भूमि विवाद में हताश व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, महिला से कथित धोखाधड़ी का गंभीर आरोप। (विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गिदहवा टैक्सी स्टैंड के पास घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, एसडीएम तमकुहीराज के मौके पर पहुंचने की सूचना) दुदही:कुशीनगर।जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर पंचायत के गिदहवा (गौरी श्रीराम) टैक्सी स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीनी विवाद से आहत एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद से मानसिक रूप से परेशान था और इसी कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति लगातार उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक तमकुहीराज की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के मौके पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पूरे मामले की जड़ में एक अत्यंत गंभीर भूमि विवाद बताया जा रहा है, जिसमें प्रार्थिनी सुलेखा पत्नी रामभजन, निवासी ग्राम गौरी श्रीराम (घूसा टोला), थाना विशुनपुरा, तहसील तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर ने अपने साथ धोखाधड़ी और बेदखली का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह एक अत्यंत गरीब व असहाय महिला है। उसका एकमात्र रिहायशी मकान गाटा संख्या 2598 में दर्ज है, जो रेलवे स्टेशन एवं बाजार के समीप स्थित है। इसी मकान के अतिरिक्त उसके पास न तो कोई अन्य भूमि है और न ही कोई दूसरा आवास। पीड़िता के पति रोज़गार के सिलसिले में विदेश (दुबई) में कार्यरत थे, जिसके कारण वह लंबे समय तक घर पर अकेली रहती थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों — सुगंती पत्नी सुशील, उर्मिला पत्नी नागेन्द्र तिवारी, नाजिर पुत्र अज्ञात, सरिता पत्नी सुजीत तथा राजेन्द्र पुत्र गणेश — ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए महिला को धोखे में रखा। दिनांक 26 सितंबर 2023 को आरोपियों ने यह कहकर कागजी कार्यवाही कराई कि केवल आधा कठ्ठा जमीन बच्चों के नाम दी जा रही है। पीड़िता अशिक्षित और कानूनी जानकारी से अनभिज्ञ थी, जिसके चलते वह उनके बहकावे में आ गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे यह जानकारी ही नहीं दी गई कि धोखे से पूरे रिहायशी मकान का बैनामा करा लिया गया। लगभग एक सप्ताह बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए उसके मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया और उसे खुलेआम बेदखल कर दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे यह कहकर चुप करा दिया गया कि अब यह मकान उनका है। इस घटना से पीड़िता पूरी तरह मानसिक रूप से टूट चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों, अपमान और उत्पीड़न के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में है और आत्महत्या जैसे विचारों से भी गुजरने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक साधारण भूमि विवाद नहीं बल्कि सुनियोजित ढंग से की गई धोखाधड़ी और दबंगई का मामला है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। फिलहाल, मोबाइल टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अवैध बेदखली की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

- देवरिया जिले के भटनी नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगो ने कही ये बाते।2
- I love my India 🇮🇳🇮🇳1
- भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के महान प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह पहल बाबा साहेब के विचारों के प्रति सम्मान और उनके अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। जय भीम | जय संविधान | जय भारत 🇮🇳 #JayBhim #DrBRambedkar #Samvidhan #SocialJustice #RKsocialist1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- भूमि विवाद में हताश व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, महिला से कथित धोखाधड़ी का गंभीर आरोप। (विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गिदहवा टैक्सी स्टैंड के पास घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, एसडीएम तमकुहीराज के मौके पर पहुंचने की सूचना)1
- देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा शहर के कई स्थानों पर जल निगम और नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित होने वाली पानी की सप्लाई पाइप में लीकेज की शिकायत के बाद मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।1
- मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी डीएसपी सदर2 राजनिष्कंट प्रियदर्शी और यातायात डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे। एसपी नेआज 9 फ़रवरी सोमवार दोपहर 1बजे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से हर संभावित साक्ष्य को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित किया। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और हर एंगल से तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।1