logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में अधिवक्ता पर हमले से आक्रोश: बार एसोसिएशन ने दिया शिकायती पत्र, न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।

2 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

औरैया में अधिवक्ता पर हमले से आक्रोश: बार एसोसिएशन ने दिया शिकायती पत्र, न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव भगवती निषाद ने महाराज निषादराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
    1
    औरैया। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव भगवती निषाद ने महाराज निषादराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। शनिवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट दी। दोपहर को तेज तेज हुई तो शाम होते होते बारिश होने से मौखम खुशनुमा हो गया। गर्मी में लोगों को राहत का अहसास हुआ। वहीं किसानों की खेतो में खड़ी फसल उनको चिंतित करती दिखी। बारिस होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए।
    2
    औरैया। शनिवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट दी। दोपहर को तेज तेज हुई तो शाम होते होते बारिश होने से मौखम खुशनुमा हो गया। गर्मी में लोगों को राहत का अहसास हुआ। वहीं किसानों की खेतो में खड़ी फसल उनको चिंतित करती दिखी। बारिस होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।
शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली।
मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    2
    औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई।
इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *औरैया।* जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। . जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    2
    *औरैया।* जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।                                                . जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को  सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बाबा ब्रह्मदेव मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पीपल के पेड़ की है विशेष मान्यता औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले इस मेले में दूर-दराज के जिलों से भक्त पहुंचकर बाबा ब्रह्मदेव के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, झांसी, उरई, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों से आए श्रद्धालु यहां झंडा और जवारे चढ़ा रहे हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी सजावट की गई है। यहां सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, घड़े, सुराही, खिलौने आदि की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मेले की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी। उस समय बसपा के पूर्व विधायक शेखर तिवारी के साहित्यकार पिता केके तिवारी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मेले का आयोजन कराया था। तभी से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर के पीछे स्थित पीपल का पेड़ करीब 300 वर्ष पुराना है, जो आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर झंडा और जवारे चढ़ाते हैं। चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    बाबा ब्रह्मदेव मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पीपल के पेड़ की है विशेष मान्यता
औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले इस मेले में दूर-दराज के जिलों से भक्त पहुंचकर बाबा ब्रह्मदेव के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। कन्नौज, जालौन, कानपुर देहात, इटावा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, झांसी, उरई, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों से आए श्रद्धालु यहां झंडा और जवारे चढ़ा रहे हैं।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी सजावट की गई है। यहां सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, घड़े, सुराही, खिलौने आदि की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मेले की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी। उस समय बसपा के पूर्व विधायक शेखर तिवारी के साहित्यकार पिता केके तिवारी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मेले का आयोजन कराया था। तभी से यह परंपरा लगातार चली आ रही है।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर के पीछे स्थित पीपल का पेड़ करीब 300 वर्ष पुराना है, जो आस्था का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर झंडा और जवारे चढ़ाते हैं। चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है
    2
    जनपद औरैया जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बिवेक कश्यप पर आराजकतत्वों ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है जिसके बिरोध मे अधिवक्ता साथियो मे रोष है
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।
    1
    औरैया में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपने साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का मामला उठाया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विवेक कश्यप पर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करते हुए आरोपियों का चालान शांति भंग की आशंका में बीएनएस की धारा में कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने असंतोष जताते हुए 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश को भी अवगत करा दिया गया है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.