हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
- हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।1
- औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।2
- रुरुगंज। क्षेत्र के कुदरकोट स्थित डॉ. लाखन सिंह इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,अनिवेश, प्रेमवीर, आदि5
- औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1