logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

2 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    4
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों पर इसका असर देखा गया, जिससे किसान परेशान नजर आए।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने पर किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शनिवार की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं और फसलों को हुए नुकसान से उबरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट
ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद
जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया मंडी को मिला नया जिलाध्यक्ष,विजय कुमार मिश्रा ने थामी कमान,लोगो को दिया एक संदेश
    1
    औरैया मंडी को मिला नया जिलाध्यक्ष,विजय कुमार मिश्रा ने थामी कमान,लोगो को दिया एक संदेश
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।
शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली।
मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। 
इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    2
    औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई।
इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी नाहर सिंह पुत्र कल्लू अपनी बहन सरोज और नेहा के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव गए थे। वहां से लौटते समय कौरु गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
    4
    संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी नाहर सिंह पुत्र कल्लू अपनी बहन सरोज और नेहा के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव गए थे। वहां से लौटते समय कौरु गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया। व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया।
व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    2
    औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।     
जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को  सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.