Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया मंडी को मिला नया जिलाध्यक्ष,विजय कुमार मिश्रा ने थामी कमान,लोगो को दिया एक संदेश
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
औरैया मंडी को मिला नया जिलाध्यक्ष,विजय कुमार मिश्रा ने थामी कमान,लोगो को दिया एक संदेश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। शनिवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट दी। दोपहर को तेज तेज हुई तो शाम होते होते बारिश होने से मौखम खुशनुमा हो गया। गर्मी में लोगों को राहत का अहसास हुआ। वहीं किसानों की खेतो में खड़ी फसल उनको चिंतित करती दिखी। बारिस होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए।2
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।1
- जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है2
- "नगर की प्रत्येक प्रतिभा को मिले सम्मान यही पालिका की पहचान" की सिलसिलेवार श्रृंखला में आज नगर के छात्र अनुज दीक्षित को पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर व प्रमुख समाज सेवी आनंद नाथ गुप्ता जी को पोरवाल समाज का जिलाध्यक्ष बनने पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया !!3
- अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- इटावा : सर्राफा व्यवसायी के साथ टप्पेबाजी,10 अंगूठी लेकर भागा है युवक: दुकानदार,करीब पांच लाख की बताई जा रहीं अंगूठियों,सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ युवक1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे1
- औरैया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संशोधनों की मांग तेज हो गई है। व्यापारिक संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि कर प्रणाली को अधिक सरल, न्यायसंगत और व्यावहारिक बनाया जाए। इस संबंध का व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को सोपा गया। व्यापारियों का कहना है कि नए बर्तनों पर 5% जीएसटी जबकि पुराने बर्तनों पर 18% जीएसटी दर लागू होना तर्कसंगत नहीं है। इस असमानता को समाप्त कर पुराने बर्तनों पर भी 5% कर निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा, ई-वे बिल और टैक्स जमा होने के बावजूद मामूली कागजी त्रुटियों पर वाहनों को रोककर भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई गई है। कहा गया कि सचल दल द्वारा बाजारों और गोदामों में जांच करने के बजाय केवल हाईवे पर चेकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि छोटे और ग्रामीण व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और छोटी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई न करने की भी अपील की गई है। ईंट भट्टों के लिए पूर्व में लागू समाधान योजना को पुनः शुरू करने तथा फर्जी फर्मों पर रोक लगाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग भी उठी है। साथ ही विक्रेता द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में खरीदार पर बोझ डालना अन्यायपूर्ण बताया गया है। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन दिनों में वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी दुबे, अजीत मिश्रा, कन्हैया पोरवाल, शीलू पोरवाल, गुड्डू शुक्ला, रामचंद्र, रिंकू वर्मा, बबलू अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शुक्ला, आशीष वर्मा, हर्षित बिश्नोई एवं अमन गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।1