Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर औरैया से जहाँ पर अधिवक्ता लोगो ने अपने साथी के साथ हुए मारपीट का बिरोध प्रदर्शन किया जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
खबर औरैया से जहाँ पर अधिवक्ता लोगो ने अपने साथी के साथ हुए मारपीट का बिरोध प्रदर्शन किया जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के बैनर तले हरी सब्जी मंडी संगठन का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्रा एवं महामंत्री पद पर हेमचंद्र कुशवाह को सर्वसम्मत से चुना गया। इसके उपरांत 21 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। लगातार 15 सालों से अध्यक्ष रहे संजय शुक्ला ने नव निर्वाचित टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुटके जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अमर बिश्नोई के नेतृत्व में हरी सब्जी मंडी का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदों के पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति बनी। संरक्षक मंडल में गोवर्धन अवस्थी, प्रभाकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, हामिद राइन एवं शन्नू तिवारी को शामिल किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद को बनाया गया। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीपाल सिंह पाल, प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद बबलू, विवेक तिवारी, सुनील कश्यप, मुलायम सिंह कुशवाहा को सौंपी गई। सभी 21 सदस्यीय टीम को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इसके उपरांत उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मयंक शुक्ला, कपिल पोरवाल, अमरचंद बिश्नोई, भानु राजपूत सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।1
- खबर औरैया से जहाँ पर अनुज दीक्षित के द्वारा pcs परीक्षा पास करके अपने शहर का नाम व अपनी माता पिता का नाम रोशन किया इसी उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार कक्ष मे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिन्दन किया4
- अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।1
- संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी नाहर सिंह पुत्र कल्लू अपनी बहन सरोज और नेहा के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया गांव गए थे। वहां से लौटते समय कौरु गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।4
- औरैया न्यूज — मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।1
- अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर (हजरतपुर) गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20–21 वर्ष), निवासी धूमनपुरा (इटावा), का शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि अनुप्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद ही उसकी इस तरह मौत हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान यह भी सामने आया कि घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से गायब थे, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां ने पुलिस को सूचना देते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि अनुप्रिया की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, वहीं नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कराई। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।1