Shuru
Apke Nagar Ki App…
patna paliganj Sidhipur Dahiya panchayat Gausganj paliganj / Gausganj
Alim alam Alam
patna paliganj Sidhipur Dahiya panchayat Gausganj paliganj / Gausganj
More news from बिहार and nearby areas
- paliganj / Gausganj3
- अरवल। कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 कलेर के समीप देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रकाश सिंह, ग्राम प्रतापनगर, थाना कलेर के रूप में हुई है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे पटना–औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह तक जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कलेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। समाचार प्रेषण तक मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो सका था।2
- Post by Jitendra Kumar1
- Aadhar card se personal loan Apply kaise kare1
- आरा। आरा में शादी में डांस के दौरान डांसर ने सिक्का निगल लिया। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उसे आरा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला का है। जहाँ की आए हुए एक शादी समारोह के बारात में नाच का प्रोग्राम चल रहा था बताया जा रहा है कि डांसर बंगाल की है। डांसर के सिक्का निगलते ही शादी में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। डांसर को अस्पताल ले जाने के बाद प्रोग्राम को रोक दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला कलाकार कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान कुछ दर्शक उत्साह में आकर उसके पास पहुंचे और उसे सिक्के देने लगे। दर्शकों की ओर से दिए गए सिक्कों में से एक सिक्का कलाकार ने मुंह में रख लिया, जो अचानक उसके गले के अंदर चला गया। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद मंच पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डांस पार्टी के संचालक और महिला डांसर के पति ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिक्का गले में फंसा हुआ है या पेट के अंदर चला गया है।3
- जहानाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत से शनिवार को भारी हंगामा हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र में मां सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई, जो एसबीआई बैंक के पास स्थित है। मृतका की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता धरनई गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुशबू कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन संभव नहीं होने की बात कहकर किसी निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई। हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में मृतका के भाई समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इस कार्रवाई से परिजनों में और नाराजगी फैल गई। उनका कहना है कि वे न्याय की मांग कर रहे थे, फिर उन्हें ही क्यों पकड़ा गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर पुलिस सुरक्षा में अस्पताल छोड़कर चले गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई।1
- आरा पुरानी पुलिस लाइन मोड़ पर एक #टेम्पोचालक के #आत्मदाह के विरोध में #आराDTO.के खिलाफ #आक्रोशमार्च. आरा रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर प्रतिरोध सभा को संबोधित करते भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, ऐक्टू के जिला प्रभारी बालमुकुंद चौधरी, टेम्पो चालक संघ अध्यक्ष किरण प्रसाद,राजु खान,आइसा नेता रौशन कुशवाहा व अन्य.1
- आरा। होली पर्व को देखते हुए जिलापदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर आरा के रास्ते हाजीपुर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 13-02-2026 को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर से एक महिंद्रा कंपनी के बोलेरो में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। (रिपोर्टर जितेंद्र कुमार ) बोलेरो पर निबंधन संख्या BR01PF-0585 अंकित पाया गया, वाहन के चालक गणेश कुमार, पे०-कैलाश सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार, जिला-वैशाली, राज्य-बिहार, के साथ रवि शंकर कुमार, पे०-रामगुलम सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार , जिला-वैशाली, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से Officer’s Choice whisky 180 ml का 1008 पीस जो की कुल 1008 पीस में 181.440 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 02 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से हाजीपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।4