logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडरमा के डोमचांच के ढाब थाना के जंगल से एक व्यक्ति का पेड़ मे लुंगी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद कोडरमा:डोमचांच के ढाब थाना क्षेत्र के जंगल से एक व्यक्ति का पेड़ मे लुंगी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ढाब के नावाडीह निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रुप मे हुई है। परिजनों ने बुधवार को सुबह 8 बजे बताया कि घर मे मामूली विवाद के बाद मृतक रविवार से हीं लापता हो गया था जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी और थाना मे सन्हा भी दर्ज कराया था। इसी दौरान आज भी परिजन जंगल की ओर खोज - बीन कर रहे थे जहाँ देखा गया की फंदे से शव झूल रहा है. जिसके बाद घटना की सूचना ढाब पुलिस को दी गई जहाँ ढाब थाना प्रभारी बमबम अपने दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। इधर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।

6 hrs ago
user_Koderma news
Koderma news
Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
6 hrs ago

कोडरमा के डोमचांच के ढाब थाना के जंगल से एक व्यक्ति का पेड़ मे लुंगी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद कोडरमा:डोमचांच के ढाब थाना क्षेत्र के जंगल से एक व्यक्ति का पेड़ मे लुंगी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ढाब के नावाडीह निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रुप मे हुई है। परिजनों ने बुधवार को सुबह 8 बजे बताया कि घर मे मामूली विवाद के बाद मृतक रविवार से हीं लापता हो गया था जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी और थाना मे सन्हा भी दर्ज कराया था। इसी दौरान आज भी परिजन जंगल की ओर खोज - बीन कर रहे थे जहाँ देखा गया की फंदे से शव झूल रहा है. जिसके बाद घटना की सूचना ढाब पुलिस को दी गई जहाँ ढाब थाना प्रभारी बमबम अपने दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। इधर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा। अवैध शराब के साथ पिकअप वैन व एक्सयूवी जब्त, तीन गिरफ्तार
    1
    कोडरमा। अवैध शराब के साथ पिकअप वैन व एक्सयूवी जब्त, तीन गिरफ्तार
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • एक बार फिर से विवादों में किड्जी विद्यालय ,फीस को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधक के बीच जमकर हुआ हंगामा #annpurnnadevi #kodermanagarpanchayat #jhumaritelaiyanagarparishad #domchanchnagarpanchayat #jharkhandupdates #spkoderma #KodermaNews #jhumaritelaiya #BJPJharkhand
    1
    एक बार फिर से विवादों में किड्जी विद्यालय  ,फीस को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधक के बीच जमकर हुआ हंगामा
#annpurnnadevi #kodermanagarpanchayat #jhumaritelaiyanagarparishad #domchanchnagarpanchayat #jharkhandupdates #spkoderma #KodermaNews #jhumaritelaiya #BJPJharkhand
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • थ्रेसर में अचानक से जाने से हुई मौत, यह घटना प्रयागराज बहरिया के मिझुरा गांव में गौतम परिवार का लड़का के साथ हुआ। इसीलिए सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि थ्रेसर में गेहूं झोंकते समय सतर्क रहे।
    1
    थ्रेसर में अचानक से जाने से हुई मौत, यह घटना प्रयागराज बहरिया के मिझुरा गांव में गौतम परिवार का लड़का के साथ हुआ। इसीलिए सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि थ्रेसर में गेहूं झोंकते समय सतर्क रहे।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-20 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, संजय कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक संख्या जे एच 01 जीबी 0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में आते ही उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बजरंगबली मंदिर के पास दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने मृतक युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द गांव निवासी अजहर अंसारी के बेटे मो मजहर अंसारी एवं युवती की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दोनों मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-20 पर हुआ।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, संजय कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक संख्या जे एच 01 जीबी 0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में आते ही उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बजरंगबली मंदिर के पास दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने मृतक युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द गांव निवासी अजहर अंसारी के बेटे मो मजहर अंसारी एवं युवती की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दोनों मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • मस्तानगंज में उत्पाद टीम की बड़ी कार्रवाई: सीएनजी टेंपो के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मस्तानगंज के समीप एक सीएनजी टेंपो को पकड़ा, जिसमें गुप्त तहखाने बनाकर विदेशी शराब छिपाकर लाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि झारखंड के गोविंदपुर की ओर से आ रहा यह टेंपो, बरेब के पास नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उत्पाद टीम ने पीछा जारी रखा और मस्तानगंज के पास टेंपो के पलट जाने के बाद उसे जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे बने सीक्रेट बॉक्स से कुल 26 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 16.5 लीटर बताई जा रही है। इस दौरान वाहन चालक सह तस्कर बलराम कुमार शाह, जो गिरिडीह जिले का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को झारखंड से लाकर बुधौल में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अवर निरीक्षक न्यूटन और सहायक अवर निरीक्षक सुमन भारती ने किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस
    1
    मस्तानगंज में उत्पाद टीम की बड़ी कार्रवाई: सीएनजी टेंपो के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मस्तानगंज के समीप एक सीएनजी टेंपो को पकड़ा, जिसमें गुप्त तहखाने बनाकर विदेशी शराब छिपाकर लाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि झारखंड के गोविंदपुर की ओर से आ रहा यह टेंपो, बरेब के पास नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उत्पाद टीम ने पीछा जारी रखा और मस्तानगंज के पास टेंपो के पलट जाने के बाद उसे जब्त कर लिया।
तलाशी के दौरान वाहन के पीछे बने सीक्रेट बॉक्स से कुल 26 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 16.5 लीटर बताई जा रही है।
इस दौरान वाहन चालक सह तस्कर बलराम कुमार शाह, जो गिरिडीह जिले का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को झारखंड से लाकर बुधौल में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अवर निरीक्षक न्यूटन और सहायक अवर निरीक्षक सुमन भारती ने किया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • गोविंदपुर मे हाथियों की खुनी तांडव मे एक महिला की मौत हो गई जिससे गांव मे दहशत का माहौल है सुनीए किया कुछ कह रहे हैं परिजन
    1
    गोविंदपुर मे हाथियों की खुनी तांडव मे एक महिला की मौत हो गई जिससे गांव मे दहशत का माहौल है सुनीए किया कुछ कह रहे हैं परिजन
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • कोडरमा सदर अस्पताल में पिछले पांच महीनों से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों ने बताया कि समय पर खून नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है और काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या और भी चिंता का विषय बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी व प्रक्रिया संबंधी कारणों से ब्लड बैंक बंद है, जिसे जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ब्लड की कमी का सबसे अधिक असर थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है। परिजनों ने जल्द से जल्द ब्लड बैंक चालू करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    1
    कोडरमा सदर अस्पताल में पिछले पांच महीनों से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों ने बताया कि समय पर खून नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है और काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या और भी चिंता का विषय बनी हुई है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी व प्रक्रिया संबंधी कारणों से ब्लड बैंक बंद है, जिसे जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ब्लड की कमी का सबसे अधिक असर थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है।
परिजनों ने जल्द से जल्द ब्लड बैंक चालू करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.