टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी -स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी - स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि गोस्वामी, मनोज देवलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

- टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी -स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी - स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि गोस्वामी, मनोज देवलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।1
- दिगौड़ा में कई रास्तों पर नालियों का कीचड़ जमा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों को निकलने में हुई परेशानी, वीडियो आया सामने1
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दी जिले और देश वासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं टीकमगढ़ में हर्षो उल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की1
- गुगरवारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस गुगरवारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगरवारा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।1
- जतारा में बाइक और स्कूटी पर निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर जतारा में बाइक और स्कूटी पर निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर जतारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जतारा में अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में किसी ने बाइक तो किसी ने स्कूटी और बुलेट पर सवार होकर हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा जतारा कुंड पहाड़ी से प्रारंभ हुई, जो जतारा के मुख्य मार्केट से होते हुए कनेरा पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत स्कूटी से पहुंचीं, जबकि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बाइक व अन्य वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।4
- शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजोरठा में हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न लोकेशन लिधौरा मध्यप्रदेश । रिपोर्टर अनिल मिश्रा । शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजोरठा में हर साल की भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न । टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील केक शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजरोठा में हर साल की भांति इस वर्ष भी 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती माता की पूजा अर्चना की इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार प्रजापति के द्वारा ध्वाजा रोहण किया गया जिसमें बच्चों ने राष्ट्र गीत व राष्ट्र गान की सुंदर प्रस्तुति दी इसी कार्यक्रम को आगे बडा़ते हुऐ छोटे बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीतों नाटकों के माध्यम से सभी अतिथियों व ग्राम बासियों के मन में देश प्रेम की भावना प्रबल कर राष्ट्र के प्रति समर्पिण भाव प्रकट किया गया शहीद वीरों के बलिदान गाथाओं को राष्ट्र गीतों के माध्यम से लोगों के ह्रदय में देश भक्ति जगाने के लिए मिसाल बनी अतिथियों के द्वारा बच्चों के सुंदर प्रस्तुति के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए तालीयां बजाते हुए उनका उत्साह बड़ाया जिस पर प्रधानअध्यापक ने छोटे बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया जिससे बच्चों का मनोबल बना रहे भविष्य और उन्नति कर देश के प्रति समर्पण भाव बना रहे कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक चिरंजी लाल सूत्रकार ,पूर्व प्रधानाध्यापक यासीन खान ,रामसिंह घोष, ओपेंन्द्र सिंह धाकड़, अतिथि शिक्षक वीरेंद्र कुशवाहा, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार प्रजापति मंगल यादव रामपाल कुशवाहा एव गांव के सभी नागरिक उपस्थिति सराहनीय रही4
- शासकीय प्राथमिक शाला छिदारा में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शासकीय प्राथमिक शाला छिदारा में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पलेरा (टीकमगढ़)। संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलेरा के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला छिदारा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके उपरांत गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान का गायन कर तिरंगे को सलामी दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया और बच्चों को राष्ट्रहित व शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों की रही भारी उपस्थिति इस राष्ट्रीय उत्सव में गांव के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।1
- टीकमगढ़ में स्पीड़ इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ती गानों पर छोटे-छोटे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति टीकमगढ़ में स्पीड़ इंग्लिश मीडियम स्कूल में 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ती गानों पर छोटे-छोटे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति1