Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज ग्रामीणों ने आगर सुसनेर रोड पर किया चक्का जाम बिजली नहीं मिलने से है ग्रामीण नाराज, जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी । आगर मालवा मध्यप्रदेश - ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर इंदौर कोटा नेशनल हाईवे से लगे गांवों के लोग रात में इकट्ठा हुए और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिजली कटौती कर रहा है। ग्रामीणों ने mpeb के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जावेद खान पत्रकार
ब्रेकिंग न्यूज ग्रामीणों ने आगर सुसनेर रोड पर किया चक्का जाम बिजली नहीं मिलने से है ग्रामीण नाराज, जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी । आगर मालवा मध्यप्रदेश - ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर इंदौर कोटा नेशनल हाईवे से लगे गांवों के लोग रात में इकट्ठा हुए और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिजली कटौती कर रहा है। ग्रामीणों ने mpeb के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगर मालवा जिले में आगर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस सघन जनजागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय बनी हुई है। इस अभियान के अंतर्गत आगर जिला पुलिस ने बस स्टैंड, स्थानीय बाजारों, ग्राम चौपालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सघन जनजागरूकता अभियान चलाया, जहां आम जनता और व्यापारियों की ओर से इस मुहिम को भरपूर समर्थन मिल रहा है।1
- Post by Anitm3021
- आगर मालवा के सुसनेर में एक युवक ने 52वीं बार रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई है। इस युवक की दानवीरता और मानवता की मिसाल काबिले तारीफ है। इस युवक का नाम और अन्य निजी विवरण स्रोत में नहीं दिए गए हैं, लेकिन उनकी इस नेक काम के लिए प्रशंसा की जा रही है। इस घटना से स्थानीय समुदाय में रक्तदान के प्रति जागरूकता और प्रेरणा बढ़ी है।1
- सुसनेर के ग्राम पंचायत पालड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरन्या का खेड़ा में गांव की शासकीय चरनोई भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु ग्रामीण सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे डग रोड पर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने गांव के सर्वे नंबर 94, 85, 54, 60, 61, 62, 59, 84, 87, 88, 86, 176 से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस भूमि पर गाँव के मवेशी चरते थे, लेकिन दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने से मवेशियों को चराने में काफी परेशानी हो रही है। अतिक्रमण के कारण गांव में विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।1
- शाजापुर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मैराथन क्राइम मीटिंग ली। इस बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। एसपी ने चोरी के मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। साथ ही, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा, CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।1
- आगर मालवा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत सघन जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। "ज़िंदगी को हाँ... नशे को ना" के संदेश के साथ जिला पुलिस बस स्टैंडों, बाजारों, ग्राम चौपालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों एवं यात्रियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में थाना कानड़ पुलिस ने नया बस स्टैंड कानड़ पर लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। वहीं थाना बड़ोद पुलिस ने गांधी चौक में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लगभग 200 नागरिकों को नशे की हानियों की जानकारी दी और नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। थाना नलखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर युवाओं को नशे से बचाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही ग्राम पाडलिया और डोंगरगांव बस स्टैंड पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें डोंगरगांव में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। जिला पुलिस आगर मालवा ने सभी नागरिकों से खुद नशे से दूर रहने, अपने परिवार व समाज को जागरूक करने और नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार जनसहभागिता ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।4
- ब्रेकिंग न्यूज ग्रामीणों ने आगर सुसनेर रोड पर किया चक्का जाम बिजली नहीं मिलने से है ग्रामीण नाराज, जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी । आगर मालवा मध्यप्रदेश - ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर इंदौर कोटा नेशनल हाईवे से लगे गांवों के लोग रात में इकट्ठा हुए और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिजली कटौती कर रहा है। ग्रामीणों ने mpeb के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।3