logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन पाली, 3 अगस्त। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार को संस्थाप्रधान ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय परिसर में स्थित क्षतिग्रस्त पानी के टांके की मरम्मत तथा नए शौचालय निर्माण की मांग की। संस्थाप्रधान ओम प्रकाश भाटी ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित पानी का टांका लंबे समय से खुला एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। टांके के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए टांके की तत्काल मरम्मत कर उसे सुरक्षित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टांके के सामने स्थित शौचालय भी जर्जर एवं अनुपयोगी स्थिति में है। विद्यालय परिसर में बच्चे प्रतिदिन खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही विद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्थाप्रधान ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आगामी दिनों में विद्यालय को मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं का विद्यालय परिसर में आवागमन रहेगा। ऐसे में क्षतिग्रस्त टांका एवं शौचालय की जर्जर स्थिति प्रशासन के लिए भी चुनौती बन सकती है तथा मतदान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहेगी। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त टांके की तत्काल मरम्मत करवाने एवं नए शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर मारवाड़ में सुबह से तेज व रिमझिम बारिश हो रही है ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ में आज सुबह से रिमझिम बारिश सुबह 9:30 बजे से जोरदार बारिश चल रही है जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात से रिमझिम वह तेज बारिश जारी रही क्षेत्र में नदी नाले का भाव तेजी से बढ़ने लगा
    1
    रायपुर मारवाड़ में सुबह से तेज व रिमझिम बारिश हो रही है
ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ में आज सुबह  से रिमझिम बारिश सुबह 9:30 बजे से जोरदार बारिश चल रही है जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात से रिमझिम वह तेज बारिश जारी रही क्षेत्र में नदी नाले का भाव तेजी से बढ़ने लगा
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • टॉडगढ़ के मालोतो की बेर शिविर में प्रभारी रहे अनुपस्थित; समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, निराश लोटे ग्रामीण
    1
    टॉडगढ़ के मालोतो की बेर शिविर में प्रभारी रहे अनुपस्थित; समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, निराश लोटे ग्रामीण
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चार माह बीत जाने पर भी आसींद कस्बे की नई खारी नदी NH 158 पर अंडर ब्रिज का नहीं हो पाया निर्माण
    1
    चार माह बीत जाने पर भी आसींद कस्बे की नई खारी नदी NH 158 पर अंडर ब्रिज का नहीं हो पाया निर्माण
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    21 min ago
  • मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था मांगलियावास...मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ब्यावर से दबोचा। पुलिस के अनुसार थाने में 3 जुलाई 2026 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने और जेवरात हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को ब्यावर के बिचडली मोहल्ला, गुजरान हथाई निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र स्व. नारू गुर्जर, उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय पॉक्सो कोर्ट अजमेर में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड अवधि पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी, राजेंद्र कुमार, शोभाराम, मुकेश ओलण और प्रकाश जाखड़ शामिल थे। पुलिस ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है। फोटो कैप्शन _गिरफ्तार आरोपी
    1
    मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था

