*थाना भोरमदेव क्षेत्र की गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिला , पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी* *कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव क्षेत्र में गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिलने का मामला सामने आया है।* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप दिनांक 01.08.2026 को ग्राम कवर्धा ब्लॉक के अंतर्गत चौरा निवासी झंगल बैगा ने थाना भोरमदेव में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसकी पत्नी चैती बाई बैगा (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। सूचना पर थाना भोरमदेव में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश प्रारंभ की गई। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों को भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने हेतु कहा गया। तलाश के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों को मृतिका के घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ी में स्थित एक सेन्हा पेड़ की डंगाल पर मृतिका की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ तथा पेड़ में मिला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोरमदेव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक विधि से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं मानव अवशेषों का संकलन किया गया। इसके पश्चात मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सेन्हा पेड़ के नीचे तथा आसपास अलग-अलग स्थानों पर मानव खोपड़ी, पसलियां एवं पैर की हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर खींचकर क्षत-विक्षत किया गया है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम, फोरेंसिक परीक्षण एवं वैज्ञानिक जांच के उपरांत ही किया जा सकेगा। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी मानव अवशेषों एवं अन्य साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया। परिजनों ने चूड़ियों एवं अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल, कवर्धा भेजा गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh1
- जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शंखनाद विस्थापन के विरोध में जबलपुर और भोपाल में डेरा डालो आंदोलन का ऐलान जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शंखनाद विस्थापन के विरोध में जबलपुर और भोपाल में डेरा डालो आंदोलन का ऐलान मंडला। विकास परियोजनाओं के नाम पर विस्थापन का दंश झेल रहे आदिवासियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। नारायणगंज के चुटका गांव में आयोजित विशाल महा-बैठक में हजारों आदिवासियों, किसानों और महिलाओं ने जल, जंगल और जमीन बचाने की हुंकार भरी। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुटका परमाणु परियोजना, बसनिया व अपर बुढऩेर बांध जैसी परियोजनाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से जबलपुर और भोपाल में घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन चलाया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता मोले सिंह गोठरिया के प्रस्ताव पर शहीद शंकरशाह-रघुनाथ शाह की बलिदान भूमि जबलपुर से संघर्ष के शंखनाद पर मुहर लगी। वक्ताओं ने पेसा और वनाधिकार कानून का हवाला देते हुए ग्राम सभा की अनदेखी को संविधान पर प्रहार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी विकास के नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति उजाडऩे वाले विस्थापन के विरोधी हैं। बैठक में विधायक चेन सिंह बरकड़े, डॉ. अशोक मर्सकोले, दादू लाल कुड़ापे और मंच संचालक राजकुमार सिन्हा समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 0000000000000000000000000000000000001
- Bilaspur के सिम्स अस्पताल के सामने ठेला लगाना पूरी तरह हुआ बैन, होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई सिम्स अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सिम्स रोड पर ठेले और गुमटी लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। अब इस मार्ग पर कोई भी व्यक्ति ठेला या गुमटी लगाकर व्यवसाय नहीं कर सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, घानीखुटा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे जानकारी मिली की केसीजी जिले की छुईखदान पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी भुवन जोशी (50 वर्ष) निवासी ग्राम घानीखुटा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत धारा 64(1), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर 1 अगस्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना छुईखदान के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1