Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल का गठन, विजय कुमार मिश्रा बने जिलाध्यक्ष औरैया न्यूज — मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
कुमार सुनील
मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल का गठन, विजय कुमार मिश्रा बने जिलाध्यक्ष औरैया न्यूज — मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में मंडी समिति स्थित हरी सब्जी मंडी में संगठन का चुनाव खुली बैठक में संपन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बबलू बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी भाइयों के खुले समर्थन द्वारा विजय कुमार मिश्रा जी को हरी सब्जीमंडी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर हेमचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, मीडिया प्रभारी नवनीत तिवारी सहित 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू जी ने समस्त नव निर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई और कहा की नई कार्यकारिणी समस्त हरी सब्जी मंडी के व्यापारी बंधुओ से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेगी एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करेगे। इस मौके पर अमर बिश्नोई भानु राजपूत दीपक अग्रवाल मयंक शुक्ला(एडवोकेट) सहित आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे1
- औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।2
- *औरैया।* जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। . जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।2
- बाबा ब्रह्मदेव मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पीपल के पेड़ की है विशेष मान्यता औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले इस मेले में दूर-दराज के जिलों से भक्त पहुंचकर बाबा ब्रह्मदेव के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, झांसी, उरई, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों से आए श्रद्धालु यहां झंडा और जवारे चढ़ा रहे हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी सजावट की गई है। यहां सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, घड़े, सुराही, खिलौने आदि की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मेले की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी। उस समय बसपा के पूर्व विधायक शेखर तिवारी के साहित्यकार पिता केके तिवारी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मेले का आयोजन कराया था। तभी से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर के पीछे स्थित पीपल का पेड़ करीब 300 वर्ष पुराना है, जो आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर झंडा और जवारे चढ़ाते हैं। चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है2
- औरैया न्यूज — मंडी समिति औरैया में सब्जी व्यापार मंडल के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष संजय शुक्ला ने व्यस्तता के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव कराया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेयी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।1