logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल लोडर-बाइक की टक्कर के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल लोडर-बाइक की टक्कर के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंश प्रताप सिंह (पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह), निवासी खानपुर रोड नेहरू नगर झींझक, शुक्रवार दोपहर अपने साथी कृष्ण के साथ झींझक-मंगलपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान श्री मोटर्स बाइक एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंश प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्ण का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले में एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

on 28 March
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 37 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह, तहसीलदार राकेश चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 37 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
उपजिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह, तहसीलदार राकेश चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    4
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट
ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद
जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया।। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में औरैया के थोक एवं फुटकर विक्रेता सहित कई सैकड़ो व्यापारियों द्वारा जीएसटी कानून में खामियों को लेकर एवं जीएसटी सचल दल औरैया के द्वारा औरैया के व्यापारियों का उत्पीड़न के विरोध में आज तहसील परिसर में तहसील दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें जिले के कई सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे
    2
    औरैया।। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में औरैया के थोक एवं फुटकर विक्रेता सहित कई सैकड़ो व्यापारियों द्वारा जीएसटी कानून में खामियों को लेकर एवं जीएसटी
सचल दल औरैया के द्वारा औरैया के व्यापारियों का उत्पीड़न के विरोध में आज तहसील परिसर में तहसील दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें  जिले के कई सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
    1
    शनिवार शाम जनपद में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान
शनिवार शाम जनपद में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलें खेतों में ही गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इटावा : रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां रख रोकी ट्रेन,लोकोपायलट की तत्परता से टला बड़ा हादसा,इंजन से गिट्टी टकराने के बाद हुई तेज आवाज,जांच के बाद ट्रेन कानपुर की ओर हुई रवाना
    1
    इटावा : रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां रख रोकी ट्रेन,लोकोपायलट की तत्परता से टला बड़ा हादसा,इंजन से गिट्टी टकराने के बाद हुई तेज आवाज,जांच के बाद ट्रेन कानपुर की ओर हुई रवाना
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • इटावा : सर्राफा व्यवसायी के साथ टप्पेबाजी,10 अंगूठी लेकर भागा है युवक: दुकानदार,करीब पांच लाख की बताई जा रहीं अंगूठियों,सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ युवक
    1
    इटावा : सर्राफा व्यवसायी के साथ टप्पेबाजी,10 अंगूठी लेकर भागा है युवक: दुकानदार,करीब पांच लाख की बताई जा रहीं अंगूठियों,सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ युवक
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र में एक युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पहाड़पुर थाना सहार निवासी राज कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि वह 2 अप्रैल की रात करीब 8 बजे मुडेना स्थित रामदत्त की मड़ैया से निमंत्रण में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ दबंगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें उसे गाली-गलौज करते हुए जबरन पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरकर उसे मजबूरन आरोपियों के पैर छूने पड़े। राज कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर उसका करीब 7 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बाद में जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उसने आरोपियों की पहचान की। पीड़ित ने नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना फफूंद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र में एक युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पहाड़पुर थाना सहार निवासी राज कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि वह 2 अप्रैल की रात करीब 8 बजे मुडेना स्थित रामदत्त की मड़ैया से निमंत्रण में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ दबंगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए।
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें उसे गाली-गलौज करते हुए जबरन पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरकर उसे मजबूरन आरोपियों के पैर छूने पड़े। राज कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर उसका करीब 7 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बाद में जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उसने आरोपियों की पहचान की। पीड़ित ने नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना फफूंद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.