ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन
में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।2
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।3
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।1
- जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वत आरोप, किसानों में भारी आक्रोश। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहरा गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं और इसके बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई। पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गईं, लेकिन पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि संबंधित एजेंटों द्वारा प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई, जो न देने पर चयनित बकरियों को भी बाहर कर दिया गया। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि शिकायत के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- केविल बक्सा फूंकने से दो मुहल्लों को बिजली गुल पारेषण केंद्र कठिका से न्यू झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट आश्रम के पास केबल बॉक्स फटने से गुरुवार को भोलानगर और खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।1
- औरैया में पति पत्नी की हाई बोल्टेज ड्रामा1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ ने बांधा समां कानपुर देहात। जनपद के पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस के अंतिम यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन पुलिस लाइन स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां धार्मिक माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ संतोष पंडित जी, निखिल पंडित जी एवं उनकी मंडली द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतिम यादव के साथ कांस्टेबल राहुल पाल, आकाश कुमार, लकी शुक्ला, किट्टू मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की।3