झूंसी थाना प्रभारी प्रकाश सिंह तीन दिन में हटाए गए 18 सितंबर को संभाला था चार्ज, अब पर्यटन संगम थाने की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल की जानकारी सामने आई है। झूंसी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह को पद से हटाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अब थाना पर्यटन संगम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह ने 18 सितंबर को झूंसी थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला था। महज तीन दिन बाद ही उनके स्थानांतरण की सूचना सामने आने से पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, झूंसी थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद प्रकाश सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि, उनके हटाए जाने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभाग में लगातार हो रहे फेरबदल के बीच अधिकारियों की कार्यशैली और थाना स्तर पर पुलिसिंग को लेकर भी निगरानी बढ़ी है। हालांकि, प्रकाश सिंह को झूंसी थाने से हटाने के पीछे सोशल मीडिया सक्रियता या अन्य किसी विशेष कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
झूंसी थाना प्रभारी प्रकाश सिंह तीन दिन में हटाए गए 18 सितंबर को संभाला था चार्ज, अब पर्यटन संगम थाने की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल की जानकारी सामने आई है। झूंसी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह को पद से हटाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अब थाना पर्यटन संगम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह ने 18 सितंबर को झूंसी थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला था। महज तीन दिन बाद ही उनके स्थानांतरण की सूचना सामने आने से पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, झूंसी थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद प्रकाश सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि, उनके हटाए जाने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभाग में लगातार हो रहे फेरबदल के बीच अधिकारियों की कार्यशैली और थाना स्तर पर पुलिसिंग को लेकर भी निगरानी बढ़ी है। हालांकि, प्रकाश सिंह को झूंसी थाने से हटाने के पीछे सोशल मीडिया सक्रियता या अन्य किसी विशेष कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- 80 साल बाद भी तेंदुवा खुर्द में सड़क और पानी का इंतजार सड़क के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, मरीजों तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 80 साल बाद भी तेंदुवा खुर्द में सड़क और पानी का इंतजार सड़क के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, मरीजों तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस कोरांव, प्रयागराज। आजादी के करीब 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोरांव विधानसभा क्षेत्र के तेंदुवा खुर्द गांव के ग्रामीण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव तक पक्की सड़क न होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, वहीं बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार मरीजों को चारपाई या अन्य साधनों से सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या का असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। खराब रास्ते और आवागमन की कठिनाई के चलते बारिश के मौसम में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव तक पक्की सड़क बनवाने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा और मरीजों के इलाज में आने वाली परेशानियां दूर हो सकें।1
- विवाद के बाद दो गुटों में जमकर हुई मारपीट,वीडियो वायरल प्रयागराज: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे राजरूपपुर स्थित साईं धाम अपार्टमेंट के पास का बताया जा रहा,वीडियो में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है,वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- झूंसी थाना प्रभारी प्रकाश सिंह तीन दिन में हटाए गए 18 सितंबर को संभाला था चार्ज, अब पर्यटन संगम थाने की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल की जानकारी सामने आई है। झूंसी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह को पद से हटाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अब थाना पर्यटन संगम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह ने 18 सितंबर को झूंसी थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला था। महज तीन दिन बाद ही उनके स्थानांतरण की सूचना सामने आने से पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, झूंसी थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद प्रकाश सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि, उनके हटाए जाने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभाग में लगातार हो रहे फेरबदल के बीच अधिकारियों की कार्यशैली और थाना स्तर पर पुलिसिंग को लेकर भी निगरानी बढ़ी है। हालांकि, प्रकाश सिंह को झूंसी थाने से हटाने के पीछे सोशल मीडिया सक्रियता या अन्य किसी विशेष कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- गणेश पूजा में दिखा आध्यात्मिक संगम, सुदर्शन न्यूज़ के संस्थापक सुरेश चव्हाणके के साथ गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए दर्शन गणेश पूजा में दिखा आध्यात्मिक संगम, सुदर्शन न्यूज़ के संस्थापक सुरेश चव्हाणके के साथ गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए दर्शन1
- प्रयागराज: 'सबका साथ, सबका विकास' के दावों के बीच उपेक्षा की मार झेलता बैदवार कला पहाड़ी का कांशीराम आवास प्रयागराज की विधानसभा सीट कोरांव के अंतर्गत आने वाले बैदवार कला (पहाड़ी) क्षेत्र में बना कांशीराम सरकारी आवास आज प्रशासनिक अनदेखी और उपेक्षा का दंश झेल रहा है। गरीब और बेघर परिवारों को आशियाना देने के मकसद से बनाए गए ये आवास बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और जल-निकासी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए स्थानीय निवासी रोजाना संघर्ष करने को मजबूर हैं। सरकारी दावों—"सबका साथ, सबका विकास"—के बीच जमीनी हकीकत यह है कि इन परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बदहाल सड़कें और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझते ये आवास प्रशासनिक दावों और खोखले आश्वासनों पर कई सवाल खड़े करते हैं। आखिर कब मिलेगी इन निवासियों को मूलभूत सुविधाएं? #PrayagrajNews #Koraon #KanshiramAwas #BaidwarKala #GroundReality #Prayagraj #UttarPradeshNews #UPGovernment #PublicIssues #SubkaSathSabkaVikas #CivicIssues #AdministrativeNeglect1
- प्रयागराज के चकराना तिवारी रामसागर स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर का पौराणिक महत्व - रामचरितमानस में भी है उल्लेख प्रयागराज | 23 सितंबर 2026 प्रयागराज के चकराना तिवारी क्षेत्र के रामसागर ग्राम में स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर का इतिहास त्रेतायुग से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर का वर्णन रामचरितमानस में भी मिलता है। मंदिर के पुजारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ वनवास के लिए निकले थे, तो वे भरतकुंड आदि स्थानों पर विश्राम करने के बाद इस स्थान पर पहुंचे थे। यहाँ पर माता सीता को प्यास लगी तो उन्होंने स्वामी श्री राम जी से कहा। उस समय यहाँ जल की उपलब्धता नहीं थी। तब श्री राम जी ने एक बाण मारा तो एक कुआँ प्रकट हुआ। उसके बाद दूसरा बाण मारा तो उसके अंतर्गत छह कुएँ और प्रकट हुए। इस प्रकार कुल सात कुएँ यहाँ हैं, जो सामने स्थित तालाब के अंदर आज भी मौजूद हैं। उन्हीं कुओं से जल निकालकर माता सीता को पिलाया गया था। मंदिर की मान्यता है कि यहाँ से 2-3 किलोमीटर की दूरी पर बड़े हनुमान जी की प्रतिमा है, जहाँ श्री राम जी ने विश्राम किया था। इसका वर्णन लंका कांड में भी मिलता है। यह मंदिर लगभग 15 वर्षों से अधिक पुराना प्राचीन मंदिर है। विशेष आयोजन: यहाँ पिछले 5-6 वर्षों से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को सायं काल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। तालाब में मौजूद कछुओं और मछलियों को आटा, रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। स्थान: राम-जानकी मंदिर, रामसागर, चकराना तिवारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शुरू न्यूज़ ऐप संवाददाता सौरभ यादव मोबाइल नंबर 92360555282
- गणपति महोत्सव में पत्रकारों का सम्मान, गीतों ने बांधा समां, देर रात तक चलता रहा कार्यक्रम प्रयागराज। नैनी श्रमिक बस्ती स्थित मानस गणपति पार्क में आभा ग्रामीण विकास संस्थान, नैनी एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल, नैनी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार को आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। गणेशोत्सव आयोजन समिति की ओर से पत्रकारों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक आशीष शर्मा एवं मोहिनी श्रीवास्तव ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सुंदर गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।सम्मानित होने वाले प्रमुख पत्रकारों में नरेंद्र श्रीवास्तव, हजारीलाल कुशवाहा, शिव मूरत केसरवानी, राजीव वर्मा, गौरव केसरवानी, सुनील केसरवानी, अखिलेश शुक्ला, मिथिलेश त्रिपाठी, देवा श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी आर.के. शुक्ला शामिल रहे। कार्यक्रम में संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह एवं राजकुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र, संरक्षक भाजपा नेता सत्यम शुक्ला, प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पार्षद राकेश जायसवाल, पार्षद दिलीप केशरवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा विजयलक्ष्मी पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरि कृष्ण तिवारी, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. सुजीता सिंह, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा, डॉ. आर.सी. विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सुमन पाठक, विजय यादव, शालिनी त्रिपाठी, उषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, ज्योति मंगरुलकर, अलका विश्वकर्मा, गुड़िया सिंह, आनंद सिंह, रितिक मौर्य, आनंद शर्मा, अंश मंगरुलकर, व्यास मिश्रा, सुनंदा मंगरुलकर, मिहिर सिन्हा, सौरभ मिश्रा, देव तिवारी, संध्या गुप्ता, मंजू तिवारी, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, पुष्पा सिंह एवं संगीता पाठक आदि मौजूद रहे।1
- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल प्रयागराज: दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार,मुकदमा वादिनी अंजली गौतम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार गौतम निवासिनी ग्राम रामनगर गंसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा तहरीर दी गई कि,अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी 1. असलम उद्दीन पुत्र मो सत्तार व 2. मो0 कैफ पुत्र हलीम निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर मुकदमा वादिनी के साथ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त- मो0 एजाज पुत्र अंसार अहमद निवासी ग्राम चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़।1