मांगलियावास पुलिस ने 2500 रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग प्रकरण में फरार चल रहा था
मांगलियावास...मांगलियावास थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ब्यावर से दबोचा।
पुलिस के अनुसार थाने में 3 जुलाई 2026 को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने और जेवरात हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
थानाधिकारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को ब्यावर के बिचडली मोहल्ला, गुजरान हथाई निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र स्व. नारू गुर्जर, उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को माननीय पॉक्सो कोर्ट अजमेर में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड अवधि पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी हरीश चौधरी, राजेंद्र कुमार, शोभाराम, मुकेश ओलण और प्रकाश जाखड़ शामिल थे। पुलिस ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है।
फोटो कैप्शन _गिरफ्तार आरोपी
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Prahalad singh
    1
    Post by Prahalad singh
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पीसांगन उपखंड क्षेत्र गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो लोगों ने उपखंड अधिकारी पीसांगन को ज्ञापन सौंप बख्तावर पूरा हत्याकांड का खुलासा करवाने और हत्यारों को गिरफ्तार करवाने की मांग करी पीसांगन उपखंड क्षेत्र गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो लोगों ने उपखंड अधिकारी पीसांगन को ज्ञापन सौंप बख्तावर पूरा हत्याकांड का खुलासा करवाने और हत्यारों को गिरफ्तार करवाने की मांग करी
    2
    पीसांगन उपखंड क्षेत्र गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो लोगों ने उपखंड अधिकारी पीसांगन को ज्ञापन सौंप बख्तावर पूरा हत्याकांड का खुलासा करवाने और हत्यारों को गिरफ्तार करवाने की मांग करी
पीसांगन उपखंड क्षेत्र गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो लोगों ने उपखंड अधिकारी पीसांगन को ज्ञापन सौंप बख्तावर पूरा हत्याकांड का खुलासा करवाने और हत्यारों को गिरफ्तार करवाने की मांग करी
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रियान बड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र तीर्थ पुष्कर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। रविवार दोपहर को युवाओं का जत्था डीजे और भजन-कीर्तन के साथ पुष्कर के लिए रवाना हुआ और सोमवार सुबह पवित्र सरोवर का जल लेकर रियान बड़ी पहुंचा। कांवड़ यात्रा के रियान बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद, दासावास रोड स्थित बगीची के शिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पुष्कर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। उनका मानना है कि सावन माह में पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस कांवड़ यात्रा में चेना राम माली, जीतू माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली, मुकेश मारोठिया, सुनील, भरत सोलंकी, रामदेव माली, नानू परिहार, लोकेश सैनी सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। रियान बड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र तीर्थ पुष्कर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। रविवार दोपहर को युवाओं का जत्था डीजे और भजन-कीर्तन के साथ पुष्कर के लिए रवाना हुआ और सोमवार सुबह पवित्र सरोवर का जल लेकर रियान बड़ी पहुंचा। कांवड़ यात्रा के रियान बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद, दासावास रोड स्थित बगीची के शिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पुष्कर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। उनका मानना है कि सावन माह में पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस कांवड़ यात्रा में चेना राम माली, जीतू माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली, मुकेश मारोठिया, सुनील, भरत सोलंकी, रामदेव माली, नानू परिहार, लोकेश सैनी सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
    1
    रियान बड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र तीर्थ पुष्कर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। रविवार दोपहर को युवाओं का जत्था डीजे और भजन-कीर्तन के साथ पुष्कर के लिए रवाना हुआ और सोमवार सुबह पवित्र सरोवर का जल लेकर रियान बड़ी पहुंचा।

कांवड़ यात्रा के रियान बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद, दासावास रोड स्थित बगीची के शिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पुष्कर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। उनका मानना है कि सावन माह में पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

इस कांवड़ यात्रा में चेना राम माली, जीतू माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली, मुकेश मारोठिया, सुनील, भरत सोलंकी, रामदेव माली, नानू परिहार, लोकेश सैनी सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश,सौपा 2 दिन के रिमांड पर.... पीसांगन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शक्तिसिंह (21) को मंगलवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। यह मामला 4 जुलाई 2026 को सामने आया था, जब पीसांगन थाने में एक नाबालिग के पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सउनि गणेशराम, हैडकानि बाबूलाल, कानि भोमाराम, सुखाराम और जोराराम शामिल थे। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गहन तलाश के बाद, पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयानों और प्रारंभिक अनुसंधान से पता चला कि आरोपी शक्तिसिंह ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और कई बार उसके साथ गलत काम किया। आरोपी शक्तिसिंह, उम्र 21 वर्ष एक माह से फरार चल रहे आरोपी को टीम ने अथक प्रयासों से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश,सौपा 2 दिन के रिमांड पर....
पीसांगन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शक्तिसिंह (21) को मंगलवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
यह मामला 4 जुलाई 2026 को सामने आया था, जब पीसांगन थाने में एक नाबालिग के पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सउनि गणेशराम, हैडकानि बाबूलाल, कानि भोमाराम, सुखाराम और जोराराम शामिल थे। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गहन तलाश के बाद, पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयानों और प्रारंभिक अनुसंधान से पता चला कि आरोपी शक्तिसिंह ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और कई बार उसके साथ गलत काम किया।
आरोपी शक्तिसिंह, उम्र 21 वर्ष एक माह से फरार चल रहे आरोपी को टीम ने अथक प्रयासों से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.