मेसकौर (नवादा)। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाने के दौरान जंगल के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांधीनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। चार दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से मुन्ना यादव घर से बाहर थे। सोमवार की सुबह उनका शव लव-कुश जंगल के पास मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे मृतक की चाची नीलम देवी ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब एक बजे मुन्ना यादव खिचड़ी खाकर अपने भगना अखिलेश कुमार के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। सोमवार को उनकी लाश रसलपुर गांव के समीप लव-कुश जंगल में मिलने की खबर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप मृतक की मां ने बताया कि चार दिन पहले बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई थी। बहू का नाम राखी देवी है, जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव की रहने वाली बताई जाती है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष) हैं। मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या में बहू का ही हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुला
    4
    लव-कुश जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, एफएसएल टीम कर रही जांच
मेसकौर (नवादा)।
नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाने के दौरान जंगल के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांधीनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव बताया गया है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
चार दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में विवाद
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से मुन्ना यादव घर से बाहर थे। सोमवार की सुबह उनका शव लव-कुश जंगल के पास मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
शनिवार को घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे
मृतक की चाची नीलम देवी ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब एक बजे मुन्ना यादव खिचड़ी खाकर अपने भगना अखिलेश कुमार के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। सोमवार को उनकी लाश रसलपुर गांव के समीप लव-कुश जंगल में मिलने की खबर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां ने बताया कि चार दिन पहले बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई थी। बहू का नाम राखी देवी है, जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव की रहने वाली बताई जाती है।
मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष) हैं। मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या में बहू का ही हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुला
    user_Dr Vivek kumar पत्रकार
    Dr Vivek kumar पत्रकार
    पत्रकार नरहट, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • नवादा जिला के सिरदला प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव मे बिचाली की पुंज मे अचानक आग लगने से कई बिचाली की पुंज जलकर राख हो गई, सुचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मकसद के बाद आग पर काबू पाया, जबतक आग पर काबू पाया तब तक कई पुंज जल कर राख हो गया,
    1
    नवादा जिला के सिरदला प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव मे बिचाली की पुंज मे अचानक आग लगने से कई बिचाली की पुंज जलकर राख हो गई, 
सुचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मकसद के बाद आग पर काबू पाया, जबतक आग पर काबू पाया तब तक कई पुंज जल कर राख हो गया,
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है । इसी बीच उनके बेटे नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके जदयू में शामिल होने से पार्टी में उत्साह देखने को मिला है।
    1
    बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है । इसी बीच उनके बेटे नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके जदयू में शामिल होने से पार्टी में उत्साह देखने को मिला है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    4 min ago
  • India national cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाकर इतिहास रच दिया और देशभर में जश्न का माहौल बन गया। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट ने एक और सुनहरा अध्याय अपने नाम कर लिया।
    1
    India national cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाकर इतिहास रच दिया और देशभर में जश्न का माहौल बन गया।
इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट ने एक और सुनहरा अध्याय अपने नाम कर लिया।
    user_VIRAT NEWS
    VIRAT NEWS
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • छठी पूजन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री सहित कई गणमान्य लोग संजय वर्मा हिसुआ (नवादा): हिसुआ–गया रोड स्थित एक निजी परिसर में नवजात बच्ची के जन्म की खुशी में सोमवार को “छठी पूजन समारोह” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह समारोह डॉक्टर बीपीन कुमार और उनकी पत्नी डॉक्टर राजलक्ष्मी की पुत्री राज श्री के जन्म उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बताया गया कि नवजात बच्ची राज श्री, देवेंद्र प्रसाद के बड़े भाई रामदेव प्रसाद यादव की पोती हैं। इसी खुशी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों और रिश्तेदारों ने भाग लेकर बच्ची को आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान पारिवारिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद, समाजसेवी राजीव सिन्हा, डॉ. रमेश कुमार, मनोज कुशवाहा और शंभू शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिवार को बधाई देते हुए नवजात बच्ची के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। समारोह स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। “छठी पूजन समारोह” का एक बड़ा बैनर लगाया गया था, जिस पर “Welcome New Baby Girl” लिखा हुआ था। रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे इस बैनर ने पूरे कार्यक्रम के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। अतिथियों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल लोगों ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह आयोजन पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का भी एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    2
    छठी पूजन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री सहित कई गणमान्य लोग
संजय वर्मा
हिसुआ (नवादा): हिसुआ–गया रोड स्थित एक निजी परिसर में नवजात बच्ची के जन्म की खुशी में सोमवार को “छठी पूजन समारोह” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह समारोह डॉक्टर बीपीन कुमार और उनकी पत्नी डॉक्टर राजलक्ष्मी की पुत्री राज श्री के जन्म उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
बताया गया कि नवजात बच्ची राज श्री, देवेंद्र प्रसाद के बड़े भाई रामदेव प्रसाद यादव की पोती हैं। इसी खुशी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों और रिश्तेदारों ने भाग लेकर बच्ची को आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान पारिवारिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद, समाजसेवी राजीव सिन्हा, डॉ. रमेश कुमार, मनोज कुशवाहा और शंभू शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिवार को बधाई देते हुए नवजात बच्ची के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे।
समारोह स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। “छठी पूजन समारोह” का एक बड़ा बैनर लगाया गया था, जिस पर “Welcome New Baby Girl” लिखा हुआ था। रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे इस बैनर ने पूरे कार्यक्रम के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। अतिथियों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल लोगों ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह आयोजन पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का भी एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.