वन विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा वन विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। वन विभाग की ओर से इस पिकअप जीप को जब्त कर लिया है। वहीं, अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वन विभाग को अवैध खैर के कटान की सूचना मिली, जिसके चलते वन विभाग की टीम कुड्डी के जंगल झलेड़ा जंगल में पहुंची। इस दौरान एक पिकअप जीप आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन चालक ने जीप नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने इस पिकअप जीप का पीछा किया और इसे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के समीप पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि जीप चालक द्वारा वन कर्मियों पर भी जीप चढ़ाने का प्रयास किया है। अब वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पिकअप जीप से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख तक बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।
वन विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा वन विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। वन विभाग की ओर से इस पिकअप जीप को जब्त कर लिया है। वहीं, अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वन विभाग को अवैध खैर के कटान की सूचना मिली, जिसके चलते वन विभाग की टीम कुड्डी के जंगल झलेड़ा जंगल में पहुंची। इस दौरान एक पिकअप जीप आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन चालक ने जीप नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने इस पिकअप जीप का पीछा किया और इसे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के समीप पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि जीप चालक द्वारा वन कर्मियों पर भी जीप चढ़ाने का प्रयास किया है। अब वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पिकअप जीप से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख तक बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किया जाने वाला लोगो डिजाइन केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक महत्व, पारंपरिक स्वरूप, सांस्कृतिक झलक, स्थानीय पहचान तथा लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को दर्शाने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोगो केवल हाथ के माध्यम से ही तैयार किया होना चाहिए तथा एआई द्वारा तैयार लोगो मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर डिजाइन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन उचित ईनामी राशि प्रदान करेगा। जिनमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 51 सौ, तृतीय पुरस्कार 21 सौ रूपये का रहेगा। इसके अतिरिक्त 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं छात्र आगामी 10 मार्च तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय को डिजाइन किया हुआ लोगो प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत लोगो का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा बेहतरीन लोगो डिजाइन को मेले का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा।1
- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।1
- Post by Vishal Sagar1
- Post by Dinesh Kumar1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में बुधवार (25 फरवरी 2026) को दोपहर करीब 1:30-2:30 बजे एक सनसनीखेज हत्या हुई। आरोपी प्रदीप धीमान (पति) ने अपनी पत्नी पूनम के लिव-इन पार्टनर/प्रेमी सुनील उर्फ गाबा उर्फ सुरेंद्र (उम्र 28 वर्ष) को दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य तथ्य: कारण: डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम उसके प्रेमी सुनील के साथ फरार हो गई थी और लिव-इन में रहने लगी थी। प्रदीप इसे बदला मानकर परेशान था और पुरानी रंजिश थी। घटना: सुनील अपनी बाइक पर बाजार से गुजर रहा था। प्रदीप बाइक पर आया, पीछे से गोली मारी (कमर/शरीर में), सुनील गिरा तो पास जाकर कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। कुल 2 गोलियां मारी गईं (कुछ रिपोर्ट्स में तीसरी का जिक्र भी)। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें भगदड़ मची। बाद की घटनाएं: हत्या के तुरंत बाद प्रदीप ने बाइक पर चलते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली, गालियां दीं, बदला बताया और पत्नी पूनम को भी मारने की धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ (आईडी: 'मौत का खौफ 302')। गिरफ्तारी: गुरुवार (26 फरवरी 2026) को पुलिस ने प्रदीप को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया। सरेंडर के दौरान उसने फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर तमंचा तानकर बीड़ी सुलगाई और ड्रामा किया। पुलिस ने 3 तमंचे बरामद किए।1
- हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन... कहा- हिमाचल में संवैधानिक संकट, पुलिस कार्रवाई पर भी खड़े किए सवाल हिमाचल भाजपा ने लोकभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश में गंभीर संवैधानिक संकट की बात कही गई है. BJP ने AI इंपैक्ट समिट से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप का आरोप लगाया. इसके अलावा पुलिस तंत्र के राजनीतिक इस्तेमाल से प्रदेश में गंभीर संवैधानिक संकट पैदा होने की भी बात कही. BJP ने ज्ञापन में कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय का राजनीतिक इस्तेमाल हुआ है. मुख्यमंत्री कार्यालय और हिमाचल सदन को अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने के रूप में प्रयोग किया गया. भाजपा ने राज्यपाल को बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस का राजनीतिक हित साधने के लिए इस्तेमाल किया गया है. ज्ञापन में केंद्र सरकार के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग उठायी गई है. इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है. VO -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एआई इंपैक्ट सम्मिट में दुनिया भर के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे थे. अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित रूप से नग्न होकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच देश के विरुद्ध तक पहुंच गई है. मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट के साथ हिमाचल आई. रोहड़ू में कांग्रेस नेता के नाम पर कमरा बुक किया गया था और वहीं से आरोपियों को हिरासत में लिया गया. जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि अरेस्ट वारंट लेकर कार्रवाई करने पहुंची दिल्ली पुलिस को राज्य पुलिस ने डिटेन कर दिया और आरोपियों को 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश न कर पाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी सरकार के आदेशों का पालन करते हुए कानून के विरुद्ध काम कर रहे हैं। एसीजेएम से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद भी दिल्ली पुलिस को फिर रोका गया. उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर इतिहास में पहली बार सारे नियमों को तार-तार कर दिया गया. पूरी रात प्रदेश पुलिस केवल दिल्ली पुलिस को रोकने में लगी रही. नैतिकता और नियमों के अनुसार इंटर-स्टेट मामलों में राज्य सरकारों को सहयोग करना पड़ता है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और पूरे अमले पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिए है. बाइट -- जय राम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष3
- वन विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। वन विभाग की ओर से इस पिकअप जीप को जब्त कर लिया है। वहीं, अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि वन विभाग को अवैध खैर के कटान की सूचना मिली, जिसके चलते वन विभाग की टीम कुड्डी के जंगल झलेड़ा जंगल में पहुंची। इस दौरान एक पिकअप जीप आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। लेकिन चालक ने जीप नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने इस पिकअप जीप का पीछा किया और इसे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी के समीप पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि जीप चालक द्वारा वन कर्मियों पर भी जीप चढ़ाने का प्रयास किया है। अब वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पिकअप जीप से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख तक बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।1