Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटनी नगर पंचायत क्षेत्र की बदहाल सड़क देवरिया जिले के भटनी नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगो ने कही ये बाते।
Sunil kumar sharma
भटनी नगर पंचायत क्षेत्र की बदहाल सड़क देवरिया जिले के भटनी नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगो ने कही ये बाते।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया जिले के भटनी विकास खंड क्षेत्र के साहोपार में संचालित प्राइवेट विद्यालय छात्रों से कार्य करते देखे गए। जो पहले से ही मानक विहित है सवालों के घेरे में है।4
- गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, लोगों ने पकड़ लिया; बुलाए गए पंडित, देवरिया में करा दी अनोखी शादी देवरिया में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों के परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। फिर दोनों पक्षों के राजी होने के बाद प्रेमी युगल की शादी करा दी। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें न तो बारात निकली, न बैंड बाजा बजा और न ही कोई भोज हुआ। पंडित ने वर कन्या के परिजनों और कुछ गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मंत्र पढ़ कर प्रेमी युगल की शादी करा दी। शादी संपन्न होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दूल्हा-दुल्हन के उज्जवल भविष्य की कामना की और दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया।1
- Post by विजय कुमार1
- (विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गिदहवा टैक्सी स्टैंड के पास घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, एसडीएम तमकुहीराज के मौके पर पहुंचने की सूचना) दुदही:कुशीनगर।जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर पंचायत के गिदहवा (गौरी श्रीराम) टैक्सी स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीनी विवाद से आहत एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद से मानसिक रूप से परेशान था और इसी कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति लगातार उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक तमकुहीराज की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के मौके पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पूरे मामले की जड़ में एक अत्यंत गंभीर भूमि विवाद बताया जा रहा है, जिसमें प्रार्थिनी सुलेखा पत्नी रामभजन, निवासी ग्राम गौरी श्रीराम (घूसा टोला), थाना विशुनपुरा, तहसील तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर ने अपने साथ धोखाधड़ी और बेदखली का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह एक अत्यंत गरीब व असहाय महिला है। उसका एकमात्र रिहायशी मकान गाटा संख्या 2598 में दर्ज है, जो रेलवे स्टेशन एवं बाजार के समीप स्थित है। इसी मकान के अतिरिक्त उसके पास न तो कोई अन्य भूमि है और न ही कोई दूसरा आवास। पीड़िता के पति रोज़गार के सिलसिले में विदेश (दुबई) में कार्यरत थे, जिसके कारण वह लंबे समय तक घर पर अकेली रहती थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों — सुगंती पत्नी सुशील, उर्मिला पत्नी नागेन्द्र तिवारी, नाजिर पुत्र अज्ञात, सरिता पत्नी सुजीत तथा राजेन्द्र पुत्र गणेश — ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए महिला को धोखे में रखा। दिनांक 26 सितंबर 2023 को आरोपियों ने यह कहकर कागजी कार्यवाही कराई कि केवल आधा कठ्ठा जमीन बच्चों के नाम दी जा रही है। पीड़िता अशिक्षित और कानूनी जानकारी से अनभिज्ञ थी, जिसके चलते वह उनके बहकावे में आ गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे यह जानकारी ही नहीं दी गई कि धोखे से पूरे रिहायशी मकान का बैनामा करा लिया गया। लगभग एक सप्ताह बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए उसके मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया और उसे खुलेआम बेदखल कर दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे यह कहकर चुप करा दिया गया कि अब यह मकान उनका है। इस घटना से पीड़िता पूरी तरह मानसिक रूप से टूट चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों, अपमान और उत्पीड़न के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में है और आत्महत्या जैसे विचारों से भी गुजरने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक साधारण भूमि विवाद नहीं बल्कि सुनियोजित ढंग से की गई धोखाधड़ी और दबंगई का मामला है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। फिलहाल, मोबाइल टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अवैध बेदखली की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।1
- भारतीय संस्कृति के अनुसार स्टार पब्लिक स्कूल पैकौली सुकरौली कुशीनगर के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत पर प्रस्तुति ।1
- अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के महान प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह पहल बाबा साहेब के विचारों के प्रति सम्मान और उनके अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। जय भीम | जय संविधान | जय भारत 🇮🇳 #JayBhim #DrBRambedkar #Samvidhan #SocialJustice #RKsocialist1
- कंधों पर सजे सितारे… और उसके साथ बढ़ी जिम्मेदारी। कुशीनगर पुलिस महकमे के लिए आज का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। जनपद में तैनात उपनिरीक्षक जयश्री यादव और उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव को उनकी वर्षों की निष्ठावान सेवा का प्रतिफल मिला। वरिष्ठता के आधार पर दोनों अधिकारियों को पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में एसपी कुशीनगर केशव कुमार, आईपीएस ने स्वयं दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के नवीन सितारे लगाए। जैसे ही सितारे सजे, सभागार तालियों की गूंज से भर उठा—सम्मान भी था और नई जिम्मेदारी का अहसास भी। इस मौके पर एसपी केशव कुमार ने दोनों निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर भी दोनों अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।1
- देवरिया जिले के भटनी नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगो ने कही ये बाते।2