logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Sunta bai Urwey
Sunta bai Urwey
Dindori, Madhya Pradesh•
5 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं की परेशानी, करोड़ों की आस्था के बीच शेड का इंतजार अनूपपुर | अमरकंटक -देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में प्रतिदिन होने वाली महाआरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बारिश और तेज धूप के बीच पूजा-अर्चना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। महाआरती स्थल से लेकर उद्गम कुंड और मुख्य मंदिर तक पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण बारिश के दौरान श्रद्धालु भीगते हैं, जबकि गर्मी में उन्हें घंटों तेज धूप में कतार में खड़े रहना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि नर्मदा मंदिर ट्रस्ट के गठन को 25 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और ट्रस्ट के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की निधि होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब तक शेड का निर्माण नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि पुजारियों की कई मांगों और विधायक की घोषणा के बावजूद मामला नगर परिषद के एस्टीमेट में अटका हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर श्रद्धालुओं की इस मूलभूत समस्या का समाधान कब होगा? मां नर्मदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश और धूप से राहत देने के लिए जिम्मेदार विभागों को तत्काल पहल करनी चाहिए। सवाल यह है कि जब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निधि उपलब्ध है, तो शेड निर्माण अब तक क्यों नहीं हुआ?
    1
    मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं की परेशानी, करोड़ों की आस्था के बीच शेड का इंतजार
अनूपपुर | अमरकंटक -देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में प्रतिदिन होने वाली महाआरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बारिश और तेज धूप के बीच पूजा-अर्चना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
महाआरती स्थल से लेकर उद्गम कुंड और मुख्य मंदिर तक पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण बारिश के दौरान श्रद्धालु भीगते हैं, जबकि गर्मी में उन्हें घंटों तेज धूप में कतार में खड़े रहना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है।
हैरानी की बात यह है कि नर्मदा मंदिर ट्रस्ट के गठन को 25 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और ट्रस्ट के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की निधि होने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब तक शेड का निर्माण नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि पुजारियों की कई मांगों और विधायक की घोषणा के बावजूद मामला नगर परिषद के एस्टीमेट में अटका हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर श्रद्धालुओं की इस मूलभूत समस्या का समाधान कब होगा?
मां नर्मदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश और धूप से राहत देने के लिए जिम्मेदार विभागों को तत्काल पहल करनी चाहिए।
सवाल यह है कि जब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निधि उपलब्ध है, तो शेड निर्माण अब तक क्यों नहीं हुआ?
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद नारायणगंज के एक युवक की मौत के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना आक्रोश जताया। बताया गया कि नारायणगंज में बंदरों के जानलेवा आतंक के चलते 45 वर्षीय छोटेलाल उर्फ चीनी सोनी की दुखद मौत हो गई। शनिवार सुबह छत पर टहलते समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में सीढिय़ों से गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए और जबलपुर में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि इस दुखद घटना के विरोध में रविवार को नारायणगंज के नागरिकों और व्यापारियों ने दोपहर तीन बजे तक नारायणगंज पूरी तरह बंद रखा। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद ही बाजार खुले। क्षेत्र में बंदरों के लगातार हमलों से लोगों में भारी दहशत है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोडऩे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। 00000000000000000000000000000000
    1
    बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत
आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद
बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में युवक की मौत
आक्रोशित लोगों ने किया नारायणगंज बंद
नारायणगंज के एक युवक की मौत के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना आक्रोश जताया। बताया गया कि नारायणगंज में बंदरों के जानलेवा आतंक के चलते 45 वर्षीय छोटेलाल उर्फ चीनी सोनी की दुखद मौत हो गई। शनिवार सुबह छत पर टहलते समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में सीढिय़ों से गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए और जबलपुर में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि इस दुखद घटना के विरोध में रविवार को नारायणगंज के नागरिकों और व्यापारियों ने दोपहर तीन बजे तक नारायणगंज पूरी तरह बंद रखा। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद ही बाजार खुले। क्षेत्र में बंदरों के लगातार हमलों से लोगों में भारी दहशत है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोडऩे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
00000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल
    1
    मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये  की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 00000000000000000000000000000
    1
    बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन
दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार
बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन
दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार
नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है।
लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। अवैध प्लाटिंग आरोप मामले में नया मोड़, गणेश तिवारी का बयान चर्चा में। सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। #GaneshTiwari #IllegalPlotting #PlottingCase #Kawardha #Kabirdham Chhattisgarh BreakingNews LocalNews NewsUpdate HindiNews Exclusive BigStatement PublicStatement ViralNews LatestNews LandDispute PressStatement NewsAlert CGNews TrendingNews
    1
    सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब। अवैध प्लाटिंग आरोप मामले में नया मोड़, गणेश तिवारी का बयान चर्चा में।


सुनिए क्या बोले गणेश तिवारी, अवैध प्लाटिंग के आरोपों पर दिया जवाब।
#GaneshTiwari #IllegalPlotting #PlottingCase #Kawardha #Kabirdham Chhattisgarh BreakingNews LocalNews NewsUpdate HindiNews Exclusive BigStatement PublicStatement ViralNews LatestNews LandDispute PressStatement NewsAlert CGNews TrendingNews
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    13 hrs ago
  • *थाना भोरमदेव क्षेत्र की गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिला , पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी* *कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव क्षेत्र में गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिलने का मामला सामने आया है।* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप दिनांक 01.08.2026 को ग्राम कवर्धा ब्लॉक के अंतर्गत चौरा निवासी झंगल बैगा ने थाना भोरमदेव में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसकी पत्नी चैती बाई बैगा (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। सूचना पर थाना भोरमदेव में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश प्रारंभ की गई। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों को भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने हेतु कहा गया। तलाश के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों को मृतिका के घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ी में स्थित एक सेन्हा पेड़ की डंगाल पर मृतिका की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ तथा पेड़ में मिला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोरमदेव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक विधि से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं मानव अवशेषों का संकलन किया गया। इसके पश्चात मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सेन्हा पेड़ के नीचे तथा आसपास अलग-अलग स्थानों पर मानव खोपड़ी, पसलियां एवं पैर की हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर खींचकर क्षत-विक्षत किया गया है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम, फोरेंसिक परीक्षण एवं वैज्ञानिक जांच के उपरांत ही किया जा सकेगा। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी मानव अवशेषों एवं अन्य साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया। परिजनों ने चूड़ियों एवं अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल, कवर्धा भेजा गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *थाना भोरमदेव क्षेत्र की गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिला , पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी*

*कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव क्षेत्र में गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिलने का मामला सामने आया है।*

जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप 

दिनांक 01.08.2026 को ग्राम कवर्धा ब्लॉक के अंतर्गत चौरा निवासी झंगल बैगा ने थाना भोरमदेव में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसकी पत्नी चैती बाई बैगा (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। सूचना पर थाना भोरमदेव में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश प्रारंभ की गई। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों को भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने हेतु कहा गया।

तलाश के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों को मृतिका के घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ी में स्थित एक सेन्हा पेड़ की डंगाल पर मृतिका की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ तथा पेड़ में मिला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोरमदेव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक विधि से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं मानव अवशेषों का संकलन किया गया। इसके पश्चात मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सेन्हा पेड़ के नीचे तथा आसपास अलग-अलग स्थानों पर मानव खोपड़ी, पसलियां एवं पैर की हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर खींचकर क्षत-विक्षत किया गया है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम, फोरेंसिक परीक्षण एवं वैज्ञानिक जांच के उपरांत ही किया जा सकेगा।

पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी मानव अवशेषों एवं अन्य साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया। परिजनों ने चूड़ियों एवं अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की।

सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल, कवर्धा भेजा गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.