फरीदपुर निटर्रा के मल्हानपुरवा में सेंगुर नदी में नहाते समय डूबा युवक, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
फरीदपुर निटर्रा के मल्हानपुरवा में सेंगुर नदी में नहाते समय डूबा युवक, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले
की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की
मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- #kanpurdehat_big_breaking =प्राप्त जानकारी के अनुसार #मंगलपुर_थाना_क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत पर अपनी नाबालिक बेटी के साथ गेहूं काटने जा रही थी। =आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर धमकियां दीं। =पीड़िता का आरोप है कि उसने जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मेरे पति पर पहुंचे तो सभी लोग ने उस पर हमला कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आई। =घटना के बाद आरोपी जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। =मामले को 24 घंटे बीत गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिस कारण @MISSIONSHAKTI5 शक्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। =पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- *रोड किनारे खड़े ऑटो चालक ने मारी टक्टर कानपुर भर्ती* *दिबियापुर दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में के पास सड़क हादसे में पुरवा महिपाल निवासी अभिनव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बीते रविवार को ऑटो से कंचौसी लौट रहे अभिनव रुक कर पेशाब करने लगे इतने में ही रोड पर तेज रफ्तार में चल रहे ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अभिनव को पैर में गंभीर चोटे आई, इसके बाद परिजनों ने घायल का इलाज कंचौसी में प्राइवेट अस्पताल में दिखाया आराम ना मिलने पर कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है, इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया ऑटो को पकड़ लिया है ऑटो चालक मौके से फरार हो गया था।1
- *शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई* *हादसे में घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मनोकामगुप्त* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के अंतर्गत वीते मंगलवार को प्रातः लगभग 9 बजे धार्मिक आस्था का माहौल मातम में बदल गया, मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जल्दबाजी के दौरान उमड़ी भीड़ से मची भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत हो गई तथा तमाम भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार जबकि विशेष रूप से चैत माह में पूजा का खास पारंपरिक महत्व हैं इस बार चैत माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी, भगदड़ मचने से अपरा तफरी के कारण तमाम श्रद्धालु जमीन पर गिर गए उसके बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भाग रहे थे। समिति परिवार द्वारा शहीद पार्क, औरैया में अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि चीख-पुकार व धक्का मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे, लेकिन उनको संभालने का मौका ही नहीं मिला और न ही वहाँ कोई किसी की सुनने वाला था। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु बिहार सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता बैंक वाले, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।3
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।3