बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद नारायणगंज के एक युवक की मौत के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना आक्रोश जताया। बताया गया कि नारायणगंज में बंदरों के जानलेवा आतंक के चलते 45 वर्षीय छोटेलाल उर्फ चीनी सोनी की दुखद मौत हो गई। शनिवार सुबह छत पर टहलते समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में सीढिय़ों से गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए और जबलपुर में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि इस दुखद घटना के विरोध में रविवार को नारायणगंज के नागरिकों और व्यापारियों ने दोपहर तीन बजे तक नारायणगंज पूरी तरह बंद रखा। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद ही बाजार खुले। क्षेत्र में बंदरों के लगातार हमलों से लोगों में भारी दहशत है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोडऩे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। 00000000000000000000000000000000

- मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल1
- बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बालाघाट । कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।4
- बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 000000000000000000000000000001
- जहां भरोसा था, वहीं मौत का वार हो गया, रिश्तों का आंगन लहू से सराबोर हो गया। अंधविश्वास ने ऐसा खेल रचा गांव के बीच, बड़े पिता का कत्ल, हर दिल मजबूर हो गया।1