Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहां भरोसा था, वहीं मौत का वार हो गया, रिश्तों का आंगन लहू से सराबोर हो गया। अंधविश्वास ने ऐसा खेल रचा गांव के बीच, बड़े पिता का कत्ल, हर दिल मजबूर हो गया।
Neelesh THAKUR
जहां भरोसा था, वहीं मौत का वार हो गया, रिश्तों का आंगन लहू से सराबोर हो गया। अंधविश्वास ने ऐसा खेल रचा गांव के बीच, बड़े पिता का कत्ल, हर दिल मजबूर हो गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल1
- Post by Sunta bai Urwey1
- नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।1
- बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बालाघाट । कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।4
- बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 000000000000000000000000000001
- Post by Samarpit sahu1
- 🔴 कटनी CSP पर गंभीर आरोप, हत्या के आरोपी ने 75 लाख मांगने का लगाया आरोप; IG ने जांच सौंपी - 📍कटनी, मध्य प्रवेश की CSP नेहा पच्चीसिया पर हत्या के एक आरोपी और उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बनाया गया और जेल से बाहर निकालने के नाम पर 75 लाख रुपए मांगे गए। ये आरोपी पक्ष के आरोप हैं। - आरोपों के संबंध में शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग और न्यायालय तक पहुंच चुकी हैं। - इससे पहले भी एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने वाहन चेकिंग के दौरान कथित अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर CSP के ड्राइवर कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है और कुछ थाना क्षेत्रों का प्रभार भी बदल दिया गया है। - IG के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी की शिकायत और हत्या के आरोपी द्वारा लगाए गए आरोपों—दोनों की जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को सौंपी गई है। - पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। - फिलहाल CSP नेहा पच्चीसिया की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। --- 📲 ऐसी ही सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज स्थानीय खबरों के लिए "सच तक पत्रिका न्यूज़" दीपक विश्वकर्मा को फॉलो करें। - ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1