कई महीनों से सफाई कर्मी न पहुंचने से बलियापुर गांव में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
कई महीनों से सफाई कर्मी न पहुंचने से बलियापुर गांव में गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ
है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी
से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- सड़क किनारे आठ फीट गहरी खाई में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर युवक की हुई दर्दनाक मौत बाइक क्षतिग्रस्त, कानपुर से लौटने के बाद महेवा से अपने गांव इकघरा जा रहा था युवक, असंतुलित होकर खाई में गिरकर पेड़ से टकराई बाइक, इकघरा गांव निवासी रवि पुत्र रामनरेश के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा अछल्दा मार्ग स्थित मुकुटपुर गांव की है पूरी घटना1
- औरैया पुलिस मिली बड़ी कामयाबी, 12, अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।1
- 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया4
- सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।3
- दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।4
- कानपुर देहात एडीएम को सौंपा गया सड़क सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था का ज्ञापन कानपुर देहात। सिंकदरा से राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (NGO) द्वारा एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग पर रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की कि मार्ग पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर या नो एंट्री का समय बढ़ाया जाए तथा उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाए और सड़क को डबल लेन में परिवर्तित किया जाए। इसी क्रम में ज्ञापन के माध्यम से सिंगरौली से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि इस अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता यादव के नेतृत्व में चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिंकदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिंकदरा विधानसभा), लाइक सिंह यादव (महासचिव), मुन्ना सिंह यादव (जिला सचिव), आरजू कुमार एवं आयुष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।3
- तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, टक्कर लगने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी महिला, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, ऊसराहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव की है पूरी घटना1