Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोहतास: रोहितेश्वर धाम महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, सीएम को मुख्य अतिथि बनाने के लिए डीएम से मिले ट्रस्ट के सदस्य! पत्रकार दिनेश तिवारी
REPUBLIC LIVE NEWS DINESH TIWARI
रोहतास: रोहितेश्वर धाम महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, सीएम को मुख्य अतिथि बनाने के लिए डीएम से मिले ट्रस्ट के सदस्य! पत्रकार दिनेश तिवारी
More news from बिहार and nearby areas
- रोहतास: कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवम्बर को होगा आयोजन, रोहितेश्वर धाम को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की उठी मांग! पत्रकार दिनेश तिवारी1
- आस्था और श्रद्धा के साथ माँ दुर्गा को दी गई विदाई, टेकरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब चेनारी (रोहतास)। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरमाबाद के टेकरी गांव में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद श्रद्धा और आस्था के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। भक्तों ने माँ दुर्गा के जयकारे लगाए और सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार, वार्ड सदस्य अशोक जायसवाल, मुखिया पासवान, गोलू कुमार, रोहित कुमार यादव, चंदन कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर धार्मिक उत्साह के साथ विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। ग्रामीणों के सहयोग और आपसी भाईचारे के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने माँ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। संवाददाता : गुड्डू शर्मा चेनारी, रोहतास (बिहार)2
- चार महीना से वेतन नहीं मिलने के कारण कस्तूरबा बालिका विद्यालय के कर्मियों का हुआ बुरा हाल! रोहतास : जिला के कस्तूरबा बालिका विद्यालय के सचिव विनोद पासवान से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार महीना से वेतन नहीं मिलने से स्कूल से संबंधित सभी कर्मियों का दयनीय स्थिति हो गई है! हालांकि मैं काफी बार जिला शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाया लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन भी मिला है हालात यहां तक खो गई है की राशन दुकानदार वाले ने राशन देना भी बंद कर दिया ऐसी स्थिति परेशानियों का आलम बहुत बड़ा हो गया है विशेष जानकारी के लिए लिए देखे पूरी खबर1
- डुमरा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या मामले में एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने दी जानकारी डुमरा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या मामले में एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने दी जानकारी करगहर (रोहतास)। डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है। एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। मालूम हो कि करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पिछले दिनों जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पुत्र अभिमन्यु तिवारी ने करगहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में ओमप्रकाश शर्मा उर्फ नन्नू शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया था। साथ ही तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पर शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है। हालांकि, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- कैमरे में कैद हुआ बनारस एयर शो का सबसे शानदार नज़ारा! आज का1
- #hindumuslim #masjid #viralreels #awaazebharat #trandingreel1
- रोहतास: रोहितेश्वर धाम महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, सीएम को मुख्य अतिथि बनाने के लिए डीएम से मिले ट्रस्ट के सदस्य! पत्रकार दिनेश तिवारी1
- सासाराम के दुर्गा कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर डूबा, सड़क जाम सासाराम के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर के डूबने की घटना सामने आई है। डूबने वाला किशोर करपुरवा गांव निवासी लालबाबू शाह का पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।3