रजौली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक पर सवार दो लोगों की हुई मौके पर मौत रजौली के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई दुर्घटना रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-20 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, संजय कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक संख्या जे एच 01 जीबी 0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में आते ही उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बजरंगबली मंदिर के पास दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने मृतक युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द गांव निवासी अजहर अंसारी के बेटे मो मजहर अंसारी एवं युवती की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दोनों मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
रजौली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक पर सवार दो लोगों की हुई मौके पर मौत रजौली के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई दुर्घटना रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-20 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, संजय कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक संख्या जे एच 01 जीबी 0193
पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में आते ही उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बजरंगबली मंदिर के पास दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने मृतक युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द गांव निवासी अजहर अंसारी के बेटे मो मजहर अंसारी एवं युवती की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दोनों मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
- थ्रेसर में अचानक से जाने से हुई मौत, यह घटना प्रयागराज बहरिया के मिझुरा गांव में गौतम परिवार का लड़का के साथ हुआ। इसीलिए सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि थ्रेसर में गेहूं झोंकते समय सतर्क रहे।1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर डी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के पास एनएच-20 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, संजय कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक संख्या जे एच 01 जीबी 0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में आते ही उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह बजरंगबली मंदिर के पास दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने मृतक युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द गांव निवासी अजहर अंसारी के बेटे मो मजहर अंसारी एवं युवती की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दोनों मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।2
- मस्तानगंज में उत्पाद टीम की बड़ी कार्रवाई: सीएनजी टेंपो के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मस्तानगंज के समीप एक सीएनजी टेंपो को पकड़ा, जिसमें गुप्त तहखाने बनाकर विदेशी शराब छिपाकर लाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि झारखंड के गोविंदपुर की ओर से आ रहा यह टेंपो, बरेब के पास नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उत्पाद टीम ने पीछा जारी रखा और मस्तानगंज के पास टेंपो के पलट जाने के बाद उसे जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे बने सीक्रेट बॉक्स से कुल 26 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 16.5 लीटर बताई जा रही है। इस दौरान वाहन चालक सह तस्कर बलराम कुमार शाह, जो गिरिडीह जिले का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को झारखंड से लाकर बुधौल में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अवर निरीक्षक न्यूटन और सहायक अवर निरीक्षक सुमन भारती ने किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इस1
- *श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ: पांचवें दिवस की कथा बेला* हिसुआ प्रखंड के ग्राम लटावर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस की कथा बेला में पूज्य स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने नाम का महिमा का गुणगान करते हुए अजामिल चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने समुद्र मंथन, प्रहलाद चरित्र के साथ-साथ विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया और संक्षिप्त में श्री राम कथा और भगवान श्री कृष्ण का दिव्य जन्म प्रसंग श्रवण कराया। स्वामी जी ने कहा कि गुण और अवगुण सब के अंदर होता है, दुनिया में कोई भी मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। इसलिए सामने वाले की कमियों को नजर अंदाज करके संबंध निभाना सीखिए। उन्होंने कहा कि वाणी और विचार यह दोनों प्रोडक्ट हमारी खुद की कंपनी के हैं, जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी रखेंगे उतनी ही आपकी कीमत ज्यादा होगी। स्वामी जी ने कहा कि खुशी के फूल उन्ही की झोली में गिरते हैं जो अपनों से अपनों की तरह मिलते हैं। उन्होंने कहा कि दिखावा और झूठ बोलकर व्यवहार बनाने से अच्छा है सच बोलकर दुश्मन बना लो, तुम्हारे साथ कभी कोई विश्वास घात नहीं होगा। स्वामी जी ने विश्वास और भरोसे की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह उन ईंटों की तरह होता है जिन पर पूरी इमारत टिकी होती है, यदि एक भी ईट खिसक जाए या दरार पड़ जाए तो इमारत गिर जाती है। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियों बदलना असंभव लगे तब अपने मन की स्थिति को बदल लीजिए। स्वामी जी ने कहा कि जिंदगी तब बेहतर होती है जब हम खुश होते हैं, लेकिन जिंदगी तब बेहतरीन हो जाती है जब हमारी वजह से सब लोग खुश होते हैं। उन्होंने परिवार को मलिक बनकर नहीं माली बनकर संभालने की सलाह दी और कहा कि जो खयाल तो सबका रखना है पर अधिकार किसी पर नहीं जताना। स्वामी जी ने कहा कि जब हम अकेले हो तब अपने विचारों को संभाले और जब सबके बीच हो तब अपने शब्दों को संभाले। 💡1
- रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार नवादा खबर । नवादा शहर का न्यू अंसार नगर में अंडरपास खतरे की घंटी बनी हुई है । मेन सड़क से बड़े छोटे सहित बाइक ई - रिक्शा ऑटो का आना-जाना लगा रहता है । वहीं दूसरी ओर अंडरपास से बाइक ई- रिक्शा, ऑटो आते जाते रहता है । अंडरपास के नजदीक स्पीड ब्रेकर ना ट्रॉफीक पुलिस प्रशासन नहीं रहने के कारण दोनों तरफ से वाहन आ जाने से टकरा जाता है । जिसके कारण बड़ा हादसा होने का सबब बना रहता है । आए दिन सड़क हादसा होते रहता है। 7 अप्रैल बुधवार को ताजा घटना में ई-रिक्शा और बाइक आमने-सामने टकरा जाता है। जिससे बाइक सवार घायल हो जाता है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है । ऐसी घटना कई बार देखने को मिलता है । इसके पूर्व सड़क हादसा में कई लोग को जान चली गई है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन का अब तक आंखें नहीं खुली है। जिससे सड़क हादसा होने से बच सके।1
- कोडरमा। अवैध शराब के साथ पिकअप वैन व एक्सयूवी जब्त, तीन गिरफ्तार1
- एक बार फिर से विवादों में किड्जी विद्यालय ,फीस को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधक के बीच जमकर हुआ हंगामा #annpurnnadevi #kodermanagarpanchayat #jhumaritelaiyanagarparishad #domchanchnagarpanchayat #jharkhandupdates #spkoderma #KodermaNews #jhumaritelaiya #BJPJharkhand1
- कोडरमा सदर अस्पताल में पिछले पांच महीनों से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों ने बताया कि समय पर खून नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है और काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या और भी चिंता का विषय बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी व प्रक्रिया संबंधी कारणों से ब्लड बैंक बंद है, जिसे जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ब्लड की कमी का सबसे अधिक असर थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ रहा है। परिजनों ने जल्द से जल्द ब्लड बैंक चालू करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।1