देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार देवरिया जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 29 हजार रुपये नगद, कई बैंक खातों की पासबुक और चेकबुक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन गेमिंग खिलाने के नाम पर लोगों से अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाते थे। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बैंक खातों में मौजूद करीब 1 लाख 25 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। एसपी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें, अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस कार्रवाई में श्रीरामपुर थाना और एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार देवरिया जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 29 हजार रुपये नगद, कई बैंक खातों की पासबुक और चेकबुक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन गेमिंग खिलाने के नाम पर लोगों से अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाते थे। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बैंक खातों में मौजूद करीब 1 लाख 25 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। एसपी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें, अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस कार्रवाई में श्रीरामपुर थाना और एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 07.05.2026 को थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 कृष्णकान्त, आरक्षी आशीष यादव, महिला आरक्षी कंचन यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी अंशिका यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी काजल यादव व रिक्रूट महिला आरक्षी जयंती तिवारी द्वारा प्रत्युष बिहार स्कूल रामचक में छात्र/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना भाटपार रानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, आरक्षी प्रीतम कुशवाहा, आरक्षी अमित कुमार व महिला आरक्षी अंजू कुमारी द्वारा क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।2
- कुशीनगर में बदला मौसम, ओलावृष्टि से सब्जी किसानों को झटका कुशीनगर। जिले के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। आसमान से गिरे ओलों ने खेतों में तैयार खड़ी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस मौसमीय मार से किसान परेशान और चिंतित नजर आए। शाम करीब होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर काले बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और उसके साथ ओले गिरने लगे। कई गांवों में कुछ मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। खेतों में लगी लौकी, तरोई, भिंडी, मिर्च, टमाटर और अन्य सब्जियों की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल कटाई और बिक्री के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने बताया कि तेज बारिश और ओलों के कारण कई जगह सब्जियों की बेलें टूट गईं, जबकि खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार मौसम में बदलाव इतना तेज था कि लोग संभल भी नहीं पाए। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर ओलावृष्टि का वीडियो बनाते नजर आए। बच्चों में जहां ओले गिरने को लेकर उत्साह दिखा, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और किसान आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भी चिंतित हैं।1
- बंगाल के नागरिक का भाव देख आप समझ जाएंगे कि ये जीत कितनी ज़रूरी थी “बंगाल की मुस्कान बता रही—ये जीत कितनी खास थी!” सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, चेहरों पर खुशी और आंखों में उम्मीद… बंगाल के नागरिकों का उत्साह साफ बता रहा है कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि विश्वास और बदलाव की बड़ी दस्तक है। जश्न ऐसा, मानो जनता ने अपना सपना जीत लिया हो। #BengalVictory #जनादेश #HistoricWin #बंगाल_की_आवाज1
- हाटा, कुशीनगर में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को दबोचा है। इनमें 20 साल का एक युवक कुशीनगर और 23 साल का दूसरा बाराबंकी का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।1
- *जिला अस्पताल में गार्ड की बदसलूकी आई सामने, तीमारदारों को पीटा1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक आईएसआई कनेक्शन के खुलासे से हड़कंप मच गया है। इस मामले में जुड़े परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरी कहानी बताई, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।1
- कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में सुनीता शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने 713 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी विजय ने क्षेत्र की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। यह जीत जनता के विश्वास, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।1
- परसौन में युवक पर कार चढ़ाने के प्रयास का वीडियो वायरल.. कुशीनगर जनपद के तमकुही थाना क्षेत्र के ग्राम परसौन में एक सरकारी शिक्षक और स्थानीय व्यक्ति के बीच हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। विद्यालय से अनुपस्थिति की जानकारी लेने पहुंचे संदीप पांडे नामक व्यक्ति पर कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगा है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक आरोपी अध्यापक का पक्ष सामने नहीं आ सका है, जिससे घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। घटनाक्रम और विधिक पहलू वायरल वीडियो में एक कार चालक (जिसे स्थानीय लोग शिक्षक बता रहे हैं) को एक व्यक्ति के करीब से तेजी से गाड़ी निकालते हुए देखा जा सकता है। कानूनी रूप से, किसी भी विवाद में दोनों पक्षों की बात सुनना अनिवार्य होता है। पीड़ित का आरोप: उनका कहना है कि शिक्षक ने जानबूझकर उन पर हमला किया। अध्यापक का मौन: घटना के बाद से ही संबंधित शिक्षक का बयान उपलब्ध नहीं हो पाया है। नियमों के अनुसार, शिक्षक का पक्ष आने पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी कि क्या यह एक आकस्मिक घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला। तहरीर और कानूनी प्रक्रिया पीड़ित संदीप पांडे ने अभी तक थाने में औपचारिक तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि वे कानूनी राय लेने के साथ-साथ इस बात का भी इंतजार कर रहे हैं कि आरोपी शिक्षक अपनी सफाई में क्या कहते हैं। निष्पक्ष जांच की मांग: कानून के जानकारों का कहना है कि पुलिस को दोनों पक्षों के बयानों और वीडियो की फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचना चाहिए। विभागीय कार्रवाई: यदि शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी, लेकिन उन्हें भी अपना पक्ष रखने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। संतुलित जांच की आवश्यकता परसौन के ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है। जहाँ एक पक्ष इसे सुरक्षा और मर्यादा के उल्लंघन का मामला मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष शिक्षक के पक्ष का इंतजार कर रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।निष्कर्ष: तमकुहीराज पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि तहरीर मिलने और दोनों पक्षों की जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह समाचार रिपोर्ट वर्तमान में उपलब्ध वायरल वीडियो और पीड़ित के दावों पर आधारित है। आरोपी शिक्षक का पक्ष प्राप्त होने पर उसे प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। शिक्षक राजकुमार चौबे का पक्ष: दूसरी ओर, शिक्षक राजकुमार चौबे ने संदीप पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'फर्जी जांच टीम' बताकर विद्यालय में तांडव मचाने का दावा किया है। शिक्षक के अनुसार, संदीप पांडे ने 6-7 अज्ञात लोगों के साथ जबरन स्कूल में घुसकर सरकारी अभिलेख फाड़े, मिड-डे मील की सामग्री से छेड़छाड़ की और स्टाफ को धमकाया। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए शिक्षक ने कहा कि संदीप पांडे ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोका और उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए उन्होंने वहां से निकलने का प्रयास किया। शिक्षक ने इसे पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली का प्रयास बताते हुए थाने में जवाबी तहरीर दी है।1