निवाली में अकीदत और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत निवाली में अकीदत और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत निवाली 26 अगस्त बुधवार ( सुनील सोनी) उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस की शुरुआत मुख्य रूप से हाजी कॉलोनी से हुई, जहां शुरुआत में ही निवाली सदर ने सरपरस्त कमेटी के सदस्यों को पुष्प माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सरकार की आमद के नारों और लहराते हुए इस्लामिक झंडों के साथ जुलूस आगे बढ़ा। यह जुलूस नगर के मुख्य और पारंपरिक मार्गों जैसे पलसूद रोड, सुभाष मार्केट और सब्जी मार्केट से होते हुए गुजरा। सब्जी मार्केट से होते हुए जुलूस सेंधवा रोड स्थित हजरत काले खां सरकार की बारगाह पहुंचा, जहाँ पर बारगाह में अकीदत के फूल पेश किए गए और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ के साथ फातिहा ख्वानी की गई। फातिहा के बाद जुलूस पुनः सेंधवा रोड से होते हुए अपनी शुरुआत की जगह यानी हाजी कॉलोनी पहुंचा। जुलूस के स्वागत में पूरे रास्ते भर खास इंतजाम देखने को मिले। नगर में कई जगह पर जुलूस और उसमें शामिल जायरीनों पर पुष्प वर्षा कर कौमी एकता के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं नबी की आमद की खुशी में समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर मिठाई, केक और अन्य खाद्य सामग्रियां प्रसादी के रूप में बांटी गईं।इस बार भी जुलूस में बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। बच्चे हाथों में रंग-बिरंगे इस्लामिक झंडे थामे और झूमते नजर आए। पूरे रास्ते भर लोग मजहबी तरानों और नातों पर झूमते हुए और नबी की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। अंत में हाजी कॉलोनी में जुलूस के समापन पर दरूदो-फातिहा पढ़ी गई, जिसके बाद देश में अमन, चैन और आपसी शांति की विशेष दुआ के साथ यह भव्य आयोजन पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ
निवाली में अकीदत और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत निवाली में अकीदत और उत्साह के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत निवाली 26 अगस्त बुधवार ( सुनील सोनी) उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस की शुरुआत मुख्य रूप से हाजी कॉलोनी से हुई, जहां
शुरुआत में ही निवाली सदर ने सरपरस्त कमेटी के सदस्यों को पुष्प माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सरकार की आमद के नारों और लहराते हुए इस्लामिक झंडों के साथ जुलूस आगे बढ़ा। यह जुलूस नगर के मुख्य और पारंपरिक मार्गों जैसे पलसूद रोड, सुभाष मार्केट और सब्जी मार्केट से होते हुए गुजरा। सब्जी मार्केट से होते हुए जुलूस सेंधवा रोड स्थित हजरत काले खां सरकार की बारगाह पहुंचा, जहाँ पर बारगाह में अकीदत के फूल पेश किए गए और मुल्क में
अमन-चैन व भाईचारे की दुआ के साथ फातिहा ख्वानी की गई। फातिहा के बाद जुलूस पुनः सेंधवा रोड से होते हुए अपनी शुरुआत की जगह यानी हाजी कॉलोनी पहुंचा। जुलूस के स्वागत में पूरे रास्ते भर खास इंतजाम देखने को मिले। नगर में कई जगह पर जुलूस और उसमें शामिल जायरीनों पर पुष्प वर्षा कर कौमी एकता के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं नबी की आमद की खुशी में समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर मिठाई, केक और अन्य खाद्य सामग्रियां प्रसादी के
रूप में बांटी गईं।इस बार भी जुलूस में बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। बच्चे हाथों में रंग-बिरंगे इस्लामिक झंडे थामे और झूमते नजर आए। पूरे रास्ते भर लोग मजहबी तरानों और नातों पर झूमते हुए और नबी की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। अंत में हाजी कॉलोनी में जुलूस के समापन पर दरूदो-फातिहा पढ़ी गई, जिसके बाद देश में अमन, चैन और आपसी शांति की विशेष दुआ के साथ यह भव्य आयोजन पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ
- बिजली बिल अधिक आने की शिकायत लेकर सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में बदलने की उठाई मांग स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने की शिकायत लेकर उपभोक्ता सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की है।प्राप्त जानकारी अनुसार सेगांव निवासी पदम मुकाती ने आवेदन सौंप कर बताया कि उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर विद्युत कनेक्शन है। तथा उनकी बगैर जानकारी के स्मार्ट मीटर लगा दिया गया1
- बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल: एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने ऑनलाइन जनसुनवाई के जरिए सुनीं जनसमस्याएं, 08 मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश*1
- निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में पी.टी.एम. का आयोजन निप्र -जे .एन. यादव धामनोद। निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक रामेश्वर पंवार एवं संजय पंवार ने माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य विशाल पाटील ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय संचालक संजय पंवार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद से विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्री-प्राइमरी इंचार्ज दीपिका पटेल, शीतल शेखावत, प्राइमरी इंचार्ज अंजलि नंदाने, अभिषेक सोलंकी, समन्वयक जितेंद्र बचाने सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।1
- चीनी के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसमें करोड़ों का हुआ है वारान्यारा: अटल क्या है आपकी राय?? और विपक्ष ने किया मौन धारण1
- पातालपानी वॉटरफॉल में दुर्घटना को कभी भी हो सकती है पर्यटक है कि कही भी उतर जाते है । कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पातालपानी वॉटरफॉल में दुर्घटना को कभी भी हो सकती है पर्यटक है कि कही भी उतर जाते है । कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।1
- बेटमा - इंदौर अहमदाबाद हाईवे स्थित बाईपास पर हुआ बड़ा ट्रक हादसा, ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े में गिरा *👉 बेटमा में हुआ बड़ा सड़क हादसा✍️* *👉 अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी खाया✍️* *👉 ड्राइवर क्लीनर को मामूली चोट आई बड़ा---✍️* *👉 बेटमा बाईपास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास की घटना✍️* *👉 पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी ✍️* *👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️* *👉 खोजी नजर न्यूज के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई ✍️*1
- इंदौर की खस्ताहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पानी भरे गड्ढे में बैठे चिंटू चौकसे इंदौर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड के पानी भरे गड्ढे में बैठे चिंटू चौकसे, 5 दिन का दिया अल्टीमेटम इंदौर शहर की बदहाल सड़कों और बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप स्थित सर्विस रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को इंदौर शहर कांग्रेस ने उग्र और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सड़क पर जमा पानी और कीचड़ भरे गड्ढे में बैठ गए और नगर निगम प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चिंटू चौकसे ने इंदौर नगर निगम और भाजपा परिषद की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर भर की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जनता टैक्स भर रही है, फिर भी उन्हें गड्ढों और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले 5 दिनों के भीतर बॉम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड सहित शहर की सभी प्रमुख खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे इंदौर शहर में उग्र और व्यापक जन-आंदोलन करेगी। बाइट (BYTE): चिंटू चौकसे, अध्यक्ष - इंदौर शहर कांग्रेस हेडिंग इंदौर की खस्ताहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पानी भरे गड्ढे में बैठे चिंटू चौकसे एंकर इंदौर की बदहाल सड़कों और जलभराव को लेकर शहर कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ता बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में बैठ गए। कांग्रेस ने नगर निगम को सड़क सुधारने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वीओ दरअसल, बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप स्थित सर्विस रोड लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और भाजपा परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता नियमित रूप से टैक्स भर रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे टूटी सड़कों, गड्ढों और जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड सहित शहर की प्रमुख खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस पूरे इंदौर में व्यापक जन-आंदोलन करेगी। बाइट चिंटू चौकसे — अध्यक्ष, इंदौर शहर कांग्रेस1
- धामनोद में भोजशाला मामले को लेकर बंद का दिखा असर एवं सकल हिन्दू समाज ने रैली निकालकर dm के ज्ञापन सौंपा1