कई महीनों से सफाई कर्मी न पहुंचने से बलियापुर गांव में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
कई महीनों से सफाई कर्मी न पहुंचने से बलियापुर गांव में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- कानपुरदेहात,डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में आज औरैया सदर तहसील के औरैया- दिबियापुर रोड स्थित ग्राम- सेहुद की गाटा संख्या- 2409 पर की गई अवैध प्लाटिंग को दिबियापुर पुलिस की उपस्थिति में ध्वस्त करा दिया गया l टीम में उपजिलाधिकारी, सदर अजय आनन्द वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चन्द्र भारतीय अपने अन्य सहयोगी स्टाफ व जे सी बी के साथ मौजूद थे। अतिक्रमण हटाते समय काफी विरोध हुआ जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया l करीब पांच एकड़ पर यह प्लाटिंग थी l ध्वस्त कराने से पूर्व प्लाटिंग करने वालों को नियमानुसार नोटिस भी दी गयी थी परन्तु उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया और प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी l अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही जिला प्रशासन के स्तर से लगातार इसी प्रकार चलती रहेगी l1
- औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।1
- 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया4
- सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।3
- कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।3
- *औरैया।* जनपद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में लोहे का सरिया और अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ककोर स्थित अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल को वादी मनोज कुमार जो अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं ने थाना दिबियापुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला सरिया चोरी हो गया है। इस सूचना के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रात में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ऊमरसाना तिराहा के पास एक खाली प्लॉटिंग में दबिश दी,जहां से करीब 1:25 बजे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से लगभग 40 कुंतल (करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य) लोहे के सरिये के टुकड़े, एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित,दो कारें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पूंछतांछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में मजदूरी का कार्य करते थे, जिसमें सरिया लोडिंग-अनलोडिंग और फ्रेम बनाना शामिल था। अधिक पैसे कमाने के लालच में उन्होंने साइट से सरिया चोरी कर ट्रॉली में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दिबियापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद सामान में 15-15 फुट के सरिया के टुकड़े, एक सेन्ट्रो कार, एक अन्य कार, एक फार्म ट्रेक ट्रैक्टर मय स्लाइडर बॉक्स ट्रॉली और ट्रॉली लॉक करने की चाबी शामिल है। यह बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, सर्विलांस सेल के प्रभारी समित चौधरी, स्वाट टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार सहित कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रिबाडी हरियाँणा, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विड्डू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली शामिल हैं।2