जनगणना 2026-27 को लेकर गोंड आदिवासी संघ की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने पर जोर कुशीनगर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक आवश्यक बैठक पडरौना-रामकोला रोड स्थित “ए इंजिनियरिंग टेस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर” के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश महासचिव बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आगामी जनगणना 2026-27 गोंड जनजाति समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के लोगों में व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक परिवार सही तरीके से अपनी गणना करा सके। वक्ताओं ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया चल रही है, जिसे परिवार के मुखिया द्वारा स्वयं किया जाना है, जबकि 22 मई से गणना संगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। बैठक में जनगणना की सफलता के लिए गांव-गांव व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज से अपील करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में अपनी गणना एस.टी. (अनुसूचित जनजाति) श्रेणी में कराएं तथा गणना अधिकारी के समक्ष विशेष रूप से 13 नंबर कॉलम पर ध्यान दें, क्योंकि यह समाज के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी कहा गया कि गणना के दौरान किसी प्रकार का जाति प्रमाण पत्र अथवा अन्य दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद गोंड, अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रसाद गोंड, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड, बालकृष्ण गोंड, अशोक कुमार गोंड, आदित्य कुमार गोंड, राकेश कुमार गोंड, गोविन्द कुमार गोंड, रामाशीष गोंड, बृजकिशोर गोंड, अरविन्द कुमार गोंड, दिलीप कुमार गोंड, जनार्दन प्रसाद गोंड, सुभाष प्रसाद गोंड एवं मारकंडे प्रसाद गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- पडरौना थाना दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का निस्तारण पडरौना कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व, जमीन विवाद और अन्य समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने गंभीरता के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों को जांच के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि थाना दिवस का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय दिलाना और छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराना है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 147540 वादों का किया गया निस्तारण* कुशीनगर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 147540 वादों का किया गया निस्तारण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ संजीव कुमार त्यागी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर, राम अवतार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 , कुशीनगर, इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/ एस०टी० एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-III, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, कुशीनगर, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला जज, कोर्ट नं० 2, कुशीनगर, आेम प्रकाश-ix, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नं-3, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, कुशीनगर, किरन गोंड़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, कुशीनगर, राजन कुमार गोंड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर स्थान पडरौना, प्रभात सिंह, सिविल जज (एस०डी०) कुशीनगर स्थान पडरौना, भुवन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, प्रतिभा भाग्यश्री, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), कुशीनगर स्थान पडरौना, राहुल जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर, विवेक प्रजापति, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, तमकुही राज, एेश्वर्या यादव, सिविल जज (जू०डि०)/(एफ०टी०सी०-।) (क्राइम अगेन्स्ट वूमन), कुशीनगर स्थान पडरौना, बृजेन्द्र स्वरूप, सिविल जज (जू०डि०)/(एफ०टी०सी०-।।) कुशीनगर स्थान पडरौना तथा जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल गोरख प्रसाद यादव एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री नागेन्द्र पति त्रिपाठी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे। स्थायी लोक अदालत से अंगद प्रसाद-।।, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, दीपाली सिन्हा सदस्य तथा एल०ए०डी०सी०एस०,कुशीनगर से चीफ एल०ए०डी०सी०एस०, लक्ष्मण पाठक, असिस्टेन्ट एल०ए०डी०सी०एस०,आलोक चन्द्र पाण्डेय सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के समस्त पी०एल०वी०गण उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत(लघु अपराधिक वाद) दिनांक 06.05.2026, 07.05.2026 एवं 08.05.2026 में कुल 70 मामलों का निस्तारण किया गया।आज दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत में 147470 वाद, इस प्रकार कुल 147540 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 6211 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-75770=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 47 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू0 -39660000=00 (तीन करोड़ छानवे लाख साठ हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 50 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 702 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-36712066=00 (तीन करोड़ सड़सठ लाख बारह हजार छाछठ रू०) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1169 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करते हुए 2 जोड़ों एवं अति० प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामले का निस्तारण करते हुए 1 जोड़े को माला पहनाकर एक साथ विदा किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा मध्यस्थता स्तर पर एक वाद का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण, कुशीनगर श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ द्वारा दुर्घटना के मामले में कपूर चन्द्र बनाम दी न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा पीड़ित पक्ष को 9,70,000 रूपये दिये जाने हेतु आदेश पारित किया गया। स्थायी लोक अदालत द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 147540 वादों का निस्तारण किया गया।2
- गैस एजेंसी की मनमानी से जनता त्रस्त, भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय ऊमा पति इंडियन गैस तमकुही राज के एजेन्सी व गोदाम के कर्मचारियों से जनता त्रस्त है। पर्ची,OTP कही और से बनवाकर 3km दूर इनके गोदाम पर जाइए। वहा जाने पर गोदाम को अन्दर से बंद करके गाडी खाली करने के बाद गाडी लोडकर 500 मीटर दूर एक ठेला पर पासबुक पर डेट चढाया जा रहा है, और पेमेन्ट लिया जा रहा है। उपभोक्ता केवल गोदाम से गैस प्राप्त करने के लिए 1 -2 घण्टे तक धूप मे खडे रह रहे है। सच्चाई से वाकिफ होने के बाद अपने आप को रोक नही पाया। जनहित के लिए लडना पडा । भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय का क्षेत्रीय जनता इस कार्य के लिए प्रशंसा कर रही है । सूत्र1
- मठियां लालबिहारी गिरी चौराहे पर इफको की दुकान पर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेचीं जा रही। पड़रौना/कुशीनगर :विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की बिक्री को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि एक बोरी यूरिया ₹400 में बेची जा रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा यूरिया का मूल्य तय होने के बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। खेती-बारी के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अधिक मांग का फायदा उठाकर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।2
- कुशीनगर में मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा, मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप Breaking कुशीनगर - मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा - मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप - आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा पाकिस्तान लिखा पंखा जो बना जांच का विषय - स्थानीय लोगों में चर्चा हुई तेज - प्रशासनिक जांच की उठी मांग - सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल - मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा के मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल का मामला।4
- कुशीनगर के हाटा में एक सफाई कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने नगर पालिका गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।4
- कुशीनगर में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों की दर्दनाक जान ले ली। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।1
- थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर के एक मदरसे मे पाकिस्तान निर्मित पंखा बरामद हुआ है इसकी जांच भारतीय सुरझा एजेंसियों द्वारा कराने हेतु जिलाधिकारी औऱ पुलिस अधिक्षक से वार्ता किया संदिग्ध प्रकरण की गंभीरता क़ो समझते हुए जाँच शुरू हों चूका है!!1