उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के सहयोगी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। 31 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार निशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है और NDA के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का प्रयास करेगी। हालांकि, सीटों और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के सहयोगी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। 31 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार निशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है और NDA के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का प्रयास करेगी। हालांकि, सीटों और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
- उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी NDA के साथ उतरने की तैयारी में JDU! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के सहयोगी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। 31 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार निशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है और NDA के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का प्रयास करेगी। हालांकि, सीटों और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।1
- सुगौली थाना परिसर में दिखाया गया एकता परेड का लाइव टेलीकास्ट, देश के जवानों की एकता प्रधानमंत्री ने किया सैल्यूट।1
- मझौलिया थाना परिसर में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण, चार विद्यालयों के बच्चे हुए शामिल बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को मझौलिया थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता परेड एवं सामूहिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्मिक एवं कल्याण, पटना के पत्रांक संख्या 215 के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। इसमें श्री गोपीनाथ ज्ञान दर्शन शिशु विद्या मंदिर, ए.एच. होली मिशन, आर.पी. मेमोरियल तथा एल.एन. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय एकता की झलक देखी।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और अखंडता में निहित है। भाषा, धर्म और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारा ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता के मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों सहित विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4
- विद्यालय तलवारबाजी (फेसिंग) प्रतियोगिता -2026 का बेतिया में समापन हुआ। 31 October. प्रभारी खेल पदाधिकारी माननीय श्री राकेश कुमार ने खिलाड़ीयो को मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया। 31.10.2026.1
- वर्दी में दिखा छठी मैया का भक्तिभाव, थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने छठ गीत प्रस्तुत कर बांधा समां जगदीशपुर। ईश्वरशांति कॉलेज में आयोजित वीसी के कार्यक्रम के दौरान एक अलग ही सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने छठ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पुलिस की वर्दी में छठी मैया की महिमा का गुणगान करते थानाध्यक्ष का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। छठ गीत की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। छठ बिहार की लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस पर्व से जुड़े गीतों में श्रद्धा, समर्पण और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। थानाध्यक्ष नीतेश कुमार की इस प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि पुलिस अधिकारी भी अपनी व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव रखते हैं। कार्यक्रम में उनकी छठ गीत की प्रस्तुति चर्चा का विषय बनी रही।1
- मिष्ठान प्रतिष्ठानों एवं स्वीट मेकिंग यूनिट के साथ होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का जिलेभर में एक साथ औचक निरीक्षण।* * *जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अनुमंडलों में चला विशेष जांच अभियान, साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की हुई जांच।* *बगहा में अनियमितता मिलने पर 13 दुकानें बंद करने का निर्देश, 9 दुकानों को जारी किया गया नोटिस।* *अगले निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर कराई जाएगी प्रयोगशाला जांच, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई।* बेतिया। जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिले के सभी अनुमंडलों में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत मिष्ठान प्रतिष्ठानों, स्वीट मेकिंग यूनिट, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की गहनता से जांच की गई। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर 8 दुकानों तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाने पर एक दुकान को नोटिस जारी किया गया।1
- रफ्तार का खूनी तांडव! ट्रक ने टेंपो को बनाया निशाना, मां-बेटे समेत चार की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, छपरा-रेवा एनएच-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान सवारी से भरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान टेंपो चालक आशीष कुमार, उनके ममेरे भाई अमन कुमार, अनु कुमारी और उनके पुत्र ऋषभ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनु कुमारी अपने पति विशाल कुमार और दो बच्चों के साथ लुधियाना से छपरा पहुंची थीं। इसके बाद पूरा परिवार टेंपो से अपने घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही एक भीषण हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। इस दुर्घटना में अनु के पति विशाल कुमार और उनकी एक पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। एक ट्रक की तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश ने चार जिंदगियां छीन लीं, जबकि एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।1
- हत्या या हादसा? सिर के पीछे गोली जैसा निशान, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया! पत्नी और तीन मासूम बेटियों के सुनहरे भविष्य का सपना लेकर रोजी-रोटी कमाने निकले 35 वर्षीय इम्तेयाज अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुशहवा चौक के समीप उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने जैसा निशान मिला है। परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, यह हत्या है या किसी दुर्घटना का नतीजा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतक की पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा गांव निवासी हजरत अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र इम्तेयाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इम्तेयाज मुर्गे का मांस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार की सुबह भी सब कुछ रोज की तरह सामान्य था। उन्होंने पत्नी के हाथों बना खाना खाया और मुर्गा लाने के लिए अपनी बाइक से घर से निकल पड़े। लेकिन किसे पता था कि परिवार की खुशियों और जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाने वाला यह शख्स अब कभी घर वापस नहीं लौटेगा। कुछ ही देर बाद कुशहवा चौक के समीप इम्तेयाज का शव मिलने की खबर सामने आई। जब शव घर पहुंचा और परिजनों ने सिर से खून निकलता देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सिर के पिछले हिस्से में दाहिनी तरफ गोली लगने जैसा निशान दिखाई देने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई और तत्काल मटियरिया थाना पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर सरफराज अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता हजरत अंसारी का साफ कहना है कि उनके बेटे को गोली मारी गई है। वहीं, पत्नी हाजरा खातून ने एक ऐसी बात बताई है, जिसने इस पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। पत्नी के मुताबिक, इम्तेयाज अक्सर कहते थे कि जब से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया है, तब से कई लोग उनसे नाराज हैं और उनके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि कहीं कारोबार से जुड़ी रंजिश तो इस मौत की वजह नहीं बनी? हालांकि, पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सरफराज अहमद के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इम्तेयाज अपने पीछे पत्नी हाजरा खातून और तीन मासूम बेटियों जेबा खातून, अफरीन खातून और जोया खातून को छोड़ गए हैं। जरा सोचिए, जिन बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए पिता दिन-रात मेहनत करता था, आज उन्हीं बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। जिस घर में पिता की वापसी का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा है। तीन मासूम बेटियां शायद अभी यह भी नहीं समझ पा रही होंगी कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। फिलहाल, इम्तेयाज की मौत कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है। क्या उन्हें सचमुच गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया? क्या कारोबार की दुश्मनी इस घटना की वजह बनी? या फिर किसी दुर्घटना में उनकी जान गई? इन तमाम सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की निष्पक्ष जांच से ही सामने आएंगे। लेकिन इस बीच एक परिवार उजड़ चुका है और तीन मासूम बेटियों की दुनिया वीरान हो गई है।1