logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ ने बांधा समां खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ ने बांधा समां कानपुर देहात। जनपद के पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस के अंतिम यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन पुलिस लाइन स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां धार्मिक माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ संतोष पंडित जी, निखिल पंडित जी एवं उनकी मंडली द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतिम यादव के साथ कांस्टेबल राहुल पाल, आकाश कुमार, लकी शुक्ला, किट्टू मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की।

2 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ ने बांधा समां खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ ने बांधा समां कानपुर देहात। जनपद के पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या

में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस के अंतिम यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन पुलिस लाइन स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां धार्मिक माहौल के बीच सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ संतोष पंडित जी, निखिल पंडित जी एवं उनकी मंडली द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस

अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतिम यादव के साथ कांस्टेबल राहुल पाल, आकाश कुमार, लकी शुक्ला, किट्टू मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    1
    सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अजीतमल, औरैया। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-04 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 29 मार्च से 01 अप्रैल तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों की 139 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को समूह संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बचत की महत्ता एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत के महत्व एवं समूह में लेन-देन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त सुरेश चंद (डीआरपी), बीआरपी अंजू, मधु, स्नेहलता, सुनीता, चांदनी एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर एवं साहर विकासखंड से आई महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर बनने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने खुशी व्यक्त की और इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया। समापन अवसर पर प्रतिभागी समूह सखियों में सुधा सेंगर, राधा चौबे, रजनी सविता, चांदनी कुशवाह, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, निर्मला, लक्ष्मी, नीलम सहित अनेक महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    अजीतमल, औरैया। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-04 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 29 मार्च से 01 अप्रैल तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों की 139 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को समूह संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बचत की महत्ता एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत के महत्व एवं समूह में लेन-देन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
इसके अतिरिक्त सुरेश चंद (डीआरपी), बीआरपी अंजू, मधु, स्नेहलता, सुनीता, चांदनी एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर एवं साहर विकासखंड से आई महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर बनने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने खुशी व्यक्त की और इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया।
समापन अवसर पर प्रतिभागी समूह सखियों में सुधा सेंगर, राधा चौबे, रजनी सविता, चांदनी कुशवाह, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, निर्मला, लक्ष्मी, नीलम सहित अनेक महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    1
    औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    4
    24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    3
    सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    4
    दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था।  जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम  प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः  हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष,  अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष,  सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष,  अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष,  विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष,  कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली,  विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी  बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर  माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
    1
    कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन
कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए।
इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    3
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *औरैया।* राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में उपस्थित वृद्ध एवं युवा योग साधकों को बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों पर चर्चा व बिगड़े हुए स्वास्थ्य को पुनः स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से प्राकृतिक उपाय हैं, जिनके माध्यम से बिना जांच व दवाइयों के स्वस्थ ही ना रहा जाए। अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ बनाया जाए जैसी तमाम बातों के क्रम में उपस्थित साधकों को पाचन अंगों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन के अलावा बुजुर्गों को सुनाई ना पड़ने पर पेट व आंत की सफाई के लिए एनिमा आदि के विषय में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जानकारी दी गई।
    1
    *औरैया।* राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में उपस्थित वृद्ध एवं युवा योग साधकों को बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों पर चर्चा व बिगड़े हुए स्वास्थ्य को पुनः स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से प्राकृतिक उपाय हैं, जिनके माध्यम से बिना जांच व दवाइयों के स्वस्थ ही ना रहा जाए। अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ बनाया जाए जैसी तमाम बातों के क्रम में उपस्थित साधकों को पाचन अंगों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन के अलावा बुजुर्गों को सुनाई ना पड़ने पर पेट व आंत की सफाई के लिए एनिमा आदि के विषय में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जानकारी दी गई।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.