पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
- औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1
- औरैया: जनपद के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मेले में भाग लेने वाले बकरी पालक किसानों ने पशुपालन विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्वतखोरी का मामला उठाया है। चयन के बाद भी मांगी गई रिश्वत किसानों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियों को मेले में शामिल नहीं किया गया। इसके बदले उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई। जो किसान पैसे देने में असमर्थ रहे या उन्होंने इनकार किया, उनकी बकरियों को मेले में भेजने से रोक दिया गया। निम्न ग्रेड की बकरियों की खरीद पर सवाल पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न गुणवत्ता की बकरियां खरीदी गईं, जबकि कई योग्य और चयनित बकरी पालकों को उनके अधिकार से वंचित कर दिया गया। इससे मेले की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने इस मामले में ऑनलाइन शिकायत (संख्या: 40016226007392) दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी किसानों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी आवाज उठाएंगे। पीड़ित किसान का बयान एक किसान ने कहा, “हमारी बकरियां चयनित थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं। हमने शिकायत कर दी है और हमें न्याय चाहिए।” विभाग की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे किसानों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है।1
- रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में रातोंरात हो रहे अवैध खनन परिवहन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जो कई सवाल खड़े करती है उस व्यवस्था पर जहां कहा ये जाता है कि यहां कोई ऐसा घटनाक्रम नहीं है तस्वीरें देखिए और खुद से सवाल कीजिए कि क्या सब-कुछ ठीक है1
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है1
- जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।1
- रुरुगंज। क्षेत्र के कुदरकोट स्थित डॉ. लाखन सिंह इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,अनिवेश, प्रेमवीर, आदि5
- नमस्कार दोस्तों मैं देवेश कुमार स्वर्णकार मार्निंग न्यूज लेकर हाजिर हूं जालौन जिले के जालौन - बंगरा मार्ग पर देर रात एक वाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है2