पति पत्नी के विवाद में महिला ने लगाई फांसी,मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप भिंड।बरासों थाना क्षेत्र के सटरूपुरा गांव में सोमवार को पति-पत्नी और साले के बीच हुए विवाद के बाद एक 23 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सटरूपुरा निवासी 23 वर्षीय सलोनी बघेल पत्नी दीपक बघेल की शादी हो चुकी थी। दीपक अहमदाबाद में मजदूरी करता है और सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर लौटा था। उसी समय सलोनी का भाई अरुण बघेल भी अपनी भांजी को छोड़ने के लिए घर आया हुआ था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने के संदेह को लेकर विवाद हो गया।बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर सलोनी अपने कमरे में चली गई और करीब 10 बजे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पति दीपक और भाई अरुण कमरे में पहुंचे तो सलोनी फंदे पर लटकी मिली। दोनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा और बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के भाई अरुण बघेल ने आरोप लगाया कि दीपक उसकी बहन को प्रताड़ित करता था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। बरासों थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

- 326 दिन की शराब दुकान का टेंडर पूरा होने के बाद भी नहीं मिला आवंटन। भिंड में आबकारी विभाग सवालों के घरे में। अब ठेकेदार ने मांगी 5 लाख की धरोहर राशि वापस। भिंड में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शराब दुकान के टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को करीब तीन महीने बाद भी दुकान का आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आवेदक ने अब जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित वापस करने और नई निविदा में शामिल नहीं करने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि विभागीय देरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,साथ ही शासन को करोड़ो रुपये के राजस्व की चपत लगी है। मामला भिंड जिले की लश्कर रोड क्रमांक-1 स्थित देशी शराब दुकान का है। आवेदक कुलदीप सिंह के अनुसार, आबकारी विभाग ने 7 मई 2026 को 326 दिनों की अवधि के लिए शराब दुकान की निविदा प्रक्रिया आयोजित की थी। उन्होंने इसमें भाग लिया और उनकी बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार दुकान का आवंटन उन्हें मिलना चाहिए था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। विभागीय विलंब के कारण दुकान संचालन की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे व्यवसायिक रूप से भारी नुकसान होने की आशंका है। आवेदक का कहना है कि उसने निविदा की सभी शर्तों का पालन किया और 5 लाख रुपये की ईएमडी (सिक्क्युरिटी डिपॉजिट)भी जमा की थी। आवेदक ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यदि विभाग समय पर दुकान का आवंटन नहीं कर सकता, तो उसका नाम इस निविदा प्रक्रिया से अलग किया जाए और जमा की गई 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में तत्काल वापस की जाए। आवेदन के साथ निविदा रसीद, ईएमडी भुगतान का प्रमाण और कैंसिल चेक भी संलग्न किया गया है।साथ ही पीड़ित ठेकेदार ने हाईकोर्ट की भी शरण ली है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस आवेदन पर क्या फैसला लेता है। यदि आवेदक के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।1
- माता के साथ मारपीट के मामले में आर्मी के जवान ने पुलिस से लगाई गुहार भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर महिला मीरा देवी के साथ हुई मारपीट के मामले ने नया मोड़ ले लिया माता के साथ मारपीट के मामले में आर्मी के जवान ने पुलिस से लगाई गुहार भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर महिला मीरा देवी के साथ हुई मारपीट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद पीड़िता के बेटे, जो भारतीय सेना में जवान हैं, ने अपनी माता-पिता की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।1
- *श्रावण के प्रथम सोमवार पर एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने किया नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* श्रावण माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के साथ शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा इस बार एक दर्जन से ज्यादा भक्तों ने श्रृंगीरामपुर से पैदल आकर अपनी कांवर लाकर गंगा जल का रुद्राभिषेक भी किया। यह नीलकंठ मंदिर जनपद का सबसे प्राचीन व सिद्ध मंदिर मना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। रजत यादव पत्रकार जनतंत्र लाइव इटावा मो.74171970642
- ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर नें लगाई फांसी, गेट तोड़कर पुलिस ने निकाला शव भिंड। देहात थाना क्षेत्र में पदस्थ ट्रैफिक पुलिस के एएसआई का शव सोमवार सुबह उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह जादौन पुत्र सुमेर सिंह जादौन ट्रैफिक पुलिस में एएसआई के पद पर पदस्थ थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी से लौटकर अपने सरकारी आवास पहुंचे। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए।सोमवार सुबह करीब 9 बजे खाना बनाने वाली महिला उनके घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी, सीएसपी, सिटी थाना प्रभारी तथा देहात थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एएसआई ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1