logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों की जांच और पुराने मीटर लगाने की मांग रिसाली। छत्तीसगढ़ के रिसाली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जास रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के रिसाली कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में दो से तीन गुना तक वृद्धि देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि मीटर बदलने से पहले उपभोक्ताओं को न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग का सत्यापन कराया गया। इससे उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। आम परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। लोगों की शिकायत है कि उनकी बिजली खपत पहले जैसी ही है, लेकिन बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग से मांग की कि जिन उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जारी हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, उन्हें उचित राहत प्रदान की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े किसी भी निर्णय में उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। यदि विभाग लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं करता और मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तो आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए। पार्टी ने उम्मीद जताई कि बिजली विभाग आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा।

2 hrs ago
user_Anil Bhatt
Anil Bhatt
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों की जांच और पुराने मीटर लगाने की मांग रिसाली। छत्तीसगढ़ के रिसाली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जास रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के रिसाली कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में दो से तीन गुना तक वृद्धि देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने

कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि मीटर बदलने से पहले उपभोक्ताओं को न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग का सत्यापन कराया गया। इससे उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। आम परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। लोगों की शिकायत है कि उनकी बिजली खपत

पहले जैसी ही है, लेकिन बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग से मांग की कि जिन उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जारी हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, उन्हें उचित राहत प्रदान की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े किसी

भी निर्णय में उपभोक्ताओं की सहमति और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। यदि विभाग लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं करता और मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तो आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए। पार्टी ने उम्मीद जताई कि बिजली विभाग आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    1
    *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
*नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,, पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
    1
    हर पटवारी घूसखोर नहीं होता पटवारी ने कह दी बड़ी बात,,,
पदोन्नति और वेतन विसंगति की दो सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। सोमवार को जिले के पटवारी बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की सोमवार की शाम 5:00 पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मेरी जानकारी के अनुसार बिलासपुर, सौमवार 3 अगस्त 2026/मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भोजपुरी ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस सफलता में प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री दीनदयाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सतत प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन संभव हो सका। इस कार्य में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश मानवटकर का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उत्पादन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
    1
    भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की

भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की
सोमवार की शाम 5:00 पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मेरी जानकारी के अनुसार
बिलासपुर, सौमवार 3 अगस्त 2026/मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भोजपुरी ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है।
मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस सफलता में प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री दीनदयाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सतत प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन संभव हो सका। इस कार्य में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश मानवटकर का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उत्पादन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
  • कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan
    1
    कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan 
कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • चकरभाठा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ गंभीर रूप से घायल जिसे पहुंचा चकरभाठा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ गंभीर रूप से घायल जिसे पहुंचाया गया सिम्स अस्पताल सोमवार की दोपहर 2: 48 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक रेलवे के कर्मचारियों से चकरभाठा पुलिस को फोन से सूचना प्राप्त हुई की चकरभाठा रेलवे स्टेशन में एक यात्री लोकल ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है डायल 112 को फोन नहीं लग रहा है कृपया घायल यात्री को जल्द से जल्द अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करें सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने छेत्र के नामी समाज सेवक ईश्वर यादव से संपर्क किया और बताया कि थाना की डायल 112 वाहन दुरुस्त ग्रामीण क्षेत्र में इवेंट में गई हुई है और थाना की पेट्रोलिंग वाहन भी अन्य काम से बाहर गई हुई है कृपया घायल यात्री को किसी अन्य साधन की व्यवस्था से अस्पताल ले जाने में मदद करे सूचना मिलते ही समाज सेवक ईश्वर यादव घटनास्थल चकरभाठा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां एक रेलवे का कर्मचारी मिला जिसने पुलिस को सूचना दी थी वह मौजूद था जिसने बताया कि सोमवार की दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही लोकल ट्रेन से यह यात्री गिरकर पटरी के बीच में पड़ा हुआ था ट्रेन जाने के बाद देखा गया तो वह जीवित था जिसे उठा कर रेलवे ट्रेक से बाहर लाया गया जिसे अस्पताल मेंंजवाने के लिए डायल 112 की मदद मांगी गई तो वह उपलब्ध न होने से यात्री 1 घंटे तक घटना स्थल पर पड़ा हुआ था घायल यात्री के सर एवं पीठ में गंभीर चोटे आए थी जिसके शरीर से खून बह रहा था क्योंकि घायल यात्री होश में था तो उसने अपना नाम गिरधर यादव पता ग्राम नागपुर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया जिस समाज सेवा ईश्वर यादव ने एक सवारी ऑटो में अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई इस दौरान डायल 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची इसके बाद घायल यात्री को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है एवं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है
    1
    चकरभाठा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ गंभीर रूप से घायल जिसे पहुंचा
चकरभाठा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ गंभीर रूप से घायल जिसे पहुंचाया गया सिम्स अस्पताल 
सोमवार की दोपहर 2: 48 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक रेलवे के कर्मचारियों से चकरभाठा पुलिस को फोन से सूचना प्राप्त हुई की चकरभाठा रेलवे स्टेशन में एक यात्री लोकल ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है डायल 112 को फोन नहीं लग रहा है कृपया घायल यात्री को जल्द से जल्द अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करें 
सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने छेत्र के नामी समाज सेवक ईश्वर यादव से संपर्क किया और बताया कि थाना की डायल 112 वाहन दुरुस्त ग्रामीण क्षेत्र में इवेंट में गई हुई है और थाना की पेट्रोलिंग वाहन भी अन्य काम से बाहर गई हुई है कृपया घायल यात्री को किसी अन्य साधन की व्यवस्था से अस्पताल ले जाने में मदद करे सूचना मिलते ही समाज सेवक ईश्वर यादव घटनास्थल चकरभाठा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां एक रेलवे का कर्मचारी मिला जिसने पुलिस को सूचना दी थी वह मौजूद था जिसने बताया कि सोमवार की दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही लोकल ट्रेन से यह यात्री गिरकर पटरी के बीच में पड़ा हुआ था ट्रेन जाने के बाद देखा गया तो वह जीवित था जिसे उठा कर रेलवे ट्रेक से बाहर लाया गया जिसे अस्पताल मेंंजवाने के लिए डायल 112 की मदद मांगी गई तो वह उपलब्ध न होने से यात्री 1 घंटे तक घटना स्थल पर पड़ा हुआ था घायल यात्री के सर एवं पीठ में गंभीर चोटे आए थी जिसके शरीर से खून बह रहा था क्योंकि घायल यात्री होश में था तो उसने अपना नाम गिरधर यादव पता ग्राम नागपुर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया जिस समाज सेवा ईश्वर यादव ने एक सवारी ऑटो में अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई 
इस दौरान डायल 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची इसके बाद घायल यात्री को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है एवं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.