Shuru
Apke Nagar Ki App…
💁♂️Kuchh samay mein dekhna Sant rampal ji Maharaj ko palakon per bithaegi yah duniya..................🤲🙇♂️📸 #KabirlsGod #SantRampalJi🙇🙇🙏🙏
VIKESH DAS
💁♂️Kuchh samay mein dekhna Sant rampal ji Maharaj ko palakon per bithaegi yah duniya..................🤲🙇♂️📸 #KabirlsGod #SantRampalJi🙇🙇🙏🙏
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- Post by Om Prakash Tiwari1
- Post by VIKESH DAS2
- मोहनियां के पुसौली में मूंग की फसल चराने के विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से परिवार पर किया हमला कैमूर/बिहार कैमूर। अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों में मारपीट में घायल कुल 6 लोग इलाज के लिए पहुंचे। मामला पुसौली गांव का है, जहां मूंग की फसल में मवेशी चराने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से महिलाएं समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घायलों की पहचान मोहनियां थाना अंतर्गत पुसौली गांव निवासी स्वर्गीय राम मूरत सिंह के पुत्र जीतन सिंह, प्रहलाद सिंह के पुत्र धनंजय सिंह, सुदामा सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, पप्पू सिंह की पत्नी आशा देवी, चमरू सिंह के पुत्र सुदामा सिंह और बरहुली गांव निवासी श्रीकांत सिंह का पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। वही पीड़ित सुदामा सिंह और उनकी पत्नी परमिला देवी ने बताया कि उनके खेत में मूंग की फसल लगी हुई है। बरहुली गांव के कुछ दबंग परशुराम, कमता और मोती यादव के पुत्र जबरन उनके खेत में भैंस चरा रहे थे। जब सुदामा सिंह और उनके परिवार ने इसका विरोध किया और मवेशियों को वहां से हटाने को कहा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी, डंडे और पारंपरिक हथियार (बल्लम) से हमला कर दिया। वही परमिला देवी ने रोते हुए बताया कि उनके पति को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमित तिवारी ने रविवार की दोपहर बताया की मारपीट में घायल कुल 6 लोगो को लाया गया था, जिनमें चार लोगों का सर फट गया था हमने चारों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीटी स्कैन कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। वही इस संबंध में मोहनियां थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार की दोपहर 12:45 बजे फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट मामले में चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है अभी किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Shri Shyam Dubey10
- आज बिहार सरकार के पुर्व मंत्री मो• जमा खान साहब मुंबई में हज यात्रियों की मक्का के लिए रवानगी के अवसर पर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। हज पर जा रहे सभी जायरीन से मुलाकात कर उनके सफर की तैयारियों, सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। सरकार की ओर से हज यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे पूरी एकाग्रता और सुकून के साथ अपनी इबादत अदा कर सकें। Md Zama Khan1
- Post by आजाद जमावादी1
- Post by सतीश कुमार राजभर2
- कैमूर/भभुआ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भभुआ नगर परिषद मैदान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकालेश्वर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज तिवारी के साथ काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और आरती के साथ हुई। इसके बाद भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा नगर परिषद मैदान से शुरू होकर जयप्रकाश चौक, पटेल चौक, वन विभाग मार्ग होते हुए एकता चौक तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु “जय परशुराम” के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, राम-जानकी और भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। एकता चौक पर गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों का आभार जताया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव अभय पांडे, सम्राट राजन तिवारी, ध्रुव तिवारी, मोनू पांडे, मनोज तिवारी अधिवक्ता मनीष पांडे, ट्विंकल तिवारी और राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता अमित टिंकल जैनेन्द्र तिवारी उर्फ चातर बाबा सिक्की तिवारी रिशु तिवारी प्रमोद तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भक्तों ने इस अवसर पर भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों को भी याद किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग में ऋषि महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। उनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। भगवान परशुराम ने भगवान शिव की कठोर तपस्या कर उनसे दिव्य परशु (फरसा) और अस्त्र-शस्त्र प्राप्त किए। वे शास्त्र और शस्त्र दोनों के महान ज्ञाता थे। उनके जीवन का प्रमुख प्रसंग सहस्त्रार्जुन (कार्तवीर्य अर्जुन) के साथ युद्ध है, जिसने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद भगवान परशुराम ने अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए उसका वध किया और अन्य अत्याचारियों का भी नाश किया। कहा जाता है कि उन्होंने 21 बार पृथ्वी को अत्याचारी क्षत्रियों से मुक्त किया। इतनी बड़ी विजय के बाद भी उन्होंने अहंकार नहीं किया और संपूर्ण पृथ्वी को महर्षि कश्यप को दान कर दिया तथा स्वयं तपस्या में लीन हो गए। भगवान परशुराम एक महान गुरु भी थे। उन्होंने भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धाओं को शिक्षा दी। जीवन से मिलने वाली सीख भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। साथ ही, ज्ञान और शक्ति का संतुलन बनाए रखना, गुरु और माता-पिता का सम्मान करना और सफलता के बाद भी विनम्र बने रहना बहुत जरूरी है। पूरा आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ और लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी4