कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।1
- कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।1
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।1
- 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया4
- सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।3
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।3