Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur : गांवों में अतिक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला, अतिक्रमण करने वालों के नाम और फोटो होंगे सार्वजनिक, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jaipur : गांवों में अतिक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला, अतिक्रमण करने वालों के नाम और फोटो होंगे सार्वजनिक, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from Rajasthan and nearby areas
- नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*3
- क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन पाली, 3 अगस्त। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार को संस्थाप्रधान ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय परिसर में स्थित क्षतिग्रस्त पानी के टांके की मरम्मत तथा नए शौचालय निर्माण की मांग की। संस्थाप्रधान ओम प्रकाश भाटी ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित पानी का टांका लंबे समय से खुला एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। टांके के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए टांके की तत्काल मरम्मत कर उसे सुरक्षित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टांके के सामने स्थित शौचालय भी जर्जर एवं अनुपयोगी स्थिति में है। विद्यालय परिसर में बच्चे प्रतिदिन खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही विद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्थाप्रधान ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आगामी दिनों में विद्यालय को मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं का विद्यालय परिसर में आवागमन रहेगा। ऐसे में क्षतिग्रस्त टांका एवं शौचालय की जर्जर स्थिति प्रशासन के लिए भी चुनौती बन सकती है तथा मतदान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहेगी। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त टांके की तत्काल मरम्मत करवाने एवं नए शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।1
- रायपुर में बीते 24 घंटे में हो रही बारिश से कई स्थानों के जल भराव हो गया रायपुर बाईपास में जल भराव गंभीर स्थिति को देखकर नगर पालिका टीम मोके पर पहुंची पानी की निकासी सुचारू की1
- नाथद्वारा में यातायात अव्यवस्था को लेकर लामबंद हुए ऑटो चालक तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 अव्यवस्थाओं के खिलाफ नाथद्वारा के ऑटो चालक लामबंद, नो पार्किंग जोन में भी निजी बसों के पहुंचने की शिकायत, निजी बसों को टैक्सी में उपयोग कर बिगाड़ी जा रही अव्यवस्था, नाथद्वारा ऑटो स्टैंड पर टैक्सी चालकों ने किया कब्जा, जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर की स्टैंड खाली करने ने की मांग,2
- Post by Prahalad singh1
- पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान 108वें बलिदान दिवस पर 23 सितंबर को होगा महा सम्मेलन, रावणा राजपूत समाज ने सौंपी विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी पाली में अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले भव्य महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की तथा विभिन्न समितियों एवं टोली प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक से पूर्व "आओ पाली अभियान" पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बलिदानी वीर मेजर दलपत सिंह देवली को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि अमर शहीद मेजर दलपत सिंह देवली केवल रावणा राजपूत समाज के गौरव नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीस कौम के प्रेरणास्रोत हैं। उनका अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह ने युवाओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा संगठित होकर सामाजिक चेतना, शिक्षा, संस्कार और एकता को मजबूत करें तथा समाज हित के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बडगुजर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने का आह्वान करते हुए सामाजिक सुधार को समय की आवश्यकता बताया। पाली जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 23 सितंबर को आयोजित होने वाले महा सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है। प्रत्येक टोली को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण, स्वागत, व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सम्मेलन में अधिकाधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह, सुनीता गोयल तथा प्रदेश प्रचार मंत्री रेखा भाटी , महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर,ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। बैठक में सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह, ढलसिंह चौहान, एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाना, जगदीश सिंह इंदा, मांगू सिंह गोयल, सुरेंद्र सिंह परिहार, संतु सिंह सोलंकी, पूनम सिंह राठौड़, शैतान सिंह राठौड़, नरपत सिंह सोलंकी, गणपत सिंह दइया, ओम सिंह सोढ़ा, राजेंद्र सिंह, जब्बर सिंह देवल, शैतान सिंह राठौड़,राजू सिंह, राकेश सिंह आउवा, लाल सिंह पंवार, कल्याण सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, नारायण सिंह गहलोत,अर्जुन सिंह भाटी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दलपत सिंह भाटी ने किया तथा अंत में सम्मेलन की सफलता के लिए सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।1
- आशापुर डाला जा रहा है हम काम का दबाव जो काम आशा के लिए नहीं वह कार्य करवाए जा रहे हैं रेलमगरा हमारी आशा बहाने कमला खटीक ब्लॉक से अधिकारी और सरकार से अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बुलंद आवाज में बोली आशा बहन अलका सेन की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और डिलीवरी होने पर सुबह लौड़ते समय हुए एक्सीडेंट के बाद फूटा आशा बहनों का गुस्सा1