काजीपुर हजरतपुर में शादी के 5 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
काजीपुर हजरतपुर में शादी के 5 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
- औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया। व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- खबर औरैया से जहाँ पर अनुज दीक्षित के द्वारा pcs परीक्षा पास करके अपने शहर का नाम व अपनी माता पिता का नाम रोशन किया इसी उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार कक्ष मे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिन्दन किया4
- अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।1
- औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद की खास रिपोर्ट ओलों के साथ मूसलाधार बारिश, किसानों की लाखों की फसल बर्बाद जनपद कानपुर देहात में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के साथ-साथ औरैया और इटावा जिलों में भी ओलों के साथ तेज बारिश हुई, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवा के कारण फसल गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले से ही बढ़ती महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे किसान इस बेमौसम बारिश से पूरी तरह टूट गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और सरकार इस नुकसान का आकलन कर किसानों को कितना और कब तक मुआवजा देगी। किसान फिलहाल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।1
- संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी नाहर सिंह पुत्र कल्लू अपनी बहन सरोज और नेहा के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव गए थे। वहां से लौटते समय कौरु गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।4
- जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।1
- औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।2
- पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।